5 दिनों के लिए बनेगा मिथुन राशि में अपार धन देने वाला प्रबल लक्ष्मी नारायण योग ये राशियाँ होंगी लाभान्वित
![]() |
| 5 दिनों के लिए बनेगा मिथुन राशि में अपार धन देने वाला प्रबल लक्ष्मी नारायण योग ये राशियाँ होंगी लाभान्वित |
जुलाई महीने शुरुआत में ही दो महत्वपूर्ण और शुभ ग्रहों का एक ही राशि में गोचर से मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह योग विशेष तौर पर कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है और इस दौरान उन राशियों के धन और वैभव में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि में बुध-शुक्र गोचर की तिथि समय और अवधि
मिथुन राशि में बुध ग्रह का गोचर 2 जुलाई से सुबह 9:40 बजे से हुआ था और 17 जुलाई, 2022 की सुबह 12:01 बजे तक स्थित रहेगा।
मिथुन राशि में शुक्र ग्रह का गोचर 13 जुलाई को होगा। इस गोचर के समय और अवधि की तो शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 13 जुलाई को सुबह 11:01 बजे होगा और 7 अगस्त, 2022 तक यानी कि कर्क राशि में प्रवेश करने तक इसी राशि में स्थित रहेगा।
यानी 13 जुलाई से 17 जुलाई के दौरान बुध और शुक्र की मिथुन राशि में युति होगी। जिससे अति शुभ लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।
क्या होता है लक्ष्मी नारायण योग?
वैदिक ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को एक बेहद ही शुभ योग की श्रेणी में रखा जाता है। यह योग बुध और शुक्र की युति से बनता है। जहां एक तरफ बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार, और चतुरता का कारक ग्रह माना गया है। वहीं भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, शोहरत, भोग विलास, कला, सौंदर्य, रोमांस, का कारक शुक्र ग्रह को माना जाता है।
इसके अलावा जहां एक तरफ बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी है तो वहीं शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध और शुक्र को मित्र ग्रह का दर्जा प्राप्त है। यानी आपस में इनके संबंध मित्रता पूर्ण होते हैं और जब यह दो ग्रह मिलते हैं तब लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बनता है।
लक्ष्मी नारायण योग का सीधा संबंध महालक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। जब इस योग का निर्माण होता है तो जातकों पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बनने लगती है, जीवन में धन-धान्य में से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती है, और व्यक्ति को सुख समृद्धि और शांति का वरदान प्राप्त होता है। इसके अलावा इस योग के चलते जातकों के आय के 1 से अधिक स्त्रोत होते हैं। बुध और शुक्र की युति से बनने वाले इस अति शुभ योग के चलते जातक जीवन का खुलकर आनंद लेते हैं।
यह विशेष योग जन्म कुंडली के पंचम भाव में बनता है तो इस से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
बुध शुक्र युति का देश दुनिया पर क्या पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिष में बुध और शुक्र को मित्र ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में माना जा सकता है कि इन दोनों ही शुभ ग्रहों की युति से निवेश में फायदा मिलने की संभावना बन रही है।
साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
लोगों को शारीरिक परेशानियों से राहत मिलेगी।
लेन-देन से फायदा मिलने के भी प्रबल आसार बन रहे हैं।
इसके अलावा इस दौरान लोग अपने सुख सुविधा और विलासिता से संबंधित चीजों की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करेंगे और अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देंगे और उसके लिए खर्च भी करते नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा।
व्यापार में भी उचित वृद्धि देखने को मिलेगी।
बुध शुक्र युति से इन राशियों के धन और वैभव वृद्धि के प्रबल योग
मेष राशि
इस राशि वालों को इस दौरान अपार लाभ मिलने की संभावना रहेगी। घर परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि शानदार रहेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे जातकों को इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को भी विशेष मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
इस राशि के व्यवसायी जातकों को लाभ मिलेगा। माँ लक्ष्मी की कृपा से इस दौरान आपकी संपत्ति या वाहन खरीदने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इस समय अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत नजर आएगा।
मिथुन राशि
इसके अलावा बुध शुक्र की युति व्यवसाई जातकों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगी। एमएनसी में काम कर रहे जातकों को पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके अलावा प्रेम के लिहाज से भी यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही आप धन संचित करने में भी कामयाब रहने वाले हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह को धन योग कारक ग्रह कहा जाता है। ऐसे में बुध और शुक्र की युति विशेष रूप से सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपकी आय के स्त्रोत में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। व्यापारी जातक, नौकरी पेशा जातकों, को भी शुभ फल प्राप्त होंगे। साथ ही आपका पारिवारिक जीवन बेहद अनुकूल रहेगा। जीवन से तनाव दूर रहेगा और आप अपने जीवन में आनंद उठाने में कामयाब रहने वाले हैं।
कन्या राशि
बुध शुक्र युति की यह समयावधि कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम लेकर आने वाली है। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा साथ ही आप खुद सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च करते नजर आएंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पेशेवर रूप से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो आपके व्यवसाय में वृद्धि और लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।इसके अलावा पारिवारिक जीवन भी शांत, सुखद और सुखमय रहने वाला है। इस दौरान घर के लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा, गुप्त स्त्रोत से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि
बुध शुक्र की युति कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन के लिए अच्छी रहेगी । इस दौरान आपके और आपके प्रेमी के बीच का रिश्ता मजबूत बनेगा। इस राशि के जो जातक शोध विषयों का अध्ययन कर रहे हैं, पीएचडी कर रहे हैं उन्हें भी लाभ मिलेगा। MNC से जुड़े जातकों को मान, सम्मान, प्रसिद्धि, और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आर्थिक दृष्टिकोण से बात करें तो बुध शुक्र युति की यह अवधि आपको एक से अधिक स्रोतों से कमाई का जरिया प्रदान करने में सहायक रहेगी।
इन उपायों से करें बुध-शुक्र को मजबूत
नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें। ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होगा।
बुध ग्रह से संबंधित मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण पूर्वक जाप करें।
सफेद वस्तुओं जैसे चंदन, चावल, दही, शक्कर, का दान करें।
शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा खिलाएं।
शुक्र से संबंधित मंत्रों का जाप करें और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
Download Intresting Story
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें