Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

इन पांच राशियों के जीवन में अहम बदलाव लायेगा 12 April 2022 को होने वाला राहु और केतु का गोचर

इन पांच राशियों के जीवन में अहम बदलाव  लायेगा 12 April 2022 को होने वाला  राहु और केतु का गोचर 

इन पांच राशियों के जीवन में अहम बदलाव  लायेगा 12 April 2022 को होने वाला  राहु और केतु का गोचर
इन पांच राशियों के जीवन में अहम बदलाव  लायेगा 12 April 2022 को होने वाला  राहु और केतु का गोचर 
https://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/02/12.html

राहु और केतु ग्रह 12 अप्रैल 2022 को  सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर राशि परिवर्तन  करने जा रहे हैं। जहां राहु मेष राशि में गोचर करेगा वहीं केतु तुला राशि में गोचर करेगा।

राहु गोचर की बात करें तो इस दौरान राहु मेष राशि में गोचर करने जा रहा है जो मंगल ग्रह द्वारा शासित एक उग्र राशि मानी गई है और वहीं केतु ग्रह शुक्र द्वारा शासित वायु राशि तुला में गोचर करने जा रहा है। इन गोचर का परिणाम यह होता है कि राहु और केतु मंगल और शुक्र के समान होंगे। इस गोचर के दौरान राहु-केतु मेष और तुला राशि में स्थित नक्षत्रों के अनुसार फल प्रदान करेंगे।

इस महत्वपूर्ण घटना के अलावा इस दौरान जो अन्य ग्रह गोचर या स्थान परिवर्तन करने वाले हैं वह हैं बृहस्पति जो मीन राशि में परिवर्तन करेगा और शनि जो मकर राशि में गोचर करेगा।

राहु केतु राशियों में अपनी स्थितियों के बावजूद अपने स्वभाव के अनुसार ही परिणाम देंगे। वैदिक ज्योतिष में राहु को भौतिकवादी चीजों, शरारत, भय, असंतोष, जुनून, और धर्म का प्रतिनिधि माना गया है। इसके अलावा राहु ग्रह को राजनेताओं और मनोगत विज्ञान से भी जोड़कर देखा जाता है। केतु की ही तरह राहु भी सूर्य और चंद्रमा का शत्रु ग्रह है और आमतौर पर इसे ज्योतिष में एक अशुभ ग्रह की श्रेणी में ही रखा जाता है।

राहु-केतु गोचर के दौरान सावधान रहें इन 5 राशियों के जातक

  • मेष राशि: मेष राशि के लिए राहु पहले भाव में और केतु सप्तम भाव में गोचर करेगा। जिसके प्रभाव स्वरूप इस राशि के जातकों को अपने रिश्तो के प्रति ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि संभावित है कि आपको इन क्षेत्रों में कुछ समस्या उठानी पड़ सकती है। ऐसे में आपको इस संदर्भ में ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा इस महत्वपूर्ण घटना के दौरान आपके जीवन में वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। 

इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति और कुंडली की स्थिति ध्यान में रखें और अगर कुंडली अच्छी हो तो यह गोचर आपको ज्यादा परेशानी नहीं देगा। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु केतु सामान ग्रह स्थिति में है तो राहु केतु के गोचर के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों के जीवन में विकास और परिवर्तन होंगे। साथ ही यह गोचर सामान्य परिणाम देगा। इसके अलावा यदि किन्हीं व्यक्तियों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी और महादशा अनुकूल है तो इस राशि के जातकों को इन गोचर के समय अवधि में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए राहु सप्तम भाव में और केतु प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको सेहत, आर्थिक पक्ष, और रिश्तों के मामलों में आपको ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी। उदाहरण के तौर पर समझिए कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु केतु ग्रहों की शुभ स्थिति है तो इस गोचर के माध्यम से उनके जीवन में विकास और परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 

हालांकि इस दौरान जातकों को ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। क्योंकि इस दौरान बृहस्पति और शनि ग्रह अपने गोचर के दौरान शुभ स्थिति में नहीं रहने वाले हैं। इस गोचर के दौरान शनि चौथे घर में स्थित होगा और बृहस्पति छठे भाव में स्थित होगा।

  • धनु राशि: धनु राशि के लिए राहु केतु ग्रह पंचम और एकादश भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव में राहु की स्थिति धनु जातकों के लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहने वाली है। इस दौरान आपको भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना और चिंता परेशान कर सकती है। इसके अलावा योजना की कमी और गलत निर्णय लेने की वजह से आपको धन की हानि भी हो सकती है। 

सलाह दी जाती है कि इस समय अवधि में धन से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय या बड़ा निवेश आदि ना करें। अन्यथा आप को हानि होने की आशंका है। केतु का गोचर आध्यात्मिक लाभ के संदर्भ में आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा यदि व्यक्ति की कुंडली में केतु ग्रह अनुकूल स्थिति में है या अनुकूल महादशा चल रही है तो भी इन जातकों को सामान्य परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको कोई भी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप को लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

  • मकर राशि: मकर राशि के लिए राहु केतु चौथे और दसवें भाव में क्रमशः गोचर करेंगे। केतु का गोचर तो आपके लिए अनुकूल रहने वाला है हालांकि राहु का गोचर आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस गोचर के परिणाम स्वरुप आपके परिवार में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। साथ ही इस दौरान आपके परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य भी आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।
  • मीन राशि: मीन राशि के लिए राहु केतु क्रमशः दूसरे और आठवें भाव में गोचर करेंगे। इन ग्रहों का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। यदि इन जातकों की कुंडली अच्छी हो तो उन्हें बड़ी समस्याओं का सामना तो नहीं करना पड़ेगा। हालांकि यदि व्यक्तियों की कुंडली अच्छी नहीं है तो इन जातकों को आर्थिक समस्या, पारिवारिक समस्या, और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि इन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दें और सावधान रहें।

राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार किये जाने वाले उपाय

मेष राशि

  •  प्रतिदिन 27 बार “ॐ दुर्गाय नमः” का जाप करें।
  •  मंगलवार के दिन राहु/केतु का यज्ञ करें।
  •  मंगलवार के दिन विकलांग व्यक्तियों को चावल का दान करें।

तुला राशि 

  • मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मंगलवार के दिन गणेश भगवान के लिए यज्ञ करें।
  • ‘केतवे नमः’ का जाप करें।

धनु राशि 

  • प्रतिदिन 22 बार “ॐ रहवे नमः” का जाप करें।
  • मंदिर में भगवान नरसिंह की पूजा करें।
  • दुर्गा चालीसा का जाप करें।

मकर राशि 

  • रोजाना 21 बार राहु के बीज मंत्र “ॐ भ्रां भ्रं भ्रुं भौं सह रहवे नमः” का जाप करें ।
  • मंगलवार के दिन राहु यज्ञ करें।
  • मंगलवार के दिन गरीबों को जौ का दान करें।

मीन राशि

  • गुरुवार के दिन बीमार लोगों को अन्न का दान करें।
  • प्रतिदिन 22 बार “ॐ रहवे नमः” का जाप करें।
  • प्रतिदिन 22 बार “ॐ केतवे नमः” का जाप करें।

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें