ग्रह दे रहे संकेत, साकार होने जा रहा आपका पुराना सपना, 26 जनवरी तक इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है। साहस व पराक्रम के कारक मंगल ने देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 16 जनवरी को प्रवेश कर लिया है, वह 26 जनवरी तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, भाई, साहस, पराक्रम व शौर्य का कारक माना जाता है। मंगल मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह मकर राशि में उच्च व कर्क राशि में नीच के होते हैं। यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी हैं। मंगल राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। धनु राशि में मंगल गोचर से आपको हर क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में पदोन्नति मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।
मिथुन- 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 26 जनवरी तक आपको करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। कामकाज की स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरे होते जाएंगे।
मीन- इस राशि से जुड़े लोगों के लिए मंगल राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। जो जातक नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शत्रु व विरोधी परास्त होंगे। मंगल गोचर के दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ