November 2022 Grah Gochar : 3 बड़े ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर इन Rashiyon को करेंगे मालामाल
![]() |
November 2022 Grah Gochar : 3 बड़े ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर इन Rashiyon को करेंगे मालामाल |
नवंबर 2022 का महीना ग्रह-गोचरों से भरा रहेगा और इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में गोचर का बड़ा महत्व बताया गया है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका अच्छा व बुरा प्रभाव समस्त 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। नवंबर के दौरान तीन बड़े ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। इससे वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों की युति के साथ-साथ अद्भुत संयोग भी देखने को मिलेगा।
11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। फिर 13 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा और इसके तीन दिन बाद यानी 16 नवंबर को सूर्य भी इसी राशि (वृश्चिक) में प्रवेश करेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कई जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी तो कई जातक अपने अधूरे कार्य को पूरा करेंगे। इन गोचरों से किन राशियों की जिंदगी में खुशियां आएंगी।
November 2022 Grah Gochar: नवंबर 2022 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में सूर्य, शुक्र, और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है, वहीं गुरु ग्रह मीन राशि में वक्री से मार्गी होगा और मंगल ग्रह वृष राशि में वक्री होगा. ग्रहों के इन राशि परिवर्तन से सभी लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इन ग्रहों के अलावा शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में विद्यमान रहेंगे.
शुक्र गोचर 2022: भौतिक सुख और सुविधाओं के दाता शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 11 नवंबर दिन शुक्रवार को होगा. इस दिन शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर रात 08 बजकर 20 मिनट पर होगा. शुक्र अभी तुला राशि में है.
बुध गोचर 2022: ग्रहों के राजकुमार बुध अभी तुला राशि में हैं. 13 नवंबर को बुध का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में होगा. इस दिन रात 09 बजकर 28 मिनट पर बुध का वृश्चिक राशि में गोचर होगा.
सूर्य गोचर 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन 17 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में होगा. इस दिन शाम 07 बजकर 28 मिनट पर सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा. इस दिन सूर्य की वृश्चिक संक्रांति होगी.
मंगल वक्री 2022: भूमि पुत्र कहे जाने वाले मंगल ग्रह अभी मिथुन राशि में वक्री हैं. 14 नवंबर से मंगल की वृष राशि में उल्टी चाल शुरू होगी. मंगल अभी 12 जनवरी 2023 तक उल्टी चाल से चलेंगे.
गुरु मार्गी 2022: गुरु ग्रह अभी मीन राशि में उल्टी चाल से चल रहा है. 24 नवंबर दिन गुरुवार को प्रात: 04:31 बजे से गुरु मीन राशि में मार्गी होगा. इस दिन से गुरु की सीधी चाल शुरू होगी. 29 जुलाई से गुरु की शुरू हुई 119 दिन की उल्टी चाल 24 नवंबर को सीधी हो जाएगी.
एक ही राशि में होने जा रहे 3 बड़े ग्रहों के गोचर
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
11 नवंबर 2022 को शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है जो शुक्रवार शाम 07 बजकर 52 मिनट पर होगा। शुक्र स्त्री ग्रह है और तुला तथा वृषभ राशि के स्वामी हैं। इसके अलावा शुक्र आनंद, धन, प्रेम, समृद्धि, सौंदर्य और यौवन का कारक ग्रह है। इन्हें प्रेम संबंधों, इच्छाओं, संतुष्टि, रचनात्मकता, कला, संगीत, कविता और विलासिता की वस्तुओं के दाता के रूप में भी जाना जाता है।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
बुध को संचार, वाणी, सजगता आदि का कारक माना जाता है। बुध ग्रह 13 नवंबर 2022 को रात 09 बजकर 06 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा।
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर बुधवार 16 नवंबर 2022 को होगा और यह गोचर शाम 06 बजकर 58 मिनट होने जा रहा है। सूर्य अपनी नीच राशि तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है जो सूर्य का मित्र ग्रह है। कुंडली में सूर्य की स्थिति के आधार पर ये गोचर आपको अच्छा और बुरा दोनों तरह के परिणाम दे सकता है।
वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्य योग
जब सूर्य और बुध किसी राशि में एकसाथ आते हैं तब इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष के अनुसार, बुधादित्य योग किसी मनुष्य के जीवन में सौभाग्य लेकर आता है। वृश्चिक राशि में शुभ और लाभकारी ग्रह शुक्र के साथ इन ग्रहों की युति जातकों को जीवन में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी। हालांकि, सभी 12 राशियों में से 4 राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में।
बुध और शुक्र के साथ आने से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग
जब बुध और शुक्र एकसाथ आते हैं तब लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस योग को बेहद शुभ माना जाता है और इस विशेष योग में बुध को भगवान विष्णु और शुक्र को माता लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। यह योग जातकों को रोमांटिक और कलात्मक बनाता है।
3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ?
वृषभ:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध पंचम और द्वितीय भाव का स्वामी है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। शुक्र का सप्तम भाव में गोचर होने से विवाह के भी शुभ योग बनते नजर आ रहे हैं।
मिथुन:
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य मिथुन राशि के तीसरे और छठे भाव का स्वामी ग्रह है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही, यह अवधि सरकारी नौकरी करने वालों जातकों के लिए भी अच्छे परिणाम लेकर आएगी।
कर्क:
सूर्य कर्क राशि के द्वितीय भाव का स्वामी है। ऐसे में, आर्थिक दृष्टि के लिहाज़ से यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। सूर्य और बुध के गोचर के चलते पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। शुक्र गोचर के दौरान आपको कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेंगे। साथ ही, आपको अपना जीवनसाथी भी मिल सकता है।
तुला:
सूर्य और बुध के गोचर से तुला राशिवाले जातकों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। साथ ही, करियर के क्षेत्र में जातकों को सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। तुला राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर भाग्यशाली साबित होगा।
0 टिप्पणियाँ