Budh ka Gochar 03 Dec 2022: बुध का धनु राशि में गोचर 5 राशियों को बनाएगा भाग्यशाली
![]() |
| Budh ka Gochar 03 Dec 2022: बुध का धनु राशि में गोचर 5 राशियों को बनाएगा भाग्यशाली |
कुंडली में बुध का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को उग्र और सबसे तेज़ गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और सूर्य के सबसे नज़दीक होने के कारण बुध सूर्य को सबसे प्रिय है। इसके अलावा, बुध को ही कन्या और मिथुन राशि का स्वामित्व प्राप्त है और ये ज्ञान, मित्रता और कॉमर्स आदि का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके परिणामस्वरूप जिन लोगों की कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होता है वे लोग अच्छे वक्ता बनते हैं और राजनीति में नाम कमाते हैं।
बुध 03 दिसंबर 2022 शनिवार की सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा। बुध को जहाँ बुद्धि, भाषण, संचार आदि का कारक माना गया है तो वहीं धनु राशि को बुद्धि, धन, प्रेरणा आदि का प्रतीक माना जाता है इसलिए यह समय टीचर्स, कंसल्टंट और फिलोस्फेर्स के लिए अच्छा रहेगा।
कुंडली में बुध की अनुकूल स्थिति से करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है। यह आपको किसी कार्य को करने की योग्यता और क्षमता प्रदान करता है। कुंडली में बुध जिस ग्रह के साथ बैठा होता है ये उस ग्रह की ऊर्जा भी ग्रहण कर लेता है और उसी के अनुसार व्यक्ति को परिणाम प्रदान करता है।
बुध का धनु राशि में गोचर: किन राशियों को करेगा सबसे ज्यादा प्रभावित?
मेष राशि
बुध के धनु राशि में गोचर के दौरान मेष राशिवालों को अपने पिता और छोटे भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आपको पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें और प्रतिदिन एक तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशिवालों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लेकिन आपको हाइजीन और अपने खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। साथ ही, इस दौरान अनचाहे खर्चे होने की भी आशंका है।
उपाय- ट्रांसजेंडर को हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां भेंट करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशिवालों के विवाह के योग बन रहे हैं। ऐसे में, इस राशि के कुंवारे जातक विवाह बंधन में बंध सकते हैं। जिन लोगों का व्यापार है उन्हें नई बिज़नेस पार्टनरशिप में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा इसलिए गोचरकाल के दौरान खानपान का ध्यान रखें।
उपाय- बेडरूम में पौधा लगाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी फिर चाहे कानूनी मामले हो या परीक्षा। लेकिन आपको चिकनाईयुक्त भोजन और मदिरा का सेवन करने से बचना होगा, अन्यथा डायबिटीज, लीवर या पाचन से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- प्रतिदिन गायों को हरा चारा खिलाएं।
बुध का धनु राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा फलदायी
सिंह राशि
इस गोचर के दौरान सिंह राशिवालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। जो छात्र उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर बुध से जुड़े विषयों जैसे गणित, लेखन, मास कम्युनिकेशन या कोई भाषा का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए समय शानदार रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें और शुक्रवार के दिन उन्हें 5 लाल फूल अर्पित करें।
धनु राशि
धनु राशि के जो लोग डाटा साइंटिस्ट, नेगोटेटर्स, बैंक कर्मचारी, आयात-निर्यात के व्यापारी और मेडिकल के क्षेत्र में काम करते हैं वे लोग इस समय तरक्की हासिल करेंगे। जबकि शादीशुदा जातक सुखी और शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।
उपाय- भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों को अपने बड़े भाई या मामाओं से सहयोग मिलेगा। साथ ही, पिछले एक साल के दौरान करियर में की गई मेहनत का फल आपको धनराशि के रूप में मिलेगा। बुध गोचर की अवधि के दौरान छात्रों को भी सफलता मिलेगी।
उपाय- छोटे बच्चों को हरी चीज़ें भेंट करें।
ऐसे में बुध का किसी महीने में दो बार गोचर होना ज्योतिष की दृष्टि में बड़ी बात है। 03 दिसंबर को बुध ग्रह के धनु राशि में गोचर करने का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है। बुध के गोचर से इन राशि के जाकों का भाग्य बदल सकता है।
बुध का धनु राशि में गोचर 5 राशियों को बनाएगा भाग्यशाली
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आने वाला महीना बहुत ही खास साबित होगा। बुध राशि के गोचर से सिंह राशि को धनलाभ हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए निवेश करने के लिए यह समय अच्छा है। इस समय किए निवेश का आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान मांगलिक कार्य के योग भी बन सकते हैं।
कन्या राशि
03 दिसंबर को बुध के गोचर होने का सुखद परिणाम कन्या राशि वाले जातकों को भी मिलेगा। कन्या राशि वालों को कोई सुखद और शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही परिवार के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे।
मेष राशि
दिसंबर में बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले जातकों के यात्रा का योग बन रहे हैं। आप किसी लंबी और सुखद यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही मेष राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
कुंभ राशि
बुध के गोचर होने से कुंभ राशि वालों के व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। कुंभ राशि वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाणी में मधुरता रहेगी जिससे आप कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में भी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
Download
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें