Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

बुधवार, 9 जून 2021

भारत में सूर्य ग्रहण का असर - क्या करे और क्या न करें

 

नमस्कार मित्रों आज हम चर्चा करेंगे सूर्य ग्रहण के बारे में:-


नमस्कार मित्रों आज हम चर्चा करेंगे सूर्य ग्रहण के बारे में:-

भारत में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

हिंदू पंचांग और ज्योतिष गणना के मुताबिक, वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगने जा रहा है। इस दिन अमावस्या के साथ शनि जयंती भी है जो इस तिथि के महत्व को बढ़ा रहा है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) भारत में केवल सूर्यास्त से कुछ समय पहले अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा. आपको बता दें,

कब लगता है सूर्य ग्रहण


यह खगोलीय घटना तब घटती है जब सूर्य, चंद्रमा व पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं. हालांकि, लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा. जिस दौरान यह रिंग ऑफ फायर जैसा नजर आयेगा.


सूर्य ग्रहण का समय


·         सूर्य ग्रहण तिथि: 10 जून, गुरुवार को

·         सूर्य ग्रहण का समय शुरू: 10 जून, गुरुवार की दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से

·         सूर्य ग्रहण का समय समाप्त: 10 जून, गुरुवार की शाम 06 बजकर 41 मिनट तक

·         कुल अवधी: 4 घंटे 59 मिनट की


भारतीय समयानुसार कब कहां लगेगा सूर्यग्रहण


·       अरुणाचल प्रदेश के वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम 5 बजकर 52 तक देखा जाएगा

·       वहीं, लद्दाख के उत्तरी हिस्से में शाम 6 बजकर 15 मिनट पर सूर्यास्त होगा. वहीं, 6 बजे यहां सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा.

·   आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होगा.

·         जो दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर वलयाकार रूप से दिखेगा.

·        वहीं, शाम 4 बजकर 52 मिनट पर सूर्य अग्नि वलय अर्थात आग की अंगूठी की तरह दिखाई देगा.

·        इसके समाप्त होने का समय शाम 6 बजकर 41 मिनट है.

·     आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण की घटना का सीधा प्रसारण विश्व की कई संस्था व संगठन द्वारा लाइव दिखाया जाएगा.

 

हिंदू पंचांग और ज्योतिष गणना के मुताबिक, वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगने जा रहा है। इस दिन अमावस्या के साथ शनि जयंती भी है जो इस तिथि के महत्व को बढ़ा रहा है। आपको बता दें, इस बार सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने वाला है। ‌जानकार बता रहे हैं कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर लगने वाला है, सिर्फ कुछ ही जगहों पर यह सूर्य ग्रहण देखा जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दिखने वाला है। भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण आंशिक रूप से एशिया, यूरोप, अमेरिका, अटलांटिक महासागर के ऊपरी हिस्से में भी दिखेगा। ग्रीनलैंड और उत्तरी कनाडा समेत रूस में इस बार का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा।

 

भारत में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण लगने के वजह से सूतक काल को माना नहीं जाएगा। कहा जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित होते हैं मगर ग्रहण काल में कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद होता है।


सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या नहीं


·     किसी भी ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है. हालांकि, बुजूर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह लागू नहीं होता.

·         किसी भी नए कार्य की शुरूआत नहीं करनी चाहिए

·         घर या दफ्तर में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.

·         ग्रहण के दौरान नाखून, बाल, दाढी काटने से बचना चाहिए, कंघी करना भी वर्जित होता है.

·         ग्रहण के समय सोने की भूल नहीं करनी चाहिए.

·         साथ में चाकू या धारदार चीजों को नहीं रखना चाहिए

·         यदि पका हुआ भोजन है तो उसमें तुलसी पत्ता डाल देना चाहिए

·       इस दौरान अपने इष्ट देव को तो पूजना ही चाहिए साथ ही साथ भगवान का मंत्र जाप भी करते रहना चाहिए.

·       ग्रहण के दौरान घर के मंदिर में भी पूजा नहीं करनी चाहिए साथ ही साथ मंदिर का कपाट तक बंद रखना चाहिए.

·         सूर्य ग्रहण के बाद दान-पुण्य जरूर करना चाहिए.

·         ग्रहण समाप्त होने के पश्चात गंगाजल से स्नान व घर को शुद्ध करना चाहिए

 

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए करें यह उपाय:-

कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान पके हुए खाने पर तुलसी का पत्ता और कुश अवश्य रखना चाहिए क्योंकि इससे खाना अशुद्ध नहीं होता है। यह उपाय करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

 

धन वृद्धि के लिए करें यह उपाय:-

धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण काल में कनकधारा स्त्रोत या लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक होता है। यह उपाय करने से धन में वृद्धि होती है तथा कर्ज से आधारित सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

 

आरोग्य जीवन के लिए करें यह उपाय:-

आरोग्य जीवन के लिए सूर्य ग्रहण काल में महामृत्युंजय का पाठ करना उत्तम माना जाता है। महामृत्युंजय का पाठ करने से अकाल मृत्यु का भय भी हो जाता है और यह स्वास्थ्य लाभ के लिए लाभदायक माना जाता है।

 

मान-सम्मान के लिए करें यह उपाय:-

सूर्य ग्रहण काल के बाद तिल, गेहूं और चना दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। यह उपाय करने से करियर में सफलता मिलती है।

 

सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए करें यह उपाय:-

सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए सूर्य ग्रहण के बाद श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस उपाय को करने के बाद मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

आज ही इकट्ठा कर लें ये वट सावित्री पूजा सामग्री - बांस का पंखा, रक्षा सूत्र, सुहागिनों के सोलह श्रृंगार समेत इन चीजों की पड़ेगी जरूरत




🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें