Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

Vastu Tips: आर्थिक लाभ पाने के लिए घर की किस दिशा में रखें मोर पंख, वास्तु शास्त्र के रोचक 6 नियम

Krishna playing flute amidst a peacock feather


VastuTips: जानें कि आर्थिक लाभ पाने के लिए घर की किस दिशा में मोर पंख रखने पर होगा धन लाभ?

मोर पंख को श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को मोर और मोर पंख बहुत ही प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी मोर पंख को घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है। आपको याद होगा कि बचपन में हम में से ज्यादातर लोग भी कॉपी और किताबों के अंदर मोर पंख रखा करते थे। इसके पीछे यह मान्यता थी कि कॉपी-किताब में मोर पंख रखने से देवी सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। कुछ लोग अपने घरों में भी मोर पंख रखना पसंद करते हैं क्योंकि इससे आर्थिक लाभ होता है लेकिन घर में मोर पंख को सही दिशाओं में रखना बहुत जरूरी होता है, तभी आपको इस उपाय का पूरा लाभ मिल पाएगा। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखने की सर्वोत्तम दिशाएँ पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हैं। कोशिश करें कि आप मोरपंख को केवल पूर्व या दक्षिण-पश्चिम की ओर करके सोएं, चाहे आप किसी भी तरह से सोएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता सकारात्मक रहता है और उनके बीच अच्छा तालमेल रहता है।

peacock feathers


Vastu Tips: मित्रों चलो जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख से जुड़े 6 रोचक नियम?

#1. ​घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें मोर पंख​:-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखने के लिए सबसे अच्छी जगह दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा होती है। आप जिस भी दिशा की तरफ सोएं लेकिन कोशिश करें कि मोर पंख को दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा में ही रखें। इससे पति-पत्नी के बीच सम्बध अच्छे रहते हैं और दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल भी बना रहता है। इसके अलावा अगर आपके बेडरूम में इनडोर प्लांट हैं, तो आप गमले में भी मोर का पंख सजाकर रख सकते हैं। इस गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखें।

#2. ​पैरों के पास कभी न रखें मोर पंख​:-

मोर पंख को कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत पर इसका असर पड़ता है। वहीं, आपके घर में गृह क्लेश भी हो सकता है। इस कारण से बिस्तर के नीचे मोर पंख न रखें बल्कि आप चाहें, तो अपने तकिए के नीचे मोर पंख रखकर सो सकते हैं, लेकिन याद रखें कि रोजाना तकिए के नीचे सफाई करके ही फिर से मोर पंख रखें।

​#3. सजावट के समान के साथ न रखें मोर पंख​:-

कई लोग मोर पंख को सजावट के तौर पर घर में इधर-उधर लगा लेते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आप मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा खत्म कर देते हैं। आपको मोर पंख को एक अलग स्थान पर लगाना चाहिए। जहां पर कोई खिलौने, सजावटी सामान या फिर टूटा-फूटा सामान न रखा हो। इससे मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा आपको मिलती रहेगी।

peacock feathers


​#4. मोर पंख पर न करें किसी और रंग का इस्तेमाल:-​

कई लोग मोर पंख को अपनी आर्ट एंड क्रिएटिविटी के लिए भी प्रयोग करते हैं लेकिन ऐसा करने से मोर पंख सिर्फ डेकोरेटिव यानी सजावटी सामान ही बनकर रह जाता है। इसकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। आपको मोर पंख को उसके प्राकृतिक रूप में ही रहने देना चाहिए। इस पर कभी भी किसी और रंग का प्रयोग न करें।

​#5. मोर पंख को किसी को उपहार में न दें​:-

कई लोग अपने करीबियों को मोर पंख भी गिफ्ट कर देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी किसी भी चीज को उपहार में देने से बचना चाहिए। आप अगरआप घर में रखे मोर का पंख किसी और को गिफ्ट करते हैं, तो इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और आपके खर्चें भी बढ़ने लगते हैं।

#5. मोर पंख इस तरह मिले, तो खुल जाता है भाग्य:-

कई लोग अपने फायदे के लिए मोर पंख के लिए मोर को परेशान करने से भी नहीं चूकते। ऐसा करना हर तरह से गलत होता है। असल में जब मोर नाचता है या उड़कर कहीं और बैठता है, तो उसका पंख खुद ही नीचे टूटकर गिर जाता है। आप इस तरह से मोर पंख को उठा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपको मोर पंख कहीं पर गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपका भाग्य खुलने का सूचक भी है।

(Disclaimer - The information given in this article has been collected from various mediums like Panchang, beliefs, or religious scriptures and has been brought to you. Our aim is only to provide information. For accurate and correct decisions, consult the concerned expert as per your horoscope. must take.)



🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें