Shani Dev का नाम शनेश्चर और नाम के अनुरूप गति भी धीमी होने की रोचक कथा
सभी ग्रह बहुत ही जल्दी जल्दी अपना राशि परिवर्तन करते हैं लेकिन एकमात्र शनिदेव ही ऐसे हैं जो बहुत ही धीमी चाल से चलते हैं यानी शनिदेव एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक उपस्थित रहते हैं। लेकिन क्या न्याय के देवता की इस धीमी चाल का कारण जानते हैं आप? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके पीछे का असली रहस्य बताएंगे।
मां के श्राप से शनिदेव हुए थे लंगड़े, एक से दूसरी राशि में पहुंचते हैं देरी से
तो आइए जानते हैं शनिदेव की चाल से जुड़ी इस कहानी के बारे में। जब शनिदेव की माता अपनी छाया छोड़कर चली गयी कहते हैं शनिदेव की माता संज्ञा भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त थी। जब शनिदेव अपनी माँ के गर्भ में पल रहे थे उनकी माता दिन रात शिव जी की आराधना में लगी रहती थी लेकिन वह शनि के पिता सूर्य का ताप सहन नहीं कर पायी और शनिदेव का रंग रूप काला हो गया। अपने पति के ताप से बचने के लिए संज्ञा अपनी ही छाया सवर्णा को पति सूर्यदेव और पुत्र शनिदेव के पास रहने का आदेश देकर स्वयं अपने पिता के यहां चली गयी।
सवर्णा ने दिया शनिदेव को श्राप संज्ञा के जाने के बाद सूर्यदेव और शनिदेव इस बात को समझ नहीं पाए कि वह केवल संज्ञा की छाया है। सवर्णा और सूर्यदेव के कुल पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हुई। कहा जाता है कि शुरुआत में सवर्णा शनिदेव का पूरा ख्याल रखती किन्तु बाद में वह एकदम बदल गयी और शनिदेव की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देती। शनिदेव इस बात से हमेशा दुखी रहने लगे। एक दिन जब सवर्णा अपने बच्चों को खाना खिला रही थी तब शनिदेव ने भी उससे खाना मांगा किन्तु वह उनकी बात अनसुनी कर रही थीं। तभी क्रोध में आकर शनिदेव ने अपना एक पैर उठाकर उन को मारने की कोशिश की लेकिन तभी पलट कर उसने शनिदेव को श्राप दे दिया कि उनका एक पैर फ़ौरन टूट जाए।
और लंगड़े हो गए शनिदेव अपनी माँ के मुख से ऐसा श्राप सुनकर शनिदेव तुरंत अपने पिता सूर्यदेव के पास पहुंचे और उन्हें सारी बात बताई। यह सब सुनकर सूर्यदेव आश्चर्यचकित रह गए और सोचने लगे एक माँ होकर अपने पुत्र को ऐसा कठोर श्राप वो कैसे दे सकती हैं। तब सूर्यदेव सवर्णा के पास पहुंचे और उससे कड़ाई से सच्चाई पूछने लगे। भयभीत होकर सवर्णा ने सारी सच्चाई सूर्यदेव को बता दी कि वह संज्ञा नहीं बल्कि उसकी छाया है। पिता ने किया समझाने का प्रयास सूर्यदेव ने शनिदेव को समझाया कि भले ही वह उनकी माता नहीं पर माँ की छाया ही है इसलिए उसका श्राप खाली तो नहीं जाएगा किन्तु श्राप का प्रभाव इतना कठोर भी नहीं होगा कि उन्हें अपना एक पैर खोना पड़ जाए। सूर्यदेव ने शनिदेव को बताया कि उनका पैर तो रहेगा लेकिन उनकी चाल लंगड़ी हो जाएगी। इस तरह से अपनी माँ के प्रतिरूप से मिले श्राप के कारण शनिदेव लंगड़े हो गए और उनकी चाल धीमी पड़ गयी।
एक अन्य कथा शनिदेव की धीमी चाल को लेकर एक और कथा है जो इस प्रकार है- कहते हैं लंकापति रावण यह चाहता था कि उसका पहला पुत्र मेघनाद दीर्घायु हो। सभी ग्रह नक्षत्र रावण से डरते थे केवल शनिदेव एकमात्र ऐसे थे जिनको रावण का तनिक भी भय नहीं था। अपने पुत्र के जन्म के समय रावण ने सभी ग्रहों को आदेश दिया था कि वे सभी अपनी शुभ स्थिति में रहे। रावण ने अपने बल का प्रयोग करके शनिदेव को भी अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहने के लिए मजबूर कर दिया पर शनिदेव ने मेघनाथ के जन्म के समय शुभ स्थिति में होने के बाद भी अपनी दृष्टि वक्री कर ली जिसके कारण मेघनाद अल्पायु हो गया। क्रोध में आकर रावण ने अपनी गदा से शनिदेव के पैर पर प्रहार कर दिया और वे लंगड़े हो गए। जिस कारण उनका नाम शनेश्चर और गति भी धीमी हो गई थी |
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें