कहीं आप भी तो नहीं करते भगवान को भोग लगाने में ये गलतियां? मानी गईं हैं बेहद अशुभ
| कहीं आप भी तो नहीं करते भगवान को भोग लगाने में ये गलतियां? मानी गईं हैं बेहद अशुभ |
सही तरीके से लगाएं भोग, जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान, भोग लगाने में न करें जल्दबाजी
कहीं आप भी तो नहीं करते भगवान को भोग लगाने में ये गलतियां? मानी गईं हैं बेहद अशुभ
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को भोग लगाए बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है. भोग में देवी-देवताओं को फल, मिठाइयां, पकवान, पंचामृत आदि अर्पित किए जाते हैं. खास बात ये भी है कि हर देवी-देवता को अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाता है. साथ ही उन्हें भोग लगाने को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम भी बताए गए हैं. इन नियमों का पालन न करने पर भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं. लिहाजा भोग लगाने से जुड़ी कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए.
भगवान को प्रसन्न करने का अहम तरीका है भोग
धर्म-शास्त्रों के मुताबिक यदि देवी-देवताओं को उनका प्रिय भोग सही तरीके से लगाया जाए तो वे प्रसन्न होते हैं. वे मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं और उनकी कृपा से सारे दुख-दर्द भी दूर हो जाते हैं. इसके अलावा भोग लगाते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. वरना देवी-देवताओं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
- भगवान का भोग हमेशा शुद्ध घी से ही बनाएं. भोग बनाने में तेल, मसालों और मिर्च का उपयोग न करें. ऐसा भोजन राजसिक भोजन होता है. जबकि भगवान को हमेशा सात्विक चीजें ही अर्पित करनी चाहिए.
- भगवान को जब भी भोग लगाएं तो भोग को उनके सामने से तुरंत न हटाएं, बल्कि पूरे श्रद्धा भाव से भोग लगाने के बाद कुछ देर के लिए खुद भी वहां से हट जाएं तो फिर थोड़ी देर बाद भोग को भगवान के सामने से हटाएं. भोग हटाने से पहले भगवान को नमन जरूर करें.
- भगवान को लगाया गए भोग को प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण करना चाहिए. लेकिन इससे पहले इसका कुछ हिस्सा गाय को जरूर खिलाएं. इससे देवी-देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं.
- अलग-अलग देवी-देवताओं को कुछ चीजें अर्पित करने की मनाही होती है, इसका ध्यान रखें और उन्हें उन चीजों का भोग न लगाएं. जैसे भगवान शंकर और भगवान गणेश को कभी भी तुलसी दल न चढ़ाएं.
- इसी तरह भगवान शंकर को हल्दी भी नहीं चढ़ाई जाती है. उनका हमेशा चंदन से तिलक करना चाहिए.
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें