राशिफल 18 जनवरी 2022 : इन राशियों को होगी बड़ी मात्रा में लक्ष्मी की प्राप्ति, लेन-देन में बरतें सावधानी
आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन आज आनंददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल में जीवनसाथी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग हैं। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृषभ:
राशि स्वामी शुक्र की अष्टम भाव में स्थिति और चंद्रमा का कर्क राशि पर संचार आश्चर्य और मनःसंतोष का देने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। सायंकाल का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलैक्स मिलेगा।
मिथुन:
राशि अधिपति बुध अष्टम भाव में तथा चंद्रमा कर्क राशि का है। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।
कर्क:
राशि से अष्टम आयु भाव में कुंभ राशि का गुरू और प्रथम भाव में चंद्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता का देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में तो जीवनसाथी हास्य रस में विभोर रहेंगे। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य मकर षष्ठम भाव में तथा द्वादश भाव में चंद्रमा। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी। पुराने कलत्र-मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।
कन्या:
आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम का भार आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें, खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।
तुला:
आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।
वृश्चिक:
आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सायंकाल में समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।
धनु:
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा में सावधान रहें।
मकर:
आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त अनाचाही यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है।
कुंभ:
राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। षष्ठम शत्रु में चंद्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
मीन:
राशि स्वामी देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। सायंकाल में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें