जन्माष्टमी से ठीक पहले सूर्य बदलेंगे अपनी राशि जाने किस राशि को होगा धन लाभ
![]() |
| जन्माष्टमी से ठीक पहले सूर्य बदलेंगे अपनी राशि जाने किस राशि को होगा धन लाभ |
जन्माष्टमी से ठीक पहले सूर्य बदलेंगे अपनी राशि जाने किस राशि को होगा धन लाभ
सूर्य देव जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व घर वापसी कर रहे हैं। 17 अगस्त 2022 को प्रातः 07:14 बजे गोचर कर स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। सूर्य देव का यह गोचर कलात्मक लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि सिंह रचनात्मकता का प्रतीक है। लेकिन जातकों के लिए विशिष्ट होने के कारण, गोचर का प्रभाव जन्म कुंडली में सूर्य के स्थान और जातक की दशा और जिस घर में सूर्य गोचर कर रहा है, उस पर निर्भर करेगा। हालांकि सूर्य देव का यह गोचर कुछ राशियों को विशेष लाभ प्रदान करेगा और कुछ को यह गोचर हानि पहुंचा सकता है।
जिन लोगों पर मजबूत सूर्य की कृपा होती है, वे आमतौर पर लॉयल, नोबल, रॉयल, स्मार्ट, दयालु और सफलता को प्राप्त करने वाले होते हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में सूर्य दुर्बल अवस्था में होता है तो वे लोग अहंकारी, ईर्ष्यालु, विश्वासहीन, अति महत्वाकांक्षी और हमेशा ख़ुद की ही तारीफ़ सुनने के शौकीन होते हैं।
सूर्य का सिंह राशि में गोचर: तिथि और समय
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, जो कि अस्त होते हैं तुला राशि में और उदय होते हैं मेष राशि में। इन्हें रवि या सूर्य देव भी कहा जाता है। सूर्य देव 17 अगस्त, 2022 की सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर सरकार और आधिकारिक पदों पर काम कर रहे जातकों के लिए फलदायी सिद्ध होगा।
सूर्य का सिंह राशि में गोचर राशि अनुसार राशिफल और उपाय
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य के सिंह राशि में गोचर काल की इस अवधि में प्रेम संबंध में पड़े जातकों के जीवन में अहंकार के कारण कुछ समस्याओं की वजह बन सकती है। बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा। आप उनके साथ हंसी, खेल-कूद आदि करते नज़र आएंगे। आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा तथा बचत भी संभव हो सकेगी। पेशेवर रूप से भी समय अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर की गई कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। सहकर्मियों एवं वरिष्ठों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर सूर्य का यह गोचर आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा। बस आप छोटी-छोटी चीज़ों पर प्रतिक्रिया देने से बचें और ख़ुद को शांत रखें।
उपाय: प्रतिदिन सुबह 108 बार "गायत्री मंत्र" का जाप करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए अहंकार संबंधी मुद्दों के कारण संबंधों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए सूर्य के इस गोचर के दौरान ख़ुद को शांत रखना आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा।सूर्य के सिंह राशि में गोचर की यह अवधि वाहन या कोई अन्य संपत्ति ख़रीदने के लिए यह उपयुक्त समय होगा। यदि आप ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो आप अवश्य सफल होंगे। वहीं पेशेवर रूप से देखा जाए तो इस दौरान आप अपने काम से सहकर्मियों पर एक अलग छाप छोड़ेंगे चूंकि सूर्य की दृष्टि आपके दसवें भाव पर भी पड़ रही है। साथ ही टीम के ऊपर आपकी अच्छी पकड़ भी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस दौरान आपको अपने भाई-बहनों से अच्छा सहयोग मिलेगा। साथ ही आप अपने भाई-बहनों या क़रीबी दोस्तों के साथ किसी सामान्य यात्रा या तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं, उनके साथ वक़्त बिता सकते हैं। संचार से जुड़े विभाग जैसे कि मार्केटिंग, सोशल मीडिया, कंसल्टेशन आदि में कार्यरत लोगों को भी सकारात्मक फल प्राप्त होंगे चूंकि सूर्य के गोचर के दौरान जातकों के संचार कौशल में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं नौवें भाव में सूर्य की दृष्टि आपको अपने पिता की ओर से पूरा सहयोग दिलाएगी। साथ ही उनके साथ आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। वे आपके अच्छे कार्यों की सराहना करेंगे।
उपाय: अपने छोटे भाई-बहनों को लाल रंग की कोई ख़ास चीज़ उपहार में दें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए फाइनेंस के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह गोचर अवधि लाभकारी सिद्ध होगी क्योंकि वे कई नए विचारों के साथ काम करते नज़र आएंगे। दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आपको अपने परिवार की तरफ़ से पूरा सहयोग दिलाएगा। इसके अलावा रिसर्च अभ्यर्थी या जो छात्र किसी विषय पर शोध कर रहे हैं, वे भी इस काल के दौरान लाभान्वित होंगे। वहीं जिन लोगों का झुकाव ज्योतिष विद्या की ओर अधिक है और वे इसे सीखना चाहते हैं, वे इस समय का सदुपयोग करते हुए प्रयास कर सकते हैं क्योंकि उन्हें इसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना अधिक है।
उपाय: नियमित रूप से गुड़ का सेवन करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य के सिंह राशि में गोचर काल में आप अधिक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साथ ही आपके अंदर नेतृत्व करने तथा निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतरीन होगी, जो आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपको सुझाव दिया जाता है कि अपने शरीर के लिए कुछ वक़्त निकालें और योग, व्यायाम और ध्यान आदि करें चूंकि इससे आपका स्वास्थ्य और भी अच्छा रहेगा।
लग्न भाव में स्थित होने साथ-साथ सूर्य की दृष्टि आपके सातवें भाव यानी कि साझेदारी और विवाह के भाव पर भी पड़ रही है। जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने जीवनसाथी के साथ संबंध में अहंकार संबंधी मुद्दों के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने वैवाहिक जीवन पर अतिरिक्त ध्यान दें तथा ख़ुद को शांत रखते हुए जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन "आदित्य हृदय स्तोत्र" का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए इस दौरान आपको विदेश की सरकार या उच्च अधिकारियों से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं या आयात-निर्यात का कोई व्यवसाय चला रहे हैं, उनके लिए यह गोचर काल लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इसके लिए स्वच्छता का विशेष ख़्याल रखें तथा संतुलित आहार का सेवन करें।इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है या आपको आर्थिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सूर्य की इस गोचर अवधि के दौरान अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय: गायों को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। संकेत मिल रहे हैं कि धन का प्रवाह अच्छा रहेगा तथा बचत भी संभव होगी। यह सूर्य गोचर समाज में आपका मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। व्यक्तिगत जीवन में बड़े भाई-बहनों एवं चाचा का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन की बात करें तो करियर और व्यवसाय दोनों ही संदर्भ में आपको पिछले एक साल में की गई सारी मेहनत का सकारात्मक फल इस दौरान प्राप्त होगा।
उपाय: अपनी जेब या बटुए में लाल रंग का रुमाल रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सरकार या उच्च अधिकारियों की ओर किसी प्रकार का सहयोग या लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए सूर्य के सिंह राशि में गोचर काल का यह समय बेहतरीन रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व तथा कार्य की सराहना की जाएगी। इस दौरान आपका स्वाभिमान अहंकार में तब्दील हो सकता है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इस चीज़ का ख़ास ख़्याल रखें और किसी के द्वारा की गई आलोचना को सकारात्मक रूप से ही लें अन्यथा आपका अहंकार भविष्य में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
अहंकार एवं क्रोध के कारण पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें तथा मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा रिश्ते ख़राब हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन सुबह लाल गुलाब की पंखुड़ियां लेकर सूर्य को अर्घ्य दें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य धर्म, भाग्य, लंबी दूरी की यात्रा, तीर्थ और पिता का भाव होता है। यह समय धनु राशि के कंसल्टेंट, मेंटर्स और अध्यापकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है चूंकि वे इस दौरान बड़ी आसानी से दूसरों लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। सूर्य के सिंह राशि में गोचर दौरान जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय प्रबल साबित होगा। यदि वे इससे संबंधित प्रयास करते हैं तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आपको अपने पिता एवं गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लंबी दूरी की कोई यात्रा या किसी तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपका झुकाव धर्म तथा धार्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगा और आप अच्छे कर्म करने का प्रयास करेंगे।
उपाय: घर से निकलने से पहले अपने पिता का सम्मान करें एवं उनका आशीर्वाद लें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं या घटनाएं हो सकती हैं, जो आपको मानसिक रूप से बेचैन कर देंगी। जिन लोगों का झुकाव शोध या रहस्यमयी अध्ययन जैसे कि ज्योतिष आदि की ओर है, वे इस समय का सदुपयोग विद्याएं सीखने में कर सकते हैं।स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख़्याल रखें तथा संतुलित आहार का सेवन करें। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक घटना से बचने के लिए यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
उपाय: हनुमान जी को लाल रंग के आटे का भोग लगाएं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए विवाह, जीवनसाथी, व्यापार और साझेदारी का भाव होता है। सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको अपने वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके बीच अनावश्यक बहस और वाद-विवाद होने की आशंका है इसलिए आपको अपने वैवाहिक जीवन पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।अपने स्वास्थ्य और शारीरिक फ़िटनेस का अधिक रखें तथा संतुलित आहार का सेवन करें। साथ ही एक अच्छी जीवनशैली भी अपनाएं।
उपाय: मंगलवार के दिन मंदिर में गुड़ और काला भुना चना दान करें।
Download
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से, यदि आप किसी प्रशासनिक या सरकारी पद पर कार्यरत हैं तो आपको इस दौरान सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपको अपने मामा की तरफ़ से पूरा सहयोग दिलाएगा तथा उनके साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति भी अच्छी रहेगी यानी कि कोई भी चीज़ होने से पहले ही आपको अंदाज़ा लग जाएगा, जिससे कि आप दूसरों को ढंग से समझ पाएंगे और यह चीज़ किसी भी परिस्थिति या किसी के ख़िलाफ़ सही निर्णय लेने में भी मदद करेगी। इस दौरान विदेश यात्रा भी संभव हो सकती है।
उपाय: रविवार के दिन मंदिर में अनार दान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें