Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

Dhanu Rashi me Shukr धनु राशि में शुक्र मार्गी जल्द ही: जीवन में आयेंगे क्या बड़े बदलाव

Dhanu Rashi me Shukr  धनु राशि में शुक्र मार्गी जल्द ही: जीवन में आयेंगे क्या बड़े बदलाव?

Shukra Margi 2022 Effects On Zodiac Signs: अभी शुक्र अपनी वक्री चाल चल रहे हैं। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। जिसका कई राशियों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन जब ग्रह मार्गी होता है तो उससे कई राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार रहते हैं। जल्द ही धन और सुख के कारक दाता शुक्र देव मार्गी होने जा रहे हैं। जानिए शुक्र की ये स्थिति किन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ फलदायी साबित होने जा रही है।

शुक्र ग्रह सुंदरता और जुनून का ग्रह है। शुक्र ग्रह के बिना कोई भी व्यक्ति आपके जीवन का खुलकर आनंद नहीं उठा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो सुख और विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए शुक्र ग्रह का आशीर्वाद होना बेहद आवश्यक होता है। शुक्र ग्रह यदि कुंडली में शुभ और मज़बूत स्थिति में होता है तो यह व्यक्ति के लिए वैवाहिक जीवन का प्रतिनिधित्व करता है और यह किसी व्यक्ति के लिए प्रेम पैदा करता है, वहीं इसके विपरीत कुंडली में शुक्र की मज़बूत और शुभ स्थिति न हो तो यह व्यक्ति के जीवन में तमाम परेशानियों की वजह भी बन जाता है।

सुख, सुविधाओं और विलासिता का यह ग्रह जल्द ही शुक्र ग्रह में मार्गी होने जा रहा है। ऐसे में इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं शुक्र के मार्गी होने का राशियों पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा, साथ ही जानते हैं इसका देश-दुनिया पर प्रभाव और कुछ ज्योतिषीय उपायों की संपूर्ण  जानकारी।

धनु राशि में शुक्र मार्गी 

Shukra Margi 2022: सुख-वैभव देने वाले शुक्र ग्रह होंगे मार्गी, जानिए किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन महान ग्रह शुक्र धनु राशि पर गोचर करते हुए 29 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इसी अवस्था में भ्रमण करते हुए ये 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

धनु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है और धनु की यह स्थिति इस बात को दर्शाती है कि इस तरह की स्थिति से एक व्यक्ति भौतिकवादी चीज़ों के बजाय आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए ज्यादा इच्छुक रहने वाला है। धनु के इस स्थिति परिवर्तन से व्यक्ति को धन लाभ के प्रबल संकेत हैं, लेकिन सुख की कमी हो सकती है जो धन कमाने से प्राप्त की जा सकती है।

धनु राशि में शुक्र की मार्गी स्थिति व्यक्ति को बेहतर संतुष्टि प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकती है और साथ ही इससे व्यक्ति को जीवन की अच्छी और बुरी चीजों के बारे में पता भी चल जाएगा।

धनु राशि में मार्गी शुक्र का भारत और विश्व पर प्रभाव 

  • आध्यात्मिक नोट बुक्स और पुस्तकों के उत्पादन में वृद्धि होगी और बिक्री भी होगी।
  • मनोरंजन इंडस्ट्री शानदार वापसी करने और विकास करने में सफल रहेगी।
  • महिलाओं के विकास का स्तर उच्च देखने को मिलेगा।
  • दुनिया भर में व्यापार और आयात/निर्यात को बढ़ाने के लिए अधिक संभावना मुमकिन हो सकती है।
  • खेल सामानों की बिक्री में हर तरफ से इज़ाफा देखने को मिलेगा।
  • दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कारों के निर्माण में वृद्धि की प्रबल संभावना है।
  • परिवहन क्षेत्र में तेजी देखने को मिलेगी।

मार्गी शुक्र का जातकों पर प्रभाव  

  • जो लोग वैवाहिक रिश्ते में बंधना चाहते हैं उनके जीवन में विवाह या ऐसा कोई मांगलिक कार्य आयोजित किया जा सकता है।
  • जो लोग प्रेम की आस में हैं इस समय अवधि में प्रेम उनके जीवन में भी दस्तक दे सकता है।
  • आध्यात्मिक प्रवृत्तियों और उसके प्रति रुचियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है।

धनु राशि में मार्गी शुक्र किसके लिए शुभ-अशुभ?

इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम:

कन्या राशि: इस समय के दौरान आप अपने जीवन में आराम के अच्छे स्तर की उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई नई प्रॉपर्टी या नई कार खरीदने में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। इसके अलावा यह समय किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए अनुकूल साबित हो सकता है और ऐसा करने से आपको संतुष्टि भी मिलेगी। 

इस दौरान आपको अपने पिता के पैतृक संपत्ति के माध्यम से संपत्ति हासिल होने की भी प्रबल संभावना है। रचनात्मक कार्यों को लेकर आप ज्यादा उत्सुक नजर आएंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस समय के दौरान आपको अपने रिश्तेदारों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा और आपको उनका साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: इस समय अवधि के दौरान आप अपने जीवन में अच्छी तरह से और अच्छी मात्रा में धन एकत्र करने में कामयाब होंगे और आपको ऐसे ढेरों अवसर प्राप्त होने की संभावना है। इस समय के दौरान आप व्यवसाय में शामिल होने में या व्यवसाय में निवेश करने में ज्यादा इच्छुक नजर आएंगे। आप विदेश में व्यापार और अपने संपर्कों के माध्यम से ऐसा कर भी सकते हैं। 

इस समय आप धन कमाने में ज्यादा रुचि दिखाएंगे। नए दोस्त बनाने के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। अगर आप पहले से ही व्यापार के क्षेत्र में है या कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके बिजनेस को डिवेलप करने के लिए उचित समय साबित हो सकता है।

कुम्भ राशि: इस समय अवधि के दौरान आपको ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा जिससे आप पूरी तरह से संतुष्ट रहने वाले हैं। प्रोफेशनल, फैमिली, और पैसों के संदर्भ में इस दौरान आपके साथ कई शुभ घटनाएं घट सकती हैं। इस समय आपको भाग्य का भरपूर साथ और सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रबल संभावना है कि इस समय में आपको पदोन्नति, प्रोत्साहन आदि प्राप्त हो। इस समय अवधि के दौरान आपके रिश्ते निखरेंगे और उनमें अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल सकती है।

इन राशियों को मिल सकते हैं अशुभ परिणाम लेकिन Horoscope के अनुसार देखे कुछ शुभ परिणाम:

मेष राशि: रिश्तों के लिहाज से यह समझ थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस समय में आपके रिश्तों में प्रेम की जगह वाद, विवाद और बहस लेने वाले हैं। वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती है क्योंकि आपकी आय से ज्यादा आपकी खर्च होने वाले हैं। करियर, नौकरी में बदलाव के रूप में आपके जीवन में कुछ असफलताएं भी खड़ी हो सकती हैं। 

मेष राशि  Horoscope: शुक्र आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान मे मार्गी होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिसके परिणामस्वरूप कार्यस्थल पर आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। करियर में आपको उन्नति मिलेगी। व्यापार में आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।

यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र में है तो यह समय व्यापार में नए निवेश करने और उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए अनुकूल नहीं है। सलाह दी जाती है कि इस वक्त अपनी तमाम उम्मीदों पर अंकुश लगाएं और बेहतर प्लानिंग पर अडिग रहें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आध्यात्मिक मामलों में शामिल होने से भी आप को राहत मिल सकती है।

वृषभ राशि: सकारात्मक पक्ष पर शुरुआत करें तो इस समय अवधि में आपको विरासत के माध्यम से शुभ परिणाम प्राप्त होने के अच्छे अवसर बन रहे हैं। इस दौरान आपका अंतर्ज्ञान शानदार रहने वाला है जिसके दम पर अब इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके लिए क्या चीज अच्छी है और क्या चीज़ बुरी साबित हो सकती है। 

कर्क Horoscope: शुक्र आपके छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी के काम के लिए ये समय विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। हर चुनौती का आप डटकर सामना करने में सफल रहेंगे।

करियर के मोर्चे पर काम में सफलता हासिल करने के लिए आपकी तरफ से उत्साह और दृढ़ निश्चय की कमी हो सकती है। आर्थिक परेशानियां भी आपको इस दौरान चिंता में डाल सकती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य पक्ष भी आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है और इस समय आपको अपनी आंखों की जांच भी करवानी पड़ सकती है।

सिंह Horoscope राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए काफी अनुकूल समय है। सैलरी बढ़ सकती है। आपको आपके प्रयासों का शुभ फल मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

कन्या  Horoscope राशि: शुक्र आपके चौथे भाव में मार्गी होंगे। आपको हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिणामस्वरूप आपकी उन्नति होगी। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि: इस समयावधि में आपको नौकरी के संबंध में अलग-अलग स्थानों पर तबादले का सामना करना पड़ सकता है और यह परिस्थिति आपके लिए ज्यादा उत्साहजनक या शुभ नहीं होने वाली है। इस समय अवधि में आत्म विकास के लिए आपके जीवन में कुछ रुकावटें भी खड़ी हो सकती हैं। सकारात्मक पहलू पर बात करें तो इस दौरान आध्यात्मिक मामलों के संबंध में ज्ञान हासिल कर सकते हैं। 

वृश्चिक Horoscope राशि: शुक्र आपके धन और संपत्ति के दूसरे मार्ग में मार्गी होंगे। आपको इस दौरान कई माध्यमों से धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। बजट बनाकर चलेंगे तो लाभ मिलेगा।

इसके अलावा इस समय के दौरान आप में मौजूद अद्वितीय कौशल का विस्तार करने और इसे और लोगों से साझा करने में आप असफल हो सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत मोर्चे पर बात करें तो आपका भाई बहन, और जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है जिससे आपके सामंजस्य में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। स्थिति अनुकूल बनाने के लिए निजी जीवन और करियर के मोर्चे पर कुछ फेरबदल आपके लिए बेहद आवश्यक है।

शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय   

  • शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के लिए तेल का दीपक जलाएं।
  • प्रतिदिन 24 बार ‘ॐ भार्गव्य नमः’ का जाप करें।
  • शुक्रवार के दिन व्रत-उपवास का पालन करें।
  • नेत्रहीन महिलाओं को शुक्रवार के दिन भोजन का दान करें।
  • शुक्रवार को ललिता सहस्रनाम (संस्कृत पाठ) का जाप करें।
  • अपने जीवनसाथी के लिए नए कपड़े और गहने खरीदकर उन्हें खुश रखें

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें