Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

गुरुवार, 9 नवंबर 2023

59 साल बाद धनतेरस पर बेहद शुभ संयोग देखे पूजा का शुभ मुहूर्त इन 5 राशि के लोगों होंगे नोटों से मालामाल

59 साल बाद धनतेरस पर बेहद शुभ संयोग  देखे पूजा का शुभ मुहूर्त इन 5 राशि के लोगों होंगे नोटों से मालामाल

59 years, worship on Dhanteras in a very auspicious combination of planets


59 साल बाद धनतेरस पर ग्रहों के बेहद शुभ संयोग में पूजा का शुभ मुहूर्त इन 5 राशि के लोग होंगे नोटों से मालामाल

इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है।

धनतेरस कब है? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

दीपोत्सव का यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का पर्व छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है।

इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही किसी भी वस्तु की खरीदारी के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।

59 years, worship on Dhanteras in a very auspicious combination of planets


इस साल धनतेरस कब है

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है।

धन-त्रयोदश (धन-तेरस) प्रदोषव्यापिनी कार्तिक कृष्णत्रयोदशी को मनायी जाती है। इसदिन सायंकाल के समय घर के मुख्य दरवाजे पर यमराज के निमित्त दक्षिणाभिमुख करके एक दीपक | तेल से भरकर प्रज्वलित करें तथा गन्धाक्षतादि से पूजन कर एक पात्र में अनाज रखकर उस पर प्रज्वलित दीप रख देवें

कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे।

यमदीपं वहिणर्दघात् अपमृत्यु विनश्यति ।।

यह पर्व सूर्यास्त के बाद त्रि-मुहूर्त्त (लगभग 6 घड़ी) व्यापिनी त्रयोदशी ग्रहण करनी चाहिए-

सूर्यास्तमानोत्तर त्रिमुहूर्तात्मक प्रदोषव्यापिनी त्रयोदशी ग्राह्या ।। (धर्मसिन्धु)

इस वर्ष त्रयोदशी 10 नवम्बर, शुक्रवार को पूर्णतया प्रदोषव्यापिनी है। अत: 'धन त्रयोदशी' 10 नवम्बर, शुक्रवार को ही शास्त्रसम्मत है।

प्रदोषव्यापिनी कार्तिक कृष्णत्रयोदशी के दिन प्रदोष में यम को दीपदान किया जाता है। अतः इसीदिन यम दीपदान होगा।

इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है

इस साल 10 नवंबर को धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है। इसके अलावा यदि आप इस समय खरीदारी से चूक जाते हैं, तो 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट के बीच सामान खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर ग्रहों की स्थिति 59 साल बाद एक बड़े ही दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रही है. धनतेरस पर 30 साल बाद शनि स्वराशि कुंभ में रहेंगे

59 years, worship on Dhanteras in a very auspicious combination of planets


इन 5 राशि के लोग होंगे नोटों से मालामा

वहीं, शुक्र कन्या राशि में, गुरु मेष राशि में और सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. इस दौरान गुरु मेष राशि में रहकर सप्तम दृष्टि से सूर्य को देख रहे हैं.

शनि मूल त्रिकोण राशि में रहकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. वहीं, शुक्र मित्र राशि कन्या में बैठे हैं. ग्रहों का ऐसा संयोग 5 राशियों को धन लाभ देने वाला है.

मेष- करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इस अवधि में किया गया निवेश आपको लंबे समय तक लाभ देगा. खर्चों में कमी आएगी और धन का होगा.

मिथुन- आय में वृद्धि होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

सिंह- रुपये-पैसे के मामले में समय काफी अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान आपको स्थायी संपत्ति में लाभ मिलने की संभावना है.

मकर- पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी. कर्जों से परेशान लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगो बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

कुंभ- कारोबारी वर्ग के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपको जबरदस्त धन लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.

 #akshayjamdagni #hindu #hinduism #bharat #hindi #panchang #vedicastrology #astrology #hind #hindusm #rashifal #astrologypost


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें