Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 January 2022: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। सूर्य धनु में है। शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृष व कुम्भ राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मेष व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।
07 जनवरी 2022 का राशिफल
1. मेष राशिफल-
आज मंगल व बुध का गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नीला व पीला रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल-
सूर्य का अष्टम गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।
3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा का मकर व सूर्य का धनु राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।
4. कर्क राशिफल-
बैंकिंग व आईटी जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। छात्रों के करियर में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।
5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के पंचम व शनि के मकर राशि व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल-
बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का मकर गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।
7. तुला राशिफल-
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से व्यवसाय में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
8. वृश्चिक राशिफल-
जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।
9. धनु राशिफल-
आज इस राशि का सूर्य व तृतीय चन्द्रमा व गुरु राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
10. मकर राशिफल-
इस राशि में शनि व द्वितीय गुरु छात्रों को करियर में उन्नति देंगे। द्वितीय चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
11. कुम्भ राशिफल-
चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
12. मीन राशिफल-
शुक्र व शनि का प्रभाव शुभ है। सूर्य का दशम गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल व सूर्य से सम्बंधित द्रव्य मसूर की दाल का दान करें।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें