2022 की सबसे भाग्यशाली राशियाँ जिन्हें मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ
वर्ष 2022 की सबसे भाग्यशाली राशियां: भाग्य देगा जिनका भरपूर साथ
वर्ष 2021 कई मायनों में मिश्रित परिणाम लेकर आया था। मिश्रित परिणाम अर्थात लोगों को इस दौरान शुभ परिणाम भी प्राप्त हुए और अशुभ परिणामों से भी दो-चार होना पड़ा। इस दौरान पूरी दुनिया ने बेहद ज्यादा गर्मी, बाढ़, आदि के रूप में अनेकों प्राकृतिक आपदाएं देखीं और झेली हैं। इसके अलावा हमने वर्ष 2021 की पहली छमाही के दौरान महामारी की दूसरी लहर का भी सामना किया था। वर्ष 2021 में ही कोरोना महामारी ने भयंकर रूप लिया था और वर्ष 2021 के अंत तक इस वैश्विक महामारी को नया नाम दिया जा चुका था।
हालांकि वर्ष 2020 की तुलना में देखे तो, जहां 2020 में महामारी की शुरुआत हुई थी वहीं 2021 में वायरस से निपटने के लिए नई दवाओं और टीकाओं को मार्केट में उतारा गया था जिससे लोगों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिले थे।
हालांकि अब इन सारी बातों को पीछे छोड़ कर हम सभी नए वर्ष की तरह बढ़ चले हैं और उम्मीद करते हैं कि नया वर्ष 2022 हम सभी के लिए शुभ और स्वस्थ साल बनकर उभरे। इस वर्ष मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मीन राशि के लोग विशेषतौर पर अच्छा करने में सफल रहेंगे।
इस राशि के लोग अगर व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस वर्ष आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इसके अलावा अप्रैल 2022 के बाद का समय उपरोक्त राशियों के लिए काफी शुभ समय साबित हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों को इस वर्ष कार्य के संबंध में भी अनुकूल और शुभ परिणाम मिलने की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है।
क्या आपकी राशि वर्ष 2022 की भाग्यशाली राशियों में से एक है?
वर्ष 2022 की 5 भाग्यशाली राशियों की तो इसमें पहली राशि मेष है, दूसरी मिथुन राशि है, तीसरी कन्या राशि, चौथी वृश्चिक राशि है और पांचवी है मीन राशि। इन सभी राशियों को इस वर्ष उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप भी इन 5 राशियों में से किसी भी एक राशि के जातक हैं तो इस वर्ष अपने जीवन का सबसे खूबसूरत साल जीने के लिए और अपने सभी अधूरे सपनों को साकार होते देखने के लिए तैयार हो जाइए।
- मेष राशि: आपके लिए अप्रैल 2022 के बाद का समय शुभ रहेगा और जुलाई 2022 का समय और भी ज्यादा शुभ रहेगा। आमतौर पर इस राशि के जातक दृढ़ निश्चय स्वभाव के होते हैं। ऐसे में यदि आप नौकरी पेशा है तो आपको अप्रैल 2022 के बाद शुभ परिणाम मिलने की प्रबल संभावना बन रही है और जुलाई 2022 के बाद इन परिणामों में भी चार चांद लग सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो भी आप इस वर्ष लाभ कमाने में सफल रहेंगे। हालांकि मई और जून के महीनों में आपको अपनी आर्थिक स्थिति और करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही अपने रिश्तों को और अपनी खुशियों के प्रति भी सावधान रहें। यदि आप अपने प्रेम में सुधार करना चाहते हैं या आप पहले से ही प्रेम में है तो जुलाई 2022 के बाद का समय इसके लिए अनुकूल रहेगा। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए भी जुलाई 2022 का समय अनुकूल रहने वाला है।
- मिथुन राशि: इस राशि के जातक बिज़नस और पेशेवर जीवन में अप्रैल 2022 के बाद लाभ कमाने में कामयाब रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर ढेरों पुरस्कार प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ, नई नौकरी, व्यापार में वृद्धि, और सफलता के लिए अप्रैल से लेकर जुलाई 2022 का समय बेहद ही शानदार रहने वाला है। वर्ष 2022 की दूसरी छमाही यानी कि जुलाई 2022 के बाद का समय नई नौकरी और व्यापार के संदर्भ में आपके लिए बेहद फलदाई रहने वाला है।
- कन्या राशि: अप्रैल से जुलाई 2022 का समय आपके लिए शुभ समय साबित हो सकता है। इस राशि के जो लोग व्यवसाय में है इस दौरान यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आप इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें इस दौरान अपनी मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या नई नौकरी भी मिल सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उपरोक्त समय इस संदर्भ में भी शुभ समय साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें इस समय अवधि के दौरान आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर सकते हैं और अपना नया जीवन शुरू कर सकते हैं। यानी कि कुल मिलाकर देखा जाए तो किसी भी तरह के विस्तार के लिए यह समय अवधि बेहद ही अनुकूल रहने वाली है।
- वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 उत्कर्ष समय साबित होगा। नौकरी, वित्त, किसी भी तरह की नई शुरुआत और रिश्ते आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अप्रैल से जुलाई 2022 तक के महीने आपके लिए थोड़े औसत रहने वाले हैं। अन्यथा वर्ष 2022 करियर ग्राफ, वित्त और संबंधों में खुशी आदि के संदर्भ में इस दौरान आपको शुभ परिणाम और विकास प्राप्त होगा।
- मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान अपने जीवन का खुलकर आनंद उठाएंगे। जुलाई 2022 के बाद आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा देखने को मिल सकता है और अपना ध्यान को समर्पित करने से आप अपनी नौकरी और व्यवसाय में शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय में है तो आप ज्यादा धन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अप्रैल से जुलाई 2022 तक के महीनों के दौरान आपके लिए ज्यादा लाभ हासिल करना आसान नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपके खर्चे ज्यादा होंगे और करियर में संतुष्टि कम रहेगी। जुलाई 2022 के बाद आपको मनोगत मामलों के प्रति रुचि प्राप्त हो सकती है।
सभी बारह राशियों का वर्ष 2022 के लिए शुभ समय/ महीना
मेष राशि: आपके लिए नए साल में मई का महीना विशेष रूप से शुभ साबित होगा। खास करके धन से जुड़े मामलों के संदर्भ में। इसके साथ ही इस दौरान आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे और यह सफलता केवल आपकी कड़ी मेहनत के दम पर ही हासिल होगी। मई महीने में आपका ज्यादा झुकाव आध्यात्मिक मामलों की तरफ देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि: आपके लिए वर्ष 2022 में अप्रैल से लेकर जुलाई का महीना विशेष रूप से धन लाभ और रिश्तो में संतुष्टि के लिहाज से शुभ रहेगा। इसके अलावा यह समय आपके करियर को बनाने और प्रमोशन आदि के लिहाज से भी बेहद अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए मई 2022 के बाद का समय शानदार रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर, आर्थिक स्थिति, और व्यवसाय में वृद्धि और विकास देख सकेंगे।
कर्क राशि: मई 2022 के बाद कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक संपन्नता और आर्थिक लाभ, भाग्य का साथ, और विदेश भूमि पर यात्रा का सुख प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही इस समय अवधि के दौरान आपका झुकाव ज्यादा से ज्यादा आध्यात्मिक मामलों की तरफ देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को जुलाई 2022 महीने के बाद शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। यह शुभ परिणाम आपके करियर में विकास के संदर्भ में हो सकते हैं या फिर करियर में नए अवसर के रूप में भी होने की प्रबल संभावना है।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2022 के बाद का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक स्थिति, करियर में विकास आदि के संदर्भ में आपको बेहतरीन नतीजे प्राप्त होंगे।
तुला राशि: इस राशि के जातकों को वर्ष 2022 में जुलाई महीने के बाद शुभ परिणाम हासिल होने की संभावना अधिक है। इसके अलावा अगस्त से अक्टूबर का महीना भी आपके जीवन का शानदार समय साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को वर्ष 2022 में जुलाई से सितंबर तक भाग्य का साथ मिलेगा। कहना गलत नहीं होगा कि इस राशि के लोगों के लिए इस वर्ष का ज्यादातर हिस्सा अपने सुनहरे दिनों के सपनों को पूरा करने के लिए शुभ रहने वाला है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 का सबसे शुभ समाचार यही है कि इस वर्ष अप्रैल से लेकर जुलाई का महीना आपके लिए वृद्धि और कामयाबी को लेकर आएगा। इस समय अवधि के दौरान आप अपने जीवन में विकास करेंगे। वर्ष 2022 की पहली छमाही के बाद धनु राशि के जातक आध्यात्मिक मामलों के संबंध में ज्यादा रूचि दिखा सकते हैं।
मकर राशि: इस राशि के जातकों को करियर और आर्थिक पक्ष के लिहाज से शुभ समाचार और अनुकूल परिणाम सितंबर से नवंबर के महीने की अवधि के दौरान प्राप्त होने की संभावना है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई 2022 का महीना बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस राशि के जातक इस दौरान किसी नए रिश्ते की डोर में भी बन सकते हैं।
मीन राशि: करियर में विकास आर्थिक पक्ष के लिहाज से अगस्त 2022 का महीना मीन राशि के जातकों के लिए बेहद ही फलदाई रहने वाला है। इसके अलावा यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए नए रिश्ते और विवाह के संदर्भ में भी शुभ परिणाम लेकर आएगा।
सभी बारह राशियों के लिए लकी रंग
मेष राशि: भूरा, लाल
वृषभ राशि: गुलाबी, बैंगनी, सफेद
मिथुन राशि: हरा, डार्क ग्रीन
कर्क राशि: सफ़ेद, दूधिया सफ़ेद
सिंह राशि: नारंगी
कन्या राशि: बैंगनी हरा, हल्का नीला
तुला राशि: शुद्ध सफेद, हरा
वृश्चिक राशि: लाल, भूरा
धनु राशि: पीला, नारंगी
मकर राशि: गहरा नीला, शुद्ध सफेद, हल्का हरा
कुंभ राशि: स्काई ब्लू, वायलेट
मीन राशि: गहरा पीला
सभी राशियों के लिए लकी अंक
मेष राशि: 1,3,5 और 9
वृषभ राशि: 5, 6, 7
मिथुन राशि: 1, 5, 6
कर्क राशि: 1, 3, 9
सिंह राशि: 1, 2, 3, 21,9, 18
कन्या राशि: 1, 5, 32, 41
तुला राशि: 5, 23, 32, 24, 42
वृश्चिक राशि: 1, 3, 19, 21, 55
धनु राशि: 1, 3, 12, 21, 55
मकर राशि: 5, 23, 32, 41, 50
कुम्भ राशि: 3, 5, 32, 23, 41, 42, 51
मीन राशि: 3, 12, 21, 30
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें