ॐ
Astro Vastu Kosh - ज्योतिष एवं वास्तु
शुक्रवार, 10 नवंबर 2023
Home
/
puja
/
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज झाड़ू से जुड़ी बाते
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज झाड़ू से जुड़ी बाते
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धनवंतरी की उपासना की जाती है.
मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना चांदी, स्टील के बर्तन, गोमती चक्र खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है.
साथ ही धनतेरस पर एक सस्ती चीज भी खरीदी जाती है वो है झाड़ू. कहते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी धन की बरसात करती हैं. तो आइए जानते हैं कि झाड़ू खरीदते समय किन गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है. इस दिन कोई भी झाड़ू न खरीद लाएं. इस दिन केवल सीक या फूल वाली झाड़ू ही खरीदें. नई झाड़ू को किचन या बेडरूम के अंदर न रखें. इसे पलंग के नीचे या पैसों की अलमारी के आस-पास न रखें.
झाड़ू खरीदते वक्त ध्यान रहे कि वो पतली या मुरझाई न हो. झाड़ू जितनी ज्यादा घनी होगी, उतना अच्छा होगा. इसकी तीलियां टूटी नहीं होनी चाहिए. इसकी तीलियां साफ-सुथरी और मजबूत होनी चाहिए.
धनतेरस के दिन प्लास्टिक की झाड़ू खरीदने से बचें. इस शुभ अवसर पर प्लास्टिक का सामान खरीदने से भी बचना चाहिए. प्लास्टिक एक अशुद्ध धातु है, जिसकी धनतेरस पर खरीदारी नहीं करनी चाहिए. धनतेरस पर अशुद्ध धातु की खारीदारी फलदायी नहीं मानी जाती है.
धनतेरस पर नई झाड़ू लाने के बाद उसका सीधे प्रयोग न करने लगें. पहले पुरानी झाड़ू की पूजा करें. फिर नई झाड़ू को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद ही इसका इस्तेमाल शुरू करें.
क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।
About Akshay Jamdagni
Welcome to Astro Vastu Kosh. I am Akshay Jamdagni, carrying forward the profound legacy of the Jamdagni lineage through the sacred sciences of Astrology, Vastu, and Numerology. My core mission is to bring light and harmony into the lives of thousands. Having successfully guided numerous families toward peace and prosperity, I am dedicated to empowering you with the motivation and remedies needed to conquer life's challenges. Together, let’s align your stars and spaces to create a life of ultimate satisfaction and success.
puja
Tags:
puja
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें