सूर्य और बुद्ध बहुत ही कम समय में कर्क राशि में एक साथ गोचर कर बनायेंगे "बुधादित्य योग" किन राशियों पर होगी धन वर्षा
![]() |
| सूर्य और बुद्ध बहुत ही कम समय में कर्क राशि में एक साथ गोचर करेगे किन राशियों पर होगी धन वर्षा |
ज्योतिष शास्त्र में 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे वहीं इसके अगले दिन यानी 17 जुलाई को बुध भी कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य और बुध के मिलन से बुध आदित्य योग/बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह अद्भुत संयोग किन राशियों का भाग्योदय करवाएगा और किन राशियों को इस अवधि में ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी |
ज्योतिष में जितने भी शुभ योगों का जिक्र किया जाता है उनमें से बुधादित्य योग एक बेहद ही महत्वपूर्ण योग माना गया है। बुधादित्य योग के प्रभाव से इस अवधि में कुछ राशियों पर धन की वर्षा होने की प्रबल संभावना बन रही है, कुछ राशियों को नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, व्यापार में तरक्की की उम्मीद है, साथ ही कुछ नौकरी पेशा जातकों को इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।
सूर्य बुध की युति से किन राशियों पर होगी धन वर्षा
मेष राशि: सूर्य और बुध के कर्क राशि में होने वाले इस मिलन से मेष राशि के जातकों को अपार लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इस अवधि में आपको गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्ति भी हो सकती है।
वृषभ राशि: इसके अलावा कर्क राशि में सूर्य और बुध के मिलन से वृषभ राशि को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, धन संचित करने में कामयाब रहेंगे, साथ ही इस राशि के जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए भी यह समय बेहद ही शानदार रहेगा, कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा की जाएगी और उच्च अधिकारियों की नजर में आपकी छवि अच्छी बनेगी। इस राशि के व्यापारी जातक भी अपार मुनाफा कमाएंगे।
कन्या राशि: कर्क राशि में सूर्य बुध की युति से बन रहे बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा। इस समय अवधि में आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होगी। कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती क्योंकि यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इसके अलावा इस दौरान आपको आपके उत्तम स्वास्थ्य का साथ मिलेगा, समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
मकर राशि: कर्क राशि में हो रही सूर्य बुध की यह अद्भुत युति मकर राशि के जातकों का भी भाग्योदय कराएगी। आपके लिए यह समय बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपके शत्रु आप से पराजित होंगे और माँ लक्ष्मी स्वयं आप पर धन की वर्षा करेंगी। इस दौरान नौकरी पेशा व्यापारी जातकों को तमाम लाभ और तरक्की मिलेगी और साथ ही आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन भी सुख में व्यतीत होगा।
सूर्य और बुद्ध के एक साथ होने से व्यापारिक वस्तुओं पर प्रभाव :-
इस अवधि में सोने-चांदी की कीमतों में पहले उछाल और फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।
तेलवाना, गेंहू, जौ, चना, उड़द, मूंग, मौठ, रुई, कपास, बिनोला, ज्वार, गुड़, शक्कर, चावल में पहले गिरावट और फिर उछाल आने की संभावना बन रही है।
सूर्य और बुद्ध के एक साथ होने से सावधान रहें यह 4 राशियां
बुध सूर्य की युति से जहां कुछ राशियों को अपार धन लाभ होने के योग बन रहे हैं वहीं कर्क राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों को यह युति परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको विशेष सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
जन्म कुंडली में सूर्य और बुद्ध के एक साथ होने पर भी कमजोर होने से उपायों से बनाएँ मजबूत :-
ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर अवस्था में होता है उन्हें पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में कमी झेलनी पड़ती है। ऐसे में इसके निवारण और बुध ग्रह को मजबूत बनाने के कुछ उपाय ज्योतिष में बताए गए हैं। जैसे कि,
बुधवार के दिन हरी मूंग, ताज़ी हरी सब्जियाँ, हरी वस्तुओं, हरे वस्त्रों का जरूरतमंदों को दान करें।
बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर विघ्नहरता को 11 मोदक का भोग लगाएँ, उनकी पूजा करें और अंत में भोग को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों में वितरित करें।
घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगाएँ।
अब बात करें सूर्य ग्रह के कमजोर होने की तो, कहा जाता है कि जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो ऐसे व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से घिरे रहते हैं। साथ ही इन्हें नौकरी, व्यापार, राजनीति में सफलता भी नहीं मिलती है। ऐसे में कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होना बेहद ज़रूरी होता है। इसके लिए आप कुछ ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं। जैसे,
रविवार के दिन व्रत रखें। कम से कम 12 रविवार या फिर 30 रविवार उपवास करें। मुमकिन हो तो आप सालभर भी यह उपवास कर सकते हैं।
मुमकिन हो तो रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।
रविवार के दिन गौ सेवा, मछलियों को आटे की लोई, चींटियों को चीनी खिलाने से भी सूर्य ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।
Download
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें