Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

माँ कात्यायनी की पूजा विधि

माँ कात्यायनी की पूजा विधि

आज नवरात्रि का छठवां दिन है आज के दिन माँ कात्यायनी की पूजा करने से माँ अपने भक्तों के सारे दु:ख दर्द दूर करती है। नवरात्रि के छठवें दिन माँ कात्यायनी की पूजा करने के लिए सुबह सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। उसके बाद जहाँ पर घट स्थापना या देवी के स्वरुप की स्थापना की है, वहां पर गंगाजल से जमीन को पवित्र करके माँ के सामने बैठ जाएं और माँ का ध्यान करते हुए माँ कात्यायनी के इस मंत्र का जाप करें।
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना ।
कात्यायनी च शुभदा देवी दानवघातिनी ॥
अब माँ कात्यायनी के सामने धूप-दीप जलाएँ। माँ कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है और आज के दिन माँ को शहद का भोग लगाएं। इससे माँ अति प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है। माँ को गुलाब का फूल अर्पित करें और श्री मंदिर पर माँ कात्यायनी की आरती सुनते हुए माता रानी की आरती उतारें।
तो मित्रों ये थी माँ कात्यायनी की पूजाविधि के बारे में जानकारी। इसी के साथ इस दिन शाम को माँ कात्यायनी की कथा पढ़ें और माँ का स्तोत्र पाठ करें। ये है माँ कात्यायनी का स्तोत्र पाठ।
काञ्चनाभां वराभयपद्मधरां मुकुटोज्ज्वलां ।
स्मेरमुखीं शिवपत्नीं कात्यायनसुते नमोऽस्तुते ॥
पटाम्बरपरिधानां नानालङ्कारभूषितां ।
सिंहास्थितां पद्महस्तां कात्यायनसुते नमोऽस्तुते ॥
परमानन्दमयी देवि परब्रह्म परमात्मा ।
परमशक्ति,परमभक्ति, कात्यायनसुते नमोऽस्तुते ॥
विश्वकर्त्रीं,विश्वभर्त्रीं,विश्वहर्त्रीं,विश्वप्रीताम् ।
विश्वचित्तां,विश्वातीतां कात्यायनसुते नमोऽस्तुते ॥
श्री मंदिर पर देखना ना भूलें माँ कात्यायनी की कथा।
अभी देखें।माँ कात्यायनी की कथा

नवरात्रि के छठवें दिन माँ कात्यायनी की पूजा के बाद कथा पढ़ने मात्र से ही आपको पुण्य की प्राप्ति होती है और माँ अपने भक्तों से प्रसन्न होती है।
प्राचीनकाल की बात है, महर्षि कत नाम के एक महान् ऋषि थे जिनके पुत्र का नाम ऋषि कात्या था। विश्व प्रसिद्ध महर्षि कात्यायन का जन्म उन्हीं के गोत्र में हुआ था। भगवती की पूजा करते हुए उन्होंने कई वर्षों तक कठिन तपस्या की। उनकी इच्छा थी कि उनके घर में माता भगवती, पुत्री के रूप में जन्म लें। माँ भगवती उनकी तपस्या से प्रसन्न हुई और उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली।
देवी उनकी पुत्री के रूप में प्रकट हुई। महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। देवी की पूजा सबसे पहले महर्षि कात्यायन ने की थी। 3 दिनों तक महर्षि जी की पूजा स्वीकार करने के बाद देवी ने महर्षि जी से विदा लिया। जिसके बाद उन्होंने महिषासुर का वध किया और विजय प्राप्त की। मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं साथ ही उन्हें अलौकिक तेज और प्रभाव से युक्त करती है।
श्री मंदिर पर देखना ना भूलें माँ कालरात्रि के स्वरूप के बारे में।




🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें