G-B7QRPMNW6J नवंबर महीने से जुड़ी सभी बारह राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणी -- 2021
You may get the most recent information and updates about Numerology, Vastu Shastra, Astrology, and the Dharmik Puja on this website. **** ' सृजन और प्रलय ' दोनों ही शिक्षक की गोद में खेलते है' - चाणक्य - 9837376839

नवंबर महीने से जुड़ी सभी बारह राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणी -- 2021

AboutAstrologer



नवंबर महीने से जुड़ी सभी बारह राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणी --2021

साल का 11वां महीना यानि की नवंबर का महीना सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

हम लगभग इस साल के अंत अंतिम पड़ाव में पहुँच चुके हैं और स्वाभाविक सी बात है ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ रही होगी कि यह साल पेशेवर जीवन, शिक्षा, प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से किस तरह से अंत होगा। ऐसे में यदि आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं या आने वाले महीनों के बारे में भविष्यवाणी प्राप्त करना चाहते हैं इस विशेष आर्टिकल में हम सभी 12 राशि के जातकों के लिए महीने की सटीक भविष्यवाणी  जानकारी  प्रदान कर रहे हैं। 

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना दो तरफ़ा परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कुछ परिस्थितियों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर और शिक्षा के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा और आप को वांछित परिणाम हासिल होंगे। हालांकि यह तभी मुमकिन है जब आप ध्यान एकत्रित करके कड़ी मेहनत करें और टालमटोल की आदत छोड़ दें। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। सलाह दी जाती है कि छोटी छोटी बातें जिनसे तनाव या वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है उन्हें नजरअंदाज करें। महीने का पहला भाग आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा, हालांकि दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष भी उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। ऐसे में सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य के पहलू पर कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को इस महीने मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। जहां करियर और शिक्षा के संदर्भ में आपको अनुकूल परिणाम होंगे वहीं आपको अपने आर्थिक पक्ष और खर्चों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि के दौरान कोई भी जल्दबाजी भरा फैसला लें और ना ही कोई महंगी खरीदारी करें। पारिवारिक जीवन भी थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य का भी इस वक्त आप को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इस राशि के प्रेम में पड़े जातक इस महीने खुलकर प्रेम और खुशियों का आनंद उठाएंगे। अंत में सलाह केवल इतनी दी जाती है कि अपने गुस्से और वाणी का विशेष ध्यान रखें। अपने दिल की बात अपने जीवनसाथी से अवश्य साझा करें ताकि आप दोनों के बीच में कोई कम्युनिकेशन गैप की स्थिति ना बने।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ा संघर्ष से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति औसत रहेगी। वहीं शिक्षा और करियर के संदर्भ में भी आपको परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि शुभ परिणाम और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। वहीं आपका प्रेम जीवन भी इस दौरान तीव्र रहने वाला है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और इस दौरान सकारात्मक बने रहने के लिए आपको प्रेरित करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए करियर पक्ष के लिहाज से यह समय औसत रहने वाला है। हालांकि आपकी महत्वाकांक्षाओं और लक्ष्यों का बोझ आपको नीचे ले जा सकता है।  छात्र जातकों को भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि प्रेमी जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वहीं विवाहित जातकों के लिए यह समय अवधि बेहद ही अनुकूल साबित होगी। आर्थिक पक्ष इस महीने औसत ही रहने वाला है इस दौरान आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दौरान धैर्य के साथ काम करना पड़ेगा। अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो आप का धैर्य ही आपको शिखर तक पहुंचा सकता है। शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो यह महीना आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। वहीं जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें भी इस संदर्भ में सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं प्रेम में पड़े जातकों के लिए यह महीना प्रेम और रोमांस से भरा रहने वाला है। वहीं इसके विपरीत विवाहित जातकों के जीवन में कुछ चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा और साथ ही आप अन्य स्त्रोतों से आय कमाने के लिए अग्रसर नजर आएंगे। हालांकि बढ़ी हुई आर्थिक स्थिति से आपके खर्चे भी ज्यादा होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर किसी जानकार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

कन्या राशि: करियर और शिक्षा के संदर्भ में यह महीना अनुकूल रहने वाला है। कन्या राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मनचाहा नतीजा प्राप्त होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। विवाद की स्थिति में विवाद सुलझाने का काम करें और अपने बड़े बुजुर्गों के साथ अपने मतभेद दूर करने का प्रयत्न करें। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यह समय प्रेमी जातकों के लिए उनके पार्टनर के साथ बेहद ही खुशनुमा और शानदार रहने वाला है। विवाहित जातकों के लिए भी समय खुशियां और समृद्धि से भरा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष आपके नियंत्रण में होगा और आपको खर्चों का ध्यान देने की या उनके बारे में चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि: शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो इस दौरान आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कभी आपको निराशा हाथ लगेगी तो कई बार आप सफलता के शिखर पर होंगे। कुल मिलाकर यह आपकी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है। शिक्षा के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। जो लोग दान पुण्य के कार्यों में जुड़े हुए हैं उन्हें अपने परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपकी आपके प्रिय जनों के साथ दूरी बढ़ सकती है जिससे रिश्ते में तनाव आने की भी आशंका है। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल होगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। वहीं विवाहित जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल होती रहेगी। इसके अलावा इस दौरान आपके मानसिक तनाव में इजाफा होने की आशंका है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि: महीने का पहला भाग आपके करियर के लिए थोड़ा परेशानियों भरा रहने वाला है। हालांकि दूसरे भाग में आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। शिक्षा के संदर्भ में आपके लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप को नकारात्मक परिणाम उठाने पड़ सकते हैं। इस राशि से जो जातक विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वहीं विवाहित जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अपने खर्चों का विशेष ध्यान रखें। प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपके क़र्ज़ या उधारी में इजाफा हो सकता है। इसके बाद महीने का आखिरी भाग आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए ज्यादा मसालेदार और तलेभुने खाने से बचकर रहें।

धनु राशि: कुछ पक्षों को छोड़कर धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। करियर और ग्रोथ के लिहाज से यह समय आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा। इस दौरान आप अपने कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि छात्र जातकों को इस दौरान अपनी शिक्षा के संदर्भ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको अपने दोस्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय प्रतिकूल रहने वाला है। आपके जीवन में इस दौरान तनाव और परेशानियां बनी रहेंगी। वहीं विवाहित जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय और नजदीकी का लुफ्त उठाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और स्वास्थ्य का भी भरपूर साथ प्राप्त होगा।

मकर राशि: पेशेवर जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको परिवार के लोगों के संदर्भ में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस राशि के छात्र जातकों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस राशि के जो जातक उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपको तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। जहां प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं रहने वाला है वहीं विवाहित जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति औसत रहने वाली है। हालांकि इस दौरान आपकी आय और खर्च दोनों में ही इजाफा देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को भविष्य में भी शानदार बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा योग और व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों में लिप्त रहने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस दौरान कई बार आपको भाग्य का साथ मिलेगा तो कई बार परेशानियां भी आपके जीवन में बने रहने वाली हैं। करियर के लिहाज़ से समय औसत रहेगा। इस राशि के छात्र यदि मनचाहा परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। उच्च शिक्षा के संदर्भ में भी शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि आप अपने परिवार को समय देने में असफल रहने वाले हैं जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में तनाव और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेमी जातक अपने पार्टनर के साथ शानदार पल व्यतीत करेंगे। यदि इस दौरान आप अपने पार्टनर को प्रोपोज करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रबल संभावना है कि वह आपका प्रस्ताव स्वीकार कर ले। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय मिश्रित रहने वाला है। साथ ही स्वास्थ्य के संदर्भ में भी विशेष ध्यान रखें। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं।

मीन राशि: करियर के संदर्भ में मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको काम के लिहाज से कुछ बड़ी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जिनसे आपको फायदा होगा। शिक्षा के लिहाज़ से समय अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग कोई नया कोर्स शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। ऐसे में आप अपने प्लान के मुताबिक आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि इस राशि के जो जातक उच्च शिक्षा का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा। कोई भी बात बोलने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लें अन्यथा आपके शब्द स्थिति को और भी ज्यादा तनावपूर्ण बना सकते हैं। अपने पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। प्रेम में पड़े जातक अपने पार्टनर के साथ शानदार व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन औसत रहने वाला है। आर्थिक पक्ष की बात करें तो समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान आपके आय और खर्च दोनों ही बढ़ने वाले हैं। स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए आप को नियमित रूप से व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन खाने की सलाह दी जाती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...