Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

चैत्र पूर्णिमा इस दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

चैत्र पूर्णिमा इस दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

चैत्र पूर्णिमा इस दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है
चैत्र पूर्णिमा इस दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है


चैत्र पूर्णिमा के दिन किए गए कुछ उपाय खूब लाभ देते हैं. वहीं इस दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

चैत्र पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, मुसीबत में पड़ जाएंगे

चैत्र पूर्णिमा का दिन बहुत खास होता है क्‍योंकि इस हनुमान जन्‍मोत्‍सव भी होता है. यानी कि यह दिन भगवान विष्‍णु के साथ-साथ भगवान हनुमान की कृपा पाने का भी खास मौका होता है. इस साल 16 अप्रैल, शनिवार को चैत्र पूर्णिमा है. चैत्र पूर्णिमा 2022 तिथि 16 अप्रैल 2022, शनिवार को तड़के 02:25 बजे शुरू होगी और 17 अप्रैल की सुबह 12:24 बजे समाप्‍त होगी. वहीं चंद्रोदय का समय 16 अप्रैल की शाम 06:27 बजे है.

चैत्र पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

– चैत्र पूर्णिमा के दिन ना तो किसी की बुराई करें, ना किसी से झगड़ा करें. खासतौर पर इस दिन पड़ोसियों से कोई विवाद न करें. कहते हैं कि इस दिन पड़ोसियों से किया गया विवाद स्थाई हो जाता है, जो भविष्‍य में बड़ा नुकसान पहुंचाता है.

– चैत्र पूर्णिमा के दिन गलती से भी तामसिक भोजन, शराब आदि का सेवन न करें. इस दिन हनुमान जयंती भी होती है लिहाजा इस दिन मांसाहार करना जीवन में संकट ला सकता है.

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें ये काम

– चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रम्हमुहूर्त में स्नान कर लें. वैसे इस दिन पवित्र नदियों में स्‍नान करना बहुत शुभ माना गया है. यदि ऐसा संभव न हो तो पवित्र नदियों के जल मिले पानी से स्‍नान कर लें. यदि व्रत कर रहे हैं तो व्रत करने का संकल्‍प ले लें.

– विधि-विधान से भगवान विष्‍णु की पूजा करें. इस दिन हनुमान जी की भी पूजा आराधना करें. ऐसा करने से बहुत लाभ होगा.

– रात में चंद्र देव की पूजा करें. ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर कृपा करती हैं

Thanks For Visiting

क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें