Rashifal 18 Feb 2022 कन्या, सिंह और धनु राशि वालों को संयम से काम लेना होगा, मकर राशि के दिन रहेगा धनु राशिवालों के रचनात्मक प्रयास होंगे फलीभूत, मिथुन राशि के जातकों को मिलेंगे इनकम के नए सोर्स, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तुला व वृष के जातक
| Rashifal 18 Feb 2022https://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/02/rashifal-18-feb-2022.html |
मेष राशि: इस शुक्रवार आपको परिवार का सुख अच्छा मिलेगा. किसी व्यक्ति विशेष से आपकी मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है. मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो आपकी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.
वृषभ राशि: शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. कामकाज में आपको सफलता के साथ लाभ होगा. इस शुक्रवार आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा.
मिथुन राशि: इस शुक्रवार आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. साथ ही पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. घूमने-फिरने के लिए आप घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा.
कर्क राशि: शुक्रवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे.
सिंह राशि: इस शुक्रवार आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको सुख और सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि: इस शुक्रवार व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे उनके लिए धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. साथ ही संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी.
तुला राशि: शुक्रवार का दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद आपको किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नए कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी जिससे एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
वृश्चिक राशि: शुक्रवार का दिन उत्साह से भरा रहेगा. आप मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. आप इस शुक्रवार सराहनीय कार्य करेंगे. आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा.
धनु राशि: इस शुक्रवार आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. आपके व्यापार में लाभ होगा. साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी.
मकर राशि: आपका शुक्रवार का दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. इस शुक्रवार जैसा चाहेंगे वैसा ही फल पाएंगे. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.
कुंभ राशि: इस शुक्रवार आपका दिन शुभ रहेगा. साथ ही कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. आपको अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे और आपको उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
मीन राशि: शुक्रवार के दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आपको कोई नया काम मिल सकता है. साथ ही कारोबार में वृद्धि के योग हैं. आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा.
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें