Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

19 जनवरी 2022 का BEST राशिफल



19 जनवरी 2022 का राशिफल मिथुन सहित इन राशियों को होगी अपार धन की प्राप्ति, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष राशि

आज का दिन फायदा लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जायेंगे। अगर आप प्लान बनाकर काम करेंगे तो बिजनेस में सफलता जरुर मिलेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं। आज उन्हें कहीं कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। लेकिन कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है।

वृष राशि
आज किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिलेगी। आज कोई ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क होगा जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं, जल्द विवाह के योग बनेगे। 

मिथुन राशि
आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। जो इंजीनियर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा, साथ ही पुरानी कंपनी में एक्स्ट्रा इनकम का ऑफर भी मिल सकता है। दुश्मन और रोग आज आपसे पस्त रहेगें। लवमेट्स के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। 

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश करने से पहले उसे दोबारा परखें और जरुरी हो तो उसमें बदलाव जरुर लायें। आज आपकी सोच साकारात्मक बनी रहेगी। आज किसी बात से जीवनसाथी पर गुस्सा आ सकता है। अपनी वाणी पर संयम बनायें रखे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 

सिंह राशि
आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या से आपका तनाव बढ़ सकता है। अच्छा होगा आज अपने कामों की सूचि पहले बनाकर काम करें तो फायदा होगा। आज किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज ठंडी चीजे खाने से परहेज करें। परिवारवालों केसाथ आपका अधिक समय बीतेगा। रुके हुए सभी कार्य आज पूरें होंगे। 

कन्या राशि
आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कोशिश करेंगे। जिसका बेहतर परिणाम भी आपको मिलेगा। आप पहले से जिन योजना को लागू करने को सोच रहे थे आज उन्हें लागू करने का समय आ गया। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

तुला राशि
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी–मोटी तकलीफों से परेशान थे, वे सब आज ठीक हो जायेंगी। नौकरी पेशावाले लोगों को आज अपने साथियों से सहयोग थोडा कम ही मिलेगा। आप उनपर ध्यान देने के बजाए बॉस के दिए हुए निर्देशों का पालन करें| व्यापार में आज आपका दूसरों से मेल-जोल बढ़ेगा। लोग आज आपके व्यवहार से काफी खुश होंगें। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर में उन्नति के लिये आज आपको अच्छी सलाह मिलेगी। किसी नये काम को स्टार्ट करने के लिये आज का दिन ठीक है। आज आप जो भी फैसला करेंगे, उससे फायदा जरुर मिलेगा। यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें हैं आज उन्हें सामाजिक कार्यक्रम में सामिल होने का अवसर मिलेगा, साथ ही उनका मान-सम्मान भी होगा। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। 

धनु राशि
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आज आप शाम तक किसी सामारोह में भी जा सकते हैं। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। आज घरेलू खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। 

मकर राशि
आज ताज़ा फूल की तरह अपने व्यावहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनन्द दिलायेगा। इस राशि की महिलाओं का अधिकांश समय ख़रीदारी में बीतेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। जेवर में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है।

कुंभ राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज धैर्य बनायें रखने की जरुरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। ऑफिस में आज आपके बैठने की जगह में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन ठीक हैं कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ नयी प्लानिंग बनाएंगे जिससे बिजनेस में प्रमोशन के नये रास्ते मिलेंगे। आज अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। शुभ कामों की योजनाएं बन सकती हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज चेंज कर दें, आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव भी मिलेगा। 


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें