नवंबर के महीने में जन्मे लोगों के लिए कुछ खास बातें
ज्योतिष के अनुसार जो लोग नवंबर के महीने में पैदा होते हैं वह बेहद ही कलात्मक होने के साथ साथ चीजों को अलग और नायाब ढंग से सोचना जानते हैं और किसी भी काम में अपना बेहतरीन से बेहतरीन प्रदर्शन देना इन लोगों की एक और खासियत होती है। नवंबर के महीने में जन्मे लोग खाली बैठकर या किस्मत के भरोसे सफलता की आस नहीं रखते हैं। यह लोग कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ही इस महीने में जन्मे लोग अपने जीवन में तमाम सफलता और प्रसिद्धि हासिल करते हैं। इसके अलावा नवंबर के महीने में जन्मे लोग बेहद ही वफादार स्वभाव के होते हैं और दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। हालांकि इनका गुस्सा कई बार इनके रिश्ते में दरार डालने की वजह बन जाता है। नवंबर के महीने में जन्मे लोग पानी की तरह पारदर्शी होते हैं अपनी भावना रूप से दूसरों के सामने जाहिर करते हैं और ऐसी ही अपेक्षा सामने वाले से भी करते हैं। जो लोग बनावटी होते हैं उनसे नवंबर महीने में जन्मे लोगों को नफरत होती है। नवंबर में जन्मे लोग नरम और दयालु स्वभाव के होते हैं।
नवंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी नंबर- 1, 4, 2, 7
नवंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी कलर- वाइन रेड,
मरून, वायलेट
नवंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन- रविवार,
सोमवार, मंगलवार और
गुरुवार
नवंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न- लाल मूंगा,
ब्लड स्टोन, और
पीला नीलम
उपाय/ सुझाव– भगवान हनुमान की पूजा करें
0 टिप्पणियाँ