Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

रविवार, 27 मार्च 2022

कुम्भ राशि में शुक्र का गोचर 30 march 2022 ko 3 राशियाँ होंगी मालामाल जाने देश व दुनिया

कुम्भ राशि में शुक्र का गोचर 30 march 2022 ko 3 राशियाँ होंगी मालामाल जाने देश व दुनिया 

कुम्भ राशि में शुक्र का गोचर 30 march 2022 ko 3 राशियाँ होंगी मालामाल जाने देश व दुनिया
कुम्भ राशि में शुक्र का गोचर 30 march 2022 ko 3 राशियाँ होंगी मालामाल जाने देश व दुनिया 


शुक्र का कुंभ राशि में गोचर जानें इसका प्रभाव


शुक्र ग्रह जल्द ही यानि कि 30 मार्च, 2022 को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने के लिए तैयार है। इस दौरान शुक्र ग्रह विशाल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में गोचर कर जाएगा। इस गोचर काल के दौरान शुरुआत में परिणाम धीमे रहने वाले हैं और व्यक्ति को लाभ धीरे-धीरे हासिल होगा। वे अपने जीवन में खुशी प्राप्त करने और सफल होने में सक्षम होंगे।

धन का प्रवाह अच्छा होने की प्रबल संभावना बन रही है और इस दौरान बचत के भी प्रबल गुंजाइश रहेगी। इस गोचर के दौरान व्यक्ति को भाग्य का भरपूर साथ और समर्थन भी प्राप्त होगा। नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे जो व्यक्ति की इच्छाओं के अनुरूप हो सकते हैं।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, और सुख का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के आशीर्वाद से ही व्यक्ति को जीवन में भोग और विलासिता वाली चीज़ें प्राप्त होती हैं, जिसका व्यक्ति अपने जीवन में आनंद लेता है। यदि कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत ना हो तो व्यक्ति को निजी जीवन में सुख सुविधा, प्रेम जीवन में सफलता, और धन आदि में सुख नसीब नहीं होता है।

वहीं इसके विपरीत यदि व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत और अच्छी स्थिति में हो तो ऐसे जातकों को अपने जीवन में वांछित फल और संतुष्टि, उचित मात्रा में धन, सुख, संपदा और विलासिता की चीजें आदि प्राप्त होती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में स्थित होता है तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में और व्यक्तिगत जीवन में सफल होने में नाकामयाब रहते हैं।

भारत और विश्व पर शुक्र के इस गोचर का प्रभाव


चांदी और हीरे की कीमतों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
मनोरंजन उद्योग, आभूषण व्यवसाय में तेजी देखने की संभावना है।
लग्जरी उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि होगी।
कारोबार में हर तरफ से तेजी आएगी।
दुनिया भर में व्यस्त कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
इस दौरान सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों में महिलाओं का दबदबा रहेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन राशियों के लिए रहेगा शुभ


मेष राशि: मेष राशि के जातक सामान्य जीवन और संतुष्टि के संदर्भ में प्रभावशाली स्थिति में नजर आएंगे। इस दौरान आपको अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में आप अपने जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ आपसी समझ बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस राशि के जो जातक रचनात्मकता से जुड़े हैं या रचनात्मक स्वभाव के हैं उन्हें इस गोचर से ज्यादा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस दौरान अपने करियर में उच्च संतुष्टि के साथ विकास के ढेरों अवसर प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपको कार्य के सिलसिले में विदेश जाने के नए मौके भी प्राप्त हो सकते हैं। आपके जीवन में इस समय अच्छा धन लाभ होगा और आप धन की बचत करने की आदत भी अपने अंदर विकसित होती देख सकेंगे। यदि आप संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ रहने वाला है और इस तरह के कदम से आपको उच्च स्तर की संतुष्टि प्राप्त होगी। इस राशि के व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए शानदार मौके हासिल होने की उच्च संभावना बन रही है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक इस दौरान अच्छी खासी कमाई करने और अपने मनोकामनाएं पूरी करने की स्थिति में नजर आएंगे। आपके परिवार में इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं और ऐसे अवसर आपको संतुष्टि प्रदान करेंगे। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बुद्धिमानी से उसके बारे में विचार करें क्योंकि बड़ा निर्णय या महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय शानदार रहने वाला है और इस निर्णय से आप की आवश्यकताएं भी पूरी हो सकती हैं।

इन राशियों को मिल सकते हैं प्रतिकूल परिणाम


मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस समय अवधि के दौरान पैसों की लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि मुमकिन है कि, इस दौरान आप का घाटा हो सकता है। इसके अलावा तमाम प्रयासों के बावजूद आपको अपने जीवन में विकास की कमी से जूझना पड़ सकता है। परिवार में समझ की कमी के चलते आपके जीवन में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को नहीं मिलेगा जिसके चलते आपको पारिवारिक स्थिति के संबंध में समायोजन करने की आवश्यकता पड़ सकती है। करियर के लिहाज से बात करें तो इस गोचर काल की अवधि के दौरान आप जो कुछ भी काम कर रहे हैं उसमें आपको असफलताएं और कम संतुष्टि जैसी परेशानियां झेलने को मिल सकती है।

कर्क राशि: इस समय अवधि के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि मुमकिन है कि इस दौरान आपको एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा आपको जोड़ों में अकड़न और पैरों में दर्द का भी खतरा बना रहेगा। प्रबल संभावना बन रही है कि इस दौरान आप अच्छी रकम कमाने में सफल होंगे लेकिन आप पैसे बचाने में असफल हो सकते हैं। इसके अलावा इस समय अवधि के दौरान पारिवारिक मुद्दे आपके लिए परेशानी की वजह बन सकते हैं जिसके चलते आपको स्थिति के अनुसार तालमेल बिठाने और अपने पारिवारिक जीवन में खुशियां बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी।

कन्या राशि: गोचर काल की इस अवधि के दौरान कन्या राशि के जातकों को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते आपका ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। पर्याप्त धन की कमी के चलते आपके जीवन से संतुष्टि कहीं गायब सी हो सकती है। इसके अलावा आप में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिल सकती है और मुमकिन है कि इस दौरान आप उचित निर्णय लेने की स्थिति में ना नजर आए। साथ ही आपको अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के संदर्भ में पैसे खर्च करने भी पड़ सकते हैं।

इस अवधि के दौरान शुक्र के लाभकारी प्रभाव को बढ़ाने के उपाय


प्रतिदिन 42 बार “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें।
शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार के दिन यज्ञ करें।
शुक्रवार के दिन गरीब महिलाओं को भोजन कराएं।
शुक्रवार को ललिता सहस्रनाम के प्राचीन पाठ का जाप करें।
शुक्रवार के दिन मंदिर में देवी लक्ष्मी के लिए तेल का दीपक जलाएं। इस गोचर के बारे में

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें