ॐ
Astro Vastu Kosh - ज्योतिष एवं वास्तु
शनिवार, 28 अक्टूबर 2023
चंद्रगहण 28 अक्टूबर 2023 के चलते बदलेगा इन राशियों का भाग्य जानें कैसा रहेगा
शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
मेषः नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभः खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुनः आय के साधन ऊपर-नीचे होते रहेंगे। मानसिक स्थिति थोड़ा प्लस-माइनस होती रहेगी। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली वस्तु पास रखें।
कर्कः पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।
सिंहः मान-सम्मान में ठेस पहुंचने की उम्मीद है। अपमानजनक स्थिति आ सकती है। धर्म-कर्म में भाग लें। यात्रा में अभी न पड़ें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।
कन्याः चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।
तुलाः अपने स्वास्थ्य व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान। उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिकः शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनुः विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत हैं। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। मानसिक स्वास्थ्य अभी मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मकरः घरेलू सुख बाधित रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभः नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीनः जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खराब वाणी का उपयोग न करें। गंदी भाषा पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।
क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।
About Akshay Jamdagni
Welcome to Astro Vastu Kosh. I am Akshay Jamdagni, carrying forward the profound legacy of the Jamdagni lineage through the sacred sciences of Astrology, Vastu, and Numerology. My core mission is to bring light and harmony into the lives of thousands. Having successfully guided numerous families toward peace and prosperity, I am dedicated to empowering you with the motivation and remedies needed to conquer life's challenges. Together, let’s align your stars and spaces to create a life of ultimate satisfaction and success.
jyotish
Tags:
jyotish
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें