Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

बुधवार, 23 मार्च 2022

बुध का मीन राशि में गोचर लायेगा किस राशि व देश - दुनिया के लिए क्या परिवर्तन

बुध का मीन राशि में गोचर लायेगा किस राशि व देश - दुनिया के लिए क्या परिवर्तन

बुध का मीन राशि में गोचर लायेगा किस राशि व देश - दुनिया के लिए क्या परिवर्तन
बुध का मीन राशि में गोचर लायेगा किस राशि व देश - दुनिया के लिए क्या परिवर्तन https://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/03/blog-post_23.html


बुध का मीन राशि में गोचर 24 मार्च, 2022 समय

बुध ग्रह 24 मार्च, 2022 को सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर मीन राशि में जल्द ही गोचर कर जाएगा। मीन राशि बृहस्पति द्वारा शासित राशि है और इसलिए बुध ग्रह की यह स्थिति अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर जातकों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की वजह बन सकती है।

बुध ग्रह को बुद्धि, शिक्षा, व्यवसायिक विचारों, तर्क और संचार का ग्रह माना जाता है। कुंडली में बुध की अच्छी और मजबूत स्थिति ना हो तो व्यक्ति अपने जीवन में शिक्षा व्यवसाय में सफलता आदि के संदर्भ में अच्छे परिणाम हासिल करने में असफल रहता है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में है तो ऐसे जातक अपने जीवन में सफलता के मुकाम हासिल करने में कामयाब रहते हैं।

बुध मीन राशि में नीच की स्थिति में होता है। यहां मीन राशि में बुध की चाल जातकों को गुप्त ज्ञान प्रदान करेगी और इस इस समय अवधि के दौरान व्यक्ति के कौशल का विकास हो सकता है। यह जातकों को सफलता के प्रदान करने के मार्ग प्रशस्त करेगा। लेकिन सामान्य तौर पर जब जीवन स्तर की बात आती है तो जातकों के लिए बुध का यह गोचर लाभकारी नहीं रहने वाला है।

भारत और विश्व पर बुध गोचर का प्रभाव

पूरे विश्व में अच्छे व्यवसाय की संभावना मध्यम रहेगी।
इस समय के दौरान कुछ लाभ और लाभ प्राप्त करना है इतनी आसानी से मुमकिन नहीं होगा।
अध्यात्म और मनोगत प्रथाओं से संबंधित गतिविधियां आपको बहुत लाभ पहुंचा सकती हैं।
आउटसोर्सिंग बढ़ने से कारोबार में तेजी आएगी।
दुनिया भर के लोग अपने आसपास होने वाली हर एक छोटी बड़ी गतिविधि से अवगत होंगे।
स्नायु संबंधी समस्याएं, त्वचा संबंधी समस्याएं होने की आशंका प्रबल बनती नजर आ रही है।
व्यापार, नेटवर्किंग और संचार से संबंधित गतिविधियां इस समय के दौरान फलने-फूलने में नाकामयाब रहेंगी।
इस अवधि के दौरान शिक्षा प्रणाली को कमजोर समय का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान विस्तार के चरण में कमी देखने को मिल सकती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध का मीन राशि में गोचर: किन राशियों के लिए अनुकूल-प्रतिकूल?

3 राशियों के लिए रहेगा अनुकूल

वृषभ राशि: लाभ मिलने की दृष्टि से यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। यह समय आप की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा। लेकिन मुमकिन है कि आपको अपने काम से पूरी संतुष्टि ना प्राप्त हो। आप कुछ ज्ञान प्राप्त करके उसे शुभ परिणाम मे तब्दील करने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा इस समय अवधि में आप सांसारिक ज्ञान प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे जो आपको एक निरंतर स्थिति में बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

मिथुन राशि: इस गोचर के प्रभाव स्वरूप मिथुन राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी और साथ ही नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको विदेश से कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो आपकी इच्छाओं को पूरा करेंगे और आपको संतुष्टि देंगे। आपको ढेरों नए असाइनमेंट प्राप्त होने की संभावना है। इस दौरान आप अच्छा पैसा कमाने और अच्छी बचत करने की स्थिति में भी नजर आएंगे। भले ही आपको कोई कठिन से कठिन काम क्यों न दिया जाए लेकिन आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि: इस अवधि के दौरान तुला राशि के लोगों के अंदर कौशल का विकास होगा और आप को इस समय अवधि में अधिक लाभ प्राप्त होगा। पेशे, धन और संतुष्टि के मामले में इस समय के दौरान भाग्य आपका साथ देगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आएंगे। अप्रत्याशित स्त्रोतों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। यदि आपको पैसों की जरूरत है तो इस दौरान आपको कोई लोन या क़र्ज़ भी हासिल हो सकता है।

3 राशियों के लिए रहेगा प्रतिकूल

कुंभ राशि: सुख, समृद्धि, और धन के मामले में यह समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इसके अलावा इस दौरान किसी लापरवाही के चलते आपको धन हानि भी उठानी पड़ सकती है। इस दौरान धन संचित करने में भी आप नाकामयाब रहेंगे। क्योंकि आपको परिवार के लिए ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी और ऐसे खर्च अवांछित भी हो सकते हैं। इस दौरान आपको ज्यादा सतर्क और सावधान रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धन संचित करने में इस दौरान आपको निराशा हाथ लग सकती है।

सिंह राशि: बुध ग्रह गोचर के प्रभाव स्वरूप सिंह राशि के जातकों को अच्छा धन प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अन्यथा आपको इस संबंध में देरी भी उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ेगा और यह आपके लिए एक बाधा के रूप में कार्य कर सकता है। इसके अलावा कार्यस्थल पर भी आपको चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको इस दौरान अपने काम के संदर्भ में परेशानी और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए आपको समय से पहले सुनियोजित तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बेहतर संभावनाओं के लिए आप नौकरी बदलने की मौके भी प्राप्त होंगे। साथ ही इस दौरान यदि आप मेडिटेशन या ध्यान करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस समय अवधि में अपने परिवार में उच्च जिम्मेदारियां निभाने की आवश्यकता पड़ेगी जिससे आपके जीवन में चिंताएं और परेशानियां बढ़ सकती है। इसके अलावा इस अवधि में पारिवारिक मुद्दे सामने आ सकते हैं और आपके जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियां होने की भी प्रबल आशंका बन रही है। मुमकिन है कि ऐसी बातें अहंकार की वजह से उठ सकती है या फिर समझ की कमी के चलते इन परेशानियों का होना मुमकिन है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही याद रखें किसी भी बात की चिंता ना लें समय के साथ हर एक परेशानी दूर होने लगेगी।

इस अवधि में बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के उपाय
प्रतिदिन 41 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।
बुधवार का व्रत करें।
बुधवार को विष्णु सहस्रनाम के संस्कृत पाठ का जाप करें।
बुधवार के दिन गरीब लोगों को भोजन कराएं।
बुधवार को बुध ग्रह के लिए होम/यज्ञ करें।
बुधवार के दिन मंदिर में भगवान विष्णु के लिए तेल का दीपक जलाएं।

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें