27 Feb 2022 मकर राशि में शुक्र का गोचर लायेगा आश्चर्यजनक बदलाव
| 27 Feb 2022 मकर राशि में शुक्र का गोचर लायेगा आश्चर्यजनक बदलावhttps://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/02/27.html |
ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 27 फरवरी, 2022 को सुबह 9 बज कर 53 मिनट पर मकर राशि में गोचर कर जाएगा। स्वाभाविक सी बात है कि इस गोचर का प्रभाव राष्ट्रव्यापी और वैश्विक स्तर पर देखने को अवश्य ही मिलेगा। साथ ही जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भी इसका प्रभाव अवश्य पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम और सौंदर्यता का प्रतिनिधि करने वाला ग्रह माना गया है। माना जाता है कि यदि कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में ना हो तो व्यक्ति के जीवन में शुभ कार्य में कमी देखने को मिल सकती है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ और अच्छी स्थिति में होता है ऐसे जातक अपने दृष्टिकोण में आकर्षक होते हैं और स्वभाव में बेहद ही रोमांटिक होते हैं। इसके अलावा ऐसे जातकों का प्रेम और वैवाहिक जीवन बेहद सफल और सुखमय होता है।
शुक्र का मकर राशि में गोचर जल्द ही: जानें इसका प्रभाव
27 फरवरी, 2022 को मकर राशि में शुक्र ग्रह का गोचर हो जाएगा। मकर राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि है और यह इस बात का संकेत दे रहा है कि शुक्र का इस राशि में प्रवेश संबंधों में विकास और सकारात्मक बदलाव का साक्षी बन सकता है।
शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से जातकों को प्यार में अच्छा महसूस होगा और साथ ही व्यक्ति ज्यादा रोमांटिक बनेंगे। इस दौरान जातक अपने साथी के साथ अपने प्यार और रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत और सफल बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पेशेवर जीवन में भी इस गोचर का शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। कुछ जातक नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं जिससे उन्हें नाम और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा इस समय अवधि के दौरान प्रमोशन आदि के भी प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं।
देश और दुनिया पर क्या रहेगा मकर राशि में शुक्र गोचर का प्रभाव
- कपड़ा, गारमेंट उद्योग आदि में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी।
- चांदी और हीरे की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
- उच्च लाभ प्राप्त करने की संभावना बढ़ेगी।
- सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स जैसे सेक्टर में तेजी आएगी।
- मनोरंजन उद्योग का अच्छा विकास होगा।
- निजी क्षेत्रों और उपक्रमों में रोजगार के नए अवसर संभव होंगे।
- दुनिया भर के लोग कठिन परिस्थितियों के प्रति अधिक अनुकूलनीय होंगे और उसी का लाभ उठाएंगे।
- विवाहित जोड़ों के साथ संबंधों में अच्छा विकास होगा।
- जो लोग वैश्विक उद्यम से संबंधित है उन्हें अपने व्यवसाय में विकास देखने को मिलेगा।
- दुनिया भर में नए बिजनेस सेट अप सामने आएंगे।
आगामी शुक्र गोचर जातकों के जीवन को कैसे करेगा प्रभावित?
- सॉफ्टवेयर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं।
- जातक अपने रचनात्मक कौशल को बढ़ाने और प्रमुख प्रदर्शन हासिल करने में सक्षम होंगे।
- जातक अपने जीवन से जुड़े कुछ अहम और निर्णायक फैसले लेने में समर्थ होंगे।
- कुछ जातक अपने निजी जीवन में सफलता के नए मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
- इस गोचर अवधि के दौरान जातक अपने परिवार के साथ यात्रा करने की तरफ ज्यादा झुकाव और रुझान रखेंगे।
इन तीन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा शुक्र गोचर
तीन ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जीवन में शुक्र गोचर का अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस दौरान अच्छी स्थिति में रहेंगे और अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आध्यात्मिक प्रगति में वृद्धि देखने को मिलेगी और आप उसी से होने वाले लाभ को बरकरार रखने की स्थिति में रहेंगे। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपको अपने पेशेवर जीवन में पदोन्नति भी हासिल हो सकती है। धन का प्रवाह अधिक होगा जिससे आप की बचत में इजाफा देखने को मिलेगा। आप किसी असाइनमेंट के चलते विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और इस तरह की आउटिंग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। संपत्ति और ज़मीन आदि खरीदने के लिए यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।
कन्या राशि: इस समय के दौरान कन्या राशि के जातकों को अपने प्रयासों के कारण सफलता प्राप्त होगी और आप एक सफल व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आप रचनात्मक चीजों में सफलतापूर्वक प्रदर्शन करने और उसे बढ़ाने में भाग्यशाली रहेंगे। यदि आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस योजना के लिए आगे बढ़ने का यह अच्छा समय साबित हो सकता है। इसके अलावा यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने रिश्ते में सफल होने की प्रबल संभावना है। इस समय के दौरान आप सट्टा, बेटिंग आदि में शामिल होकर या फिर विरासत से लाभ प्राप्त करने के माध्यम से आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में भी कामयाब रहेंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को इस दौरान अपने सुख सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही यदि आप निवेश करना चाहते हैं या कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सन्दर्भ में भी आपको सफलता मिलेगी। आप अपने परिवार के लोगों और जीवन साथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में कामयाब होंगे और आपको आपके दोस्तों का अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। इसके अलावा आप अपने पास उपलब्ध धन से जो कुछ भी चाहते हैं उसे खरीदने की स्थिति में रहेंगे।
इन तीन राशियों को इस गोचर काल के दौरान रहना होगा अधिक सावधान
कर्क राशि: इस समय अवधि के दौरान कर्क राशि के जातकों को अपने जीवन साथी के साथ रिश्ते में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और यह आप दोनों के बीच के लिए मतभेदों की वजह से होने की आशंका है। इस दौरान अपने दोस्तों का चयन करते समय आपको ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि गलत दोस्त आपके जीवन में परेशानी का सबब बन सकते हैं। इस दौरान किसी भी लंबी यात्रा पर जाने से बचें या कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो उससे भी बचें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि: नौकरी, आर्थिक जीवन, और स्वास्थ्य के संबंध में प्रगतिशील परिणाम देखने के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान आपको अपनी नौकरी में अचानक से कुछ बदलाव या परिवर्तन का सामना भी करना पड़ सकता है और मुमकिन है कि यह बदलाव आप के विकास के रास्ते में बाधा साबित हो। करियर में आपको संतुष्टि कम प्राप्त होगी जिसकी वजह से आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। इस दौरान आप के खर्चे ज्यादा होने वाले हैं। ऐसे में आप खर्चों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की स्थिति में नहीं नज़र आयेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से बात करें तो इस दौरान आपको कोई बड़ी समस्या तो नहीं होगी हालांकि पैर में मामूली दर्द आपको परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि: धन संबंधित मामलों में अपेक्षित लाभ मिलने में देरी मुमकिन है। इसके अलावा इस दौरान आपके जीवन में वृद्धि और विकास ना के बराबर देखने को मिलेगा। इस समय अवधि में वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवन साथी के साथ संबंधों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके मित्रों और व्यवसायिक सहयोगियों द्वारा भी आपके जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी।
शुक्र गोचर के शुभ परिणाम प्राप्त करने और कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- शुक्रवार के दिन धन की देवी महालक्ष्मी के समक्ष तेल का दीपक जलाएं।
- प्रतिदिन 42 बार “ॐ भार्गवय नमः” का जाप करें।
- शुक्रवार के दिन व्रत करें।
- शुक्रवार के दिन गरीबों को भोजन कराएं।
- शुक्रवार के दिन ललिता सहस्रनाम के प्राचीन पाठ का जाप करें।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें