आज इन राशि के लोगों पर बरसेगा पैसा जाने कैसा रहेगा आपका दिन Rashifal 3 नवम्बर 2023
Rashifal इस राशि के लोग आज रहे सावधान जानें कैसा रहेगा आपका दिन
👉मेष –
आज आप बंधन मुक्त होंगे. किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा. दलाली ,दबंगई खेलकूद से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा. नाना नानी, दादा दादी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. किसी जोखिमपूर्ण अथवा साहसी कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में आपके कुशल नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. नौकरी में बॉस का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा कोर्ट कचहरी के माध्यम से दूर होगी. वकालत के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने बौद्धिक कौशल पर गर्व होगा. उनका अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा. व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापार विस्तार होगा.
👉वृषभ –
आज कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे. नौकरी में वाहन सुख बढ़ेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अपने उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. व्यापार में अपनी योजना को विरोधियों को पता न चलने दे. अन्यथा योजना में विघ्न बाधा आ सकती है. श्रृंगार में अभिरुचि रहेगी. वाहन सुख में वृद्धि होगी. राजनीति में किसी वरिष्ठ पदाधिकारी का सहयोग मिलेगा. आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी. बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी. दूर देश अथवा विदेश की यात्रा करेंगे.
👉मिथुन –
आज कोर्ट कचहरी के मामले में आपके खिलाफ निर्णय आ सकता है. अतः आप ठीक से पैरवी करें. परिवार में कठोर वाणी का प्रयोग ना करें. कार्य क्षेत्र में सरकारी विभाग द्वारा विघ्न उत्पन्न हो सकता है. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार में कड़े परिश्रम के बावजूद अपेक्षित धन लाभ न होने से मन खिन्न रहेगा. उद्योग धंधे में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें. अन्यथा बड़ा धोखा हो सकता है. भूमिगत द्रव्यों से यकायक धन लाभ होगा. राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. अतः आप सावधान एवं सजग रहें. शराब पीकर उत्पाद न मचाएं अन्यथा जेल की हवा खानी पड़ सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस कि डांट खानी पड़ सकती है.
👉कर्क-
आज शेयर ,लॉटरी आदि से यकायक धन लाभ होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने के योग हैं. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे. सुख सुविधा की वस्तुओं को घर में लाएंगे. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी. भोग विलास में अत्यधिक रुचि रहेगी. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. जमा पूंजी व्यर्थ कार्यों में खर्च होगा. किसी वरनिष्ठ परिजन से अकारण वाद विवाद हो सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कार्य करने को कहा जा सकता है. राजनीति में झूठा आरोप लगाकर पद से हटाया जा सकता है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने से तनाव एक चिंता बनी रहेगी.
👉सिंह-
आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी. किसी प्रियजन से अकारण मतभेद हो सकते हैं. खराब आर्थिक अपमान का कारण बनेगी. बहुराष्ट्र कंपनियों में कार्यरत लोगों को दूर देश अथवा विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा. राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. व्यापार में आय एवं व्यय में सामान्यता रहेगी. कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. किसी रुका हुआ धन प्राप्त होगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी
👉कन्या-
आज का दिन मिश्रित फल प्रदायक रहेगा. दिन को शुरुआत अधिक सुख उन्नति कारक रहेगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. धार्मिक क्रिया कलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है. कार्य क्षेत्र में चली आ रही है विघ्न बाधाएं कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. नौकरी में अपनी वाणी पर संयम रखें. अन्यथा वाद विवाद हो सकता है. इस बात से आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं. कर क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी. धन संबंधी विवाद कोर्ट कचहरी के बाहर ही सुलझा ले. अन्यथा लंबी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
👉तुला-
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा. धैर्य पूर्वक कार्य करें. विरोधियों से सावधानी रखें. जब तक कार्य पूर्ण ना हो जाए तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा ना करें. अतिरिक्त परिश्रम से स्थिति में सुधार होगा. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती हैं. नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में लाभ होने की अच्छी संभावना है. आपके साहस कार्य की कार्य क्षेत्र में चर्चा होगी. सहोदर भाई बहनों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा.
👉वृश्चिक-
रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी. कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य संचालन करना शुभ रहेगा. साझेदारी के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से नई आशा की किरण जागेगी. अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें. इधर-उधर की बातों में ना उलझें. विरोधियों के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करें. नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे. राजनीति में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी.
👉धनु –
आज आपका दिन मिश्रित फल युक्त रहेगा. कार्य क्षेत्र में समय अधिक सकारात्मक रहेगा. अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें. अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे ना छोड़े. आजीविका के क्षेत्र संलग्न व्यक्ति कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक सतर्क रहें. व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. सुरक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर अपने विरोधी अथवा शत्रुओं पर बड़ी विजय प्राप्त होगी. राजनीति में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा.
👉मकर –
महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें. विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दें. सामाजिक क्रिया कलापों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. घर परिवार में मांगलिक एवं धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी. अतः आयात निर्यात के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को लाभ होगा. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा.
👉कुंभ-
नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. शासन सत्ता में बैठे व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. आजीविका के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास सफल होंगे. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. चर्म उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा. राजनीति में किसी अभियान अथवा आंदोलन का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को शुभ अवसर प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्य की बाधा पिता अथवा किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी. व्यापार में अच्छी आय होने के योग बनेंगे. किसी नए व्यापारिक योजना की शुरुआत धन प्रदायक सिद्ध होगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में धन एवं वाहन का लाभ मिलेगा. उधार दिया गया धन वापस मिलेगा. विदेश से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. राजनीति में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
👉मीन –
आज दिन सामान्य सुख एवं उन्नति दायक रहेगा. अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय लें. सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहें. व्यवसाय के क्षेत्र में खरीद फरोख्त व्यक्तियों के लिए व्यावसायिक दृष्टि से लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी. आजीविका करने वाले लोगों को नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता रहेगी. राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा. विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी. कोई लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के संकेत हैं.
🚩Connect with us for any kind of information related to astrology, Vastu, and numerology. Click on the link given below. 🚩👇
👉Whatsapp Link
👉Telegram Link
और अधिक पढ़ने के लिए लिंक पर click करे 👇
👉INSTAGRAM Link
👉Whatsapp Channel Link:
☎️👇
9837376839
#akshayjamdagni #hindu #Hinduism #bharat #hindi #astrology #puja
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें