Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

बुधवार, 12 अप्रैल 2023

मालव्य राजयोग: इन राशियों पर होगी छप्पर फाड़ धनवर्षा देखे अपने लग्न और राशि को

maalavy rajayog
maalavy rajayog mi in rashiyon par hogi chhappar phaad dhanavarsha

मालव्य राजयोग:-

मालव्य राजयोग जो कि 6 अप्रैल को शुक्र गोचर के बाद बना है। मालव्य योग वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व पंच महापुरुष योग में एक होता है मालव्य योग. ज्योतिष के अनुसार जब कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि वृषभ और तुला या फिर उच्च राशि मीन में पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाग में बैठा हो तो मालव्य योग बनते हैं.

मालव्य राजयोग वाले व्यक्ति:-

मालव्य योग वाले व्यक्ति पर हमेशा ही शुक्र का प्रभाव रहता है, इसलिए ऐसे व्यक्ति का भाग्य बलवान होता है| ये संगीत, सिनेमामीडिया जैसे कला क्षेत्र से कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं. साथ ही ये पर्सनैलिटी के मामले में भी धनवान होते हैं, जो अपने सामने वाले को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं. इन्हें जीवन में भौतिक सुखी की कोई कमी नहीं होती. इस योग के शुभ प्रभाव से जातक साहसी, पराक्रमी, तर्कसंगत और एक अच्छा निर्णायक बन जाता है। वहीं करियर के क्षेत्र में यह योग प्लानर, कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जन, इंटीरियर डेकोरेटर, फोटोग्राफर, ज्योतिषी, मैरिज ब्यूरो निदेशक, टीवी होस्ट, ब्यूटीशियन, टीवी या मूवी एक्टर, फैशन डिजाइनर, संगीतकार, मॉडलगायक, आयुर्वेदिक डॉक्टर आदि को अनुकूल परिणाम प्रदान करता है.

मालव्य राजयोग फलदायी नहीं होने के कुछ कारण :-

मालव्य योग फलदायी नहीं होगा कुंडली में किसी भी शुभ योग के लिए ग्रहों का शुभ होना काफी महत्व रखता है। ऐसे में माल्वय योग के निर्माण के लिए शुक्र का शुभ होना जरूर है क्योंकि अशुभ होने पर यह कुंडली में दोष पैदा करता है। यदि किसी जातक की कुंडली में अशुभ शुक्र वृषभ तुला या मीन राशि में पहले भाव में स्थित है तो मालव्य योग की जगह अशुभ शुक्र दोष का निर्माण हो जाता है। ऐसे में जातक के व्यवसाय और चरित्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा यदि कुंडली में शुभ शुक्र पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो मालव्य योग के फल को कम कर सकता है।

• यदि कुंडली में पितृदोष, मांगलिक दोष या कालसर्प दोष जैसे दोष बनते हैं तो वे सभी इस योग के शुभ प्रभाव को कम कर देते हैं। साथ ही जातक भोग-विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए अनैतिक कार्य भी करने लगता है।

मालव्य योग में जन्मा जातक:-

मालव्य योग में जन्मा जातक कुंडली में मालव्य योग वाले जातकों के पास एक आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व होता है जो अन्य लोगों को बहुत आसानी से और विशेष रूप से विपरीत लिंग के लोगों को आकर्षित करता हैउनके पास बड़ी आंखेंएक ऊंची नाक, पतली कमर और शाही आवाज के साथ सुंदर रूप होता हैउनके हाथों और पैरों में शंख, कमल या मछली के निशान होते हैं | ऐसे जातक दिखने में अच्छे, कलात्मक, बुद्धिमान, प्रसिद्ध, हास्य कलाकार और जीवन में सभी भौतिक सुखों और समृद्धि के अधिकारी होते हैंसाथ ही प्रशंसनीय, खुले विचारों वाले, दृढ़ विश्वासी, शक्तिशाली और भाग्यशाली होते हैं |कुंडली में माल्वय योग बनने से जातक सफलमहंगे वाहन, उच्च शिक्षित, और लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। वे जीवनसाथी और बच्चों के साथ भौतिकवादी खुशी के माध्यम से खुशी का आनंद लेते हैं |मालव्य योग जातक को एक सुंदर और प्यार करने वाली पत्नी, व्यवसाय में सफलताविलासिता और सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन और राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि का आशीर्वाद देता है। स्त्री की कुंडली में मौजूद मालवीय योग उन्हें बहुत सुंदर और वांछनीय बना सकते हैंइस योग के प्रबल प्रभाव में महिलाएँ राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता जीत सकती

मालव्य राजयोग लग्न और राशि के अनुसार :-

वृषभ लग्न और राशि: 

Tauraus
maalavy rajayog mi in rashiyon par hogi chhappar phaad dhanavarsha


शुक्र का यह बेहद ही महत्वपूर्ण गोचर वृषभ राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है। ऐसे में इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में अदम्य वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल प्राप्त होगा। जीवन में सुख सुविधाएं नसीब होंगी, विवाहित जातकों का उनकी पत्नी के साथ रिश्ते बेहतर होने के आसार हैं। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को भी सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अगर आप अविवाहित हैं और विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस समय अवधि में आपके विवाह के अवसर बन सकते हैं।

सिंह लग्न और राशि: 

Leo
maalavy rajayog mi in rashiyon par hogi chhappar phaad dhanavarsha


शुक्र का गोचर आपके दशम भाव में होगा। ऐसे में मालव्य राजयोग आपके दशम भाव में बनने जा रहा है। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है और जो लोग व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस अवधि में ढेरों मुनाफा होने के संयोग बनते नजर आ रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों को तरक्की, वेतन वृद्धि, मनचाही जगह पर स्थानांतरण के प्रबल योग बन रहे हैं और आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस राशि के कुछ जातक इस अवधि में संपत्ति या फिर वाहन खरीद सकते हैं।

मकर लग्न और राशि:-

Capricorn


आपके पंचम भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा चूंकि शुक्र को सुख सुविधाओं और वाहन का कारक माना जाता है| आप के सम्मान में व पदोन्नति के योग बान रहे है, परिवार में शुभ समाचार के तथा धन लाभ के योग भी बन रहे है मित्र आप के कार्य में सहायक बनने जा रहे है, और आपके परिवार में शांति का माहौल देखने को मिलेगा।

कुंभ लग्न और राशि: 

Aquarius
maalavy rajayog mi in rashiyon par hogi chhappar phaad dhanavarsha


आपके चतुर्थ भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा चूंकि शुक्र को सुख सुविधाओं और वाहन का कारक माना जाता है ऐसे में स्वाभाविक तौर पर आपके सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और वाहन खरीदने के योग बनेंगे। इस समय अवधि में आप ज्यादा से ज्यादा आराम करेंगे और आपके परिवार में शांति का माहौल देखने को मिलेगा।

मालव्य राज योग का फल भाव के अनुसार:-

A. कुंडली के पहले घर में शुक्र के द्वारा मालव्य योग बनाने से जातक सौंदर्य, व्यवसायिक सफलता तथा प्रसिद्धि आदि प्राप्त करता है।

B. कुंडली के चौथे भाव में मालव्य योग निर्माण से जातक को संपत्ति, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुखवाहन, विलासपूर्ण घर तथा विदेश यात्रा जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

C. कुंडली के सातवें भाव में मालव्य योग बनने से जातक बिजनेस, फिल्म इंडस्ट्री, फैशन जगत अथवा सौंदर्य प्रतियोगिताओं के माध्यम नेशनल या इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त कर सकता है साथ ही जातक को एक सुंदर या निष्ठावान पति या पत्नी मिल सकती है।

D. कुंडली के दसवें भाव में मालव्य योग से जातक व्यापार, सिनेमा, होटल व्यवसाय, हवाई सेवा आदि से आर्थिक लाभ कमा सकता है और नये मुकाम हासिल कर सकता है।



🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें