G-B7QRPMNW6J Lohri Upaye Tips: लोहड़ी पर करे अपनी राशि के अनुसार सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार अचूक उपाय
You may get the most recent information and updates about Numerology, Vastu Shastra, Astrology, and the Dharmik Puja on this website. **** ' सृजन और प्रलय ' दोनों ही शिक्षक की गोद में खेलते है' - चाणक्य - 9837376839

Lohri Upaye Tips: लोहड़ी पर करे अपनी राशि के अनुसार सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार अचूक उपाय

AboutAstrologer

Lohri Upaye Tips
Do the right remedies for happiness and prosperity in Lohri


लोहड़ी पर करे अपनी राशि के अनुसार सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार अचूक उपाय

लोहड़ी पर किए जाने वाले आसान उपाय

#1. मान्यता है कि लोहड़ी पर भगवान शंकर को जो भी भोग लगाएं उसे गरीब कन्याओं को खिलाना चाहिए। इससे कभी भी घर में अन्न की कमी नहीं होती है।

#2. इस दिन लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी गरीब ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

#3. लोहड़ी के त्योहार के दिन घर की पश्चिमी दिशा में काले कपड़े पर महादेवी की तस्वीर रखकर सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए। साथ ही, माता पार्वती को धूपबत्ती, सिंदूर, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करना चाहिए।

#4. इस पावन दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। उसके बाद उन्हें गुड़ की रेवड़ी, गजह, मूंगफली का भोग लगाना चाहिए। फिद सरसो के तेल से दीप प्रज्वलित कर ‘ऊं सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा’ के मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

#5. लोहड़ी के द‍िन काली उड़द की खिचड़ी बनाकर उसे काली या सफेद गाय को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच भी स्नेह बना रहता है।

लोहड़ी में राशि अनुसार अग्नि में डालें ये चीजें

लोहड़ी में अग्नि का विशेष महत्व है। इस दिन अग्नि में राशि के अनुसार आहुति देना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। राशि के अनुसार किन चीजों की आहुति देने से मिलती है सुख-समृद्धि |

Lohri Upaye Tips राशि अनुसार अग्नि में डालें ये चीजें लोहड़ी पर 

मेष राशि

मेष राशि के जातक लोहड़ी के शुभ अवसर पर अग्नि में दो लौंग, तिल और गुड़ को अपने सिर से घुमाते हुए दाएं हाथ से डालें। इसके बाद अग्नि देवता से हाथ जोड़कर अपने परिवार व खुद के सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान साबुत चावल और मिश्री अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालना चाहिए। इसके बाद अग्नि देवता से सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक को साबुत मूंग की दाल लोहड़ी के दिन अग्नि देवता को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातक को एक मुट्ठी चावल और खील बताशे अग्नि देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता प्राप्त की जा सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को साबुत गेहूं के साथ गुड़ अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस पवित्र दिन एक मुट्ठी मूंगफली और साल लौंग और खील बताशे अग्नि देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग लोहड़ी पर मुट्ठी ज्वार, दो लौंग और दो बताशे लेकर अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालना चाहिए। इससे परिवार में एकता बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को लोहड़ी पर एक मुट्ठी मूंगफली, रेवड़ी और चार लौंग अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालना चाहिए। इसके साथ ही अग्निदेव से जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से निजात पाने के लिए प्रार्थना करना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के जातक को चने की दाल, एक हल्दी की गांठ, दो लौंग और बताशे अपने दाएं हाथ से डालना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक पर अपनी विशेष कृपा बरसाती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को लोहड़ी पर अपने दाएं हाथ से एक मुट्ठी काली सरसों, दो लौंग और एक जायफल लेकर अग्नि में डालना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की मिलती है और बिज़नेस तेजी से फलता-फूलता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी काला चना, दो लौंग और सात बताशे अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालना चाहिए। ऐसा करने से भाई-बहनों से रिश्ता मजबूत होता है और हर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक लोहड़ी पर एक मुट्ठी पीली सरसों, तीन पत्ती केसर, पांच गांठ साबुत हल्दी और एक मुट्ठी रेवड़ी लेकर परिवार के साथ मिलकर अग्निदेव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको विरोधी या फिर कहें शत्रु पर विजय हासिल होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...