Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

Astro Vastu Kosh - ज्योतिष एवं वास्तु

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

क्या आप जानते है, बरसाना की लड्डू मार Holi का रहस्य 2026: जानिए द्वापर युग की अद्भुत परंपरा, लट्ठमार और ब्रज की रंगभरी लड्डू Holi?

 

kya aap bhi jante the is laddu wali holi ke bare me



🎁🌺बरसाना की लड्डू मार होली 2026 का इतिहास, द्वापर युग की कथा, राधा रानी मंदिर की परंपरा, लट्ठमार होली, नंदगांव उत्सव, दाऊजी का हुरंगा और ब्रज की अनोखी होली की पूरी जानकारी पढ़ें। भक्ति, रंग और आस्था से जुड़ा यह दिव्य उत्सव जानिए विस्तार से। 🪔✨

🌼🍬 बृज की लड्डू मार Holi 🎨🌸


🎁🌺ब्रज मंडल में होली का आनंद ही कुछ और है। यहां होली श्री राधा कृष्ण के प्रति प्रेम, भक्ति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक होती है, जहां उनकी भक्ति में डूबे रंग चारों ओर बरसते हैं। 💛🌈


🎁🌺फाल्गुन मास की अष्टमी को राधा रानी के गांव बरसाना से श्रीकृष्ण के नंद गांव में होली का न्योता भेजा जाता है। बरसाना से एक गोपी इत्र, गुलाल और प्रसाद लेकर नंदगांव पहुंचती है, जहां राधा रानी की सखी का बड़े प्यार और धूमधाम से स्वागत किया जाता है। 🌸🎁🌺


🎁🌺शाम को नंद गांव से पांडा श्री राधा रानी के मंदिर में होली निमंत्रण की स्वीकृति का संदेश लेकर जाता है। राधा महल में संदेश लाने वाले पांडे को खाने के लिए लड्डू भेंट किए जाते हैं। 🍬🏵️


🎁🌺कहा जाता है कि यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। एक बार नंद बाबा को बरसाने में होली खेलने का निमंत्रण मिला, तो उन्होंने इसकी स्वीकृति का संदेश एक पांडा के जरिए वृषभान जी तक भिजवाया। वृषभान जी ने नंद बाबा के गांव से आए पांडा को लड्डू खाने को दिए। तभी गोपियों ने पांडे के चेहरे पर गुलाल लगा दिया। 🌺🎨


🎁🌺पांडे के पास गुलाल नहीं था, तो उसने खाने के लिए मिले लड्डुओं को ही गोपियों पर फेंकना शुरू कर दिया। तभी से यह परंपरा चल पड़ी। हर साल बरसाना में लड्डुओं से होली खेली जाती है, जिसे देखने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। 🌍🙌


🎁🌺राधा रानी के मंदिर में कई टन लड्डू बांटे जाते हैं। मंदिर में आए श्रद्धालु लड्डुओं का प्रसाद पाकर खुद को धन्य मानते हैं। लड्डू मार होली का आनंद लेने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। 🪔🍬✨


🎁🌺लड्डूमार होली के अगले दिन बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती है, और उसके अगले दिन नंदगांव में लट्ठमार होली का जोरदार उत्सव मनाया जाता है। 🏏🎉


🎁🌺ब्रज में लड्डू मार होली के बाद मनाई जाने वाली लट्ठमार होली, रंगभरी एकादशी पर मथुरा की होली, फालेन गांव का होलिका दहन, द्वारकाधीश मंदिर की होली, दाऊजी का हुरंगा और रंगनाथ मंदिर की रंगपंचमी होली के बारे में जानें कि कैसे यहां की होली श्री राधा कृष्ण को समर्पित होती है। 🌸🌈🙏


🌸🌈इस होली के पावन पर्व पर राधा रानी श्री कृष्णा के भक्त कमेंट बॉक्स में लिखें जय श्री कृष्णा 🌸🙏


#Panchang #DailyPanchang #Astrology #Vastu  #AstroVastuKosh #Muzaffarnagar #AkshayJamdagni #ProfessionalAstrologer #SuccessTips #VedicWisdom #HomeHarmony #PositiveVibes #Knowledge

#LadduMarHoli

#BarsanaHoli2026

#RadhaRaniMandir

#BrajKiHoli

#LathmarHoli

#NandgaonHoli

#DaujiHuranga

#RangbhariEkadashi

#BrajKiParampara

#RadhaKrishnaPrem


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें