Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

Makar Sankranti 2022 सूर्य देव ने क्यों जलाया था शनि देव का घर

 

Makar Sankranti 2022: सूर्य देव ने क्यों जलाया था शनि देव का घर? पढ़ें मकर संक्रांति से जुड़ी घटना


मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से​ निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. यह घटना मकर संक्रांति कहलाती है. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर में एक माह के लिए निवास करते हैं. फिर कुंभ राशि में चले जाते हैं. कहा जाता है कि सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव  से मकर संक्रांति के दिन मिलने आते हैं. शनि देव और सूर्य देव में बनती नहीं है. एक बार गुस्से में आकर सूर्य देव ने शनि देव एवं उनकी माता छाया घर जला दिया था. हालांकि बाद में सूर्य देव ने शनि देव को मकर संक्रांति से जुड़ा एक वरदान भी दिया. आइए पढ़ते हैं य​​ह पौराणिक कथा.

मकर संक्रांति: शनि देव को मिला विशेष वरदान

शनि देव का रंग काला है. इस वजह से उनके पिता सूर्य देव उनको पंसद नहीं करते थे. सूर्य देव ने शनि देव को उनकी माता छाया से अलग कर दिया था. इससे दुखी होकर छाया ने सूर्य देव को कुष्ठ रोग होने का श्राव दे दिया. सूर्य देव कुष्ठ रोग से पीड़ित हो गए. तब सूर्य देव की दूसरी पत्नी के बेटे यमराज ने अपने कठोर तप से पिता सूर्य देव को स्वस्थ कर दिया.

कुष्ठ रोग से मुक्ति पाने के बाद सूर्य देव ने क्रोध में आकर शनि देव और छाया के घर कुंभ को जला दिया. इस वजह से छाया और शनि देव काफी दुखी हुए. उधर यमराज ने सूर्य देव को छाया और शनि देव के साथ ऐसा व्यवहार न करने की सलाह दी. सूर्य देव का क्रोध जब शांत हुआ तो वे एक दिन पुत्र शनि देव और पत्नी छाया के घर गए.

सूर्य देव ने देखा कि शनि के घर में कुछ भी नहीं बचा था. सब कुछ जलकर राख हो गया था. शनि देव के घर केवल काला तिल बचा था. उस काले तिल से ही शनि देव ने पिता सूर्य देव का स्वागत किया. यह देखकर सूर्य देव खुश हुए और शनि देव को दूसरा घर मकर प्रदान किया. साथ ही शनि देव को वरदान दिया कि जब वे मकर संक्रांति पर उनके घर मकर राशि में आएंगे, तो उनका घर धन धान्य से भर जाएगा. जो इस दिन काले तिल से सूर्य देव की पूजा करेगा, उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे.

सूर्य देव जब मकर संक्रांति पर शनि देव के घर मकर राशि में प्रवेश किए, तो उनको पूरा घर धन धान्य से भर गया. इस वजह से हर साल मकर संक्रांति पर काले तिल से सूर्य की पूजा की जाती है और काले तिल, तिल के लड्डू का दान किया जाता है. काले तिल से पूजा करने पर सूर्य देव और शनि देव दोनों ही प्रसन्न होते हैं.


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें