बुध मकर राशि में मार्गी 04-फरवरी -2022 बारह राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव Meaning
| बुध मकर राशि में मार्गी 04-फरवरी -2022 बारह राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव Meaning |
ऋषि पारस द्वारा वर्णित भगवान बुध का व्यक्तित्व बेहद ही आकर्षक है और वह अपने शब्दों से किसी को भी मोहित करने की क्षमता रखते हैं। बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह होता है और वैदिक ज्योतिष में इसका संबंध धन और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है।
इसके अलावा बुध ग्रह संचार का स्वामी भी होता है और हमारे सौरमंडल के मस्तिष्क के रूप में इसे देखा जाता है। एक व्यक्ति के जीवन में यह ग्रह स्वर कंठ को नियंत्रित करता है और जिन लोगों के जीवन में बुध ग्रह का प्रभाव होता है अर्थात जिनकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत या शुभ स्थिति में होते हैं ऐसे व्यक्तियों का व्यवहार बेहद ही अच्छा होता है और साथ ही यह अच्छे गायक भी होते हैं।
बुध ग्रह: शुभ-अशुभ प्रभाव
बुध ग्रह एक बेहद शांत और सौम्य ग्रह माना जाता है और यही वजह है कि इस ग्रह का रंग भी बेहद ही सौम्य हरा रंग होता है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है ऐसे व्यक्ति शिक्षा, बुद्धिमता, व्यावसायिक, और सामाजिक मामलों, हास्य, आदि में सफलता प्राप्त करते हैं।
वहीं दूसरी तरफ जिन व्यक्तियों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में नहीं होता है या कमजोर और दुर्बल स्थिति में होता है या किसी अशुभ ग्रह के प्रभाव के साथ जुड़ जाता है ऐसे लोगों का आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ संबंध कुछ खास अनुकूल नहीं रहता है।
ज्योतिष में बुध ग्रह
बुध ग्रह अपने दोहरे स्वभाव के लिए जाना जाता है और सभी राशियों में 2 राशियों कन्या और मिथुन राशि का स्वामी भी होता है। इस ग्रह से प्रभावित शरीर के अंगों की बात करें तो कान, तंत्रिका तंत्र, फेफड़े, त्वचा, आदि बुध ग्रह के अंतर्गत आते हैं। बुध ग्रह व्यापार, वाणिज्य, खातों (एकाउंट्स), मोबाइल, बैंकिंग, कंप्यूटर, नेटवर्किंग आदि क्षेत्रों में सफलता का प्रतीक माना गया है।
बुध ग्रह का गोचर
गोचर की बात करें तो एक राशि में तकरीबन यह ग्रह एक महीने तक रहता है और इसके बाद अपना राशि परिवर्तन कर लेता है। इसके अलावा बुध ग्रह तीन नक्षत्रों पर भी शासन करता है। यह नक्षत्र हैं रेवती नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, और अश्लेषा नक्षत्र।
बुध मार्गी स्थिति: अर्थ और समय
किसी ग्रह के मार्गी होने का अर्थ होता है उस ग्रह का उलटी स्थिति अर्थात वक्री स्थिति से सीधी स्थिति अर्थात मार्गी स्थिति में आ जाना। राशि परवर्तन की ही तरह ग्रहों की स्थिति का यह हेर-फेर भी बेहद ही अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है।
बुध मकर राशि में मार्गी 04 फरवरी 2022: बुध ग्रह देवताओं का दूत और सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह माना गया है। 04 फरवरी दिन शुक्रवार की सुबह 09 बजकर 16 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध की यह स्थिति न केवल मकर राशि के जातकों के लिए बल्कि सभी 12 राशियों के लिए अवश्य कई बड़े बदलाव लेकर आएगी।
तो आइये आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं मकर राशि में बुध मार्गी का सभी 12 राशियों पर क्या कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा और साथ ही इस दौरान क्या कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
मकर राशि में बुध मार्गी: राशिनुसार प्रभाव और उपाय
मेष RASHI
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और यह उनके दसवें भाव यानी कि कर्म भाव में मार्गी होंगे।
इस दौरान आप अपने करियर में प्रगति देखेंगे क्योंकि नौकरी के नए अवसरों के साथ-साथ प्रोत्साहन, प्रशंसा एवं सहकर्मियों तथा वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो इस अवधि में आपको अपनी अपेक्षा से कम लाभ प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं तथा रणनीतियों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता होगी।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो संचार में कमी के कारण आपको अपने संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि पेशेवर जीवन में व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के साथ ज़्यादा वक़्त नहीं बिता सकेंगे।
स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस दौरान आवश्यकता से अधिक मानसिक तनाव पैरों में दर्द का कारण बन सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि थोड़ा आराम करें और अपनी सेहत का ख़्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन 41 बार "ॐ नमो नारायण" मंत्र का जाप करें। साथ ही बुधवार के व्रत का पालन करें।
वृषभRASHI
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके नौवें भाव यानी कि भाग्य एवं धर्म के भाव में मार्गी होंगे।
पेशेवर रूप से इस दौरान कार्यस्थल पर आप अपने काम के प्रति समर्पित नज़र आएंगे तथा सहकर्मियों एवं वरिष्ठों के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। जिससे कि आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाबी हासिल करेंगे। ऐसे में आपकी पदोन्नति होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
यदि आप किसी व्यवसाय के स्वामी हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगी। आप अपने व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विदेश से कुछ व्यावसायिक संपर्क प्राप्त हो सकते हैं।
व्यक्तिगत जीवन ख़ुशहाल रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपका जीवनसाथी हर तरह से सहयोग करता नज़र आएगा।
यह समय आपके स्वास्थ्य के लिहाज भी अनुकूल है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है तथा आप अधिक ऊर्जावान रहते हुए इस समय का लुत्फ़ लेते नज़र आएंगे।
उपाय : प्रतिदिन 32 बार “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्रनाम को सुनें।
मिथुनRASHI
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम/लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं और यह उनके आठवें भाव में मार्गी होंगे।
इस दौरान आपको अपने करियर में कुछ बाधाओं एवं रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने में असफल हो सकते हैं या फिर आप थोड़ी देरी से अपने कार्यों को पूरा कर सकेंगे।
यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो इस दौरान कुछ असफलताओं के कारण आप अपेक्षित लाभ अर्जित करने में नाकामयाब हो सकते हैं। वहीं आर्थिक रूप से आपको अपने धन को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी चूंकि धन हानि होने की आशंका है।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो रिश्तों में ग़लतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान आपको अपनी आंखों की अधिक देखभाल करने की सलाह दी जाती हैं चूंकि आपकी आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि यह समस्या गंभीर नहीं होगी लेकिन फिर भी बेहतर होगा कि अपनी आंखों की जांच कराएं।
उपाय : बुधवार के दिन बालाजी मंदिर में दूध का दान करें।
कर्क RASHI
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके सातवें भाव में मार्गी होंगे।
करियर के लिहाज से इस दौरान आपको अपने काम में अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होगी चूंकि ग़लतियां होने की संभावना है। ऐसे में आपके लिए औसत रूप से परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं।
यदि आप कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो इस अवधि में आपको ज़्यादा मात्रा में धन लाभ नहीं हो सकता है। लेकिन यदि आप विदेश में कोई व्यवसाय चला रहे हैं या विदेशी ग्राहकों के साथ डीलिंग कर रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से इस दौरान आपको अपने संबंधों में कुछ संवेदनशील मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं स्वास्थ्य के नज़रिए से आपको अपने खानपान के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
उपाय : भगवान नरसिंह की पूजा करें तथा उन्हें पुष्प अर्पित करें
सिंह RASHI
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके छठे भाव में मार्गी होंगे।
इस दौरान आपको अपने करियर के मामले में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। साथ ही पदोन्नति के भी योग बन सकते हैं।
यदि आप किसी व्यवसाय के मालिक हैं तो प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त करना इस समय संभव होगा यानी कि आप अपने प्रतिद्वंदियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे।
व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति एवं आराम संभव होगा तथा जीवनसाथी के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ ख़ुशनुमा पल साझा करने के लिए किसी कैज़ुअल आउटिंग पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे यानी कि आप चुस्त-तंदुरुस्त रहेंगे।
उपाय : भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और प्रतिदिन 41 बार "ॐ नमो नारायण" का जाप करें।
कन्या RASHI
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम/लग्न और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके पांचवें भाव में मार्गी होंगे।
इस दौरान कार्यस्थल पर काम करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी चूंकि आपसे कुछ ग़लतियां हो सकती हैं। इसके कारण आपकी छवि नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।
वहीं व्यवसायी जातक इस दौरान कुछ नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करेंगे, जो उनके लिए काफ़ी मददगार साबित हो सकते हैं।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और इसके कारण आपको अपने परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से आप बेहतर रहेंगे लेकिन फिर भी अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए योग, व्यायाम एवं ध्यान आदि करें।
उपाय : प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
तुलाRASHI
तुला राशि के जातकों के लिए बुध नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके चौथे भाव में मार्गी होंगे।
पेशेवर रूप से देखा जाए तो इस अवधि में आपको अपने करियर में कुछ लाभकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यस्थल का माहौल काफ़ी आरामदायक तथा सहज महसूस होगा। जिससे आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर सकेंगे। ऐसे में आपके लिए पदोन्नति होने एवं अन्य लाभ मिलने के योग बनेंगे।
यदि आप कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो अच्छे धन लाभ की प्राप्ति संभव होगी तथा नए व्यावसायिक संपर्क भी बनेंगे।
व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से यह समय अनुकूल सिद्ध होगा। जीवनसाथी के साथ के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपके बीच प्रेम व आपसी समझ में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के भी संकेत मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपको भरपूर ऊर्जा का अहसास कराएगा और आप अपने उत्तम स्वास्थ्य के साथ इस पूरी अवधि का आनंद उठाते नज़र आएंगे।
उपाय : प्रतिदिन 41 बार "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
वृश्चिकRASHI
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके तीसरे भाव में मार्गी होंगे।
करियर के लिहाज से इस दौरान आप पर नौकरी का दबाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आपके मन में नौकरी बदलने का ख़्याल आना स्वाभाविक है। आपके लिए बेहतर होगा कि शांति एवं धैर्य से काम लें और अपने काम में ध्यान केंद्रित करें।
यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो इस अवधि में आपको अपेक्षा से कम धन लाभ हो सकता है। साथ ही नुकसान होने की भी आशंका है।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो संचार में कमी के कारण आपको अपने संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है या फिर कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपकी कमर में दर्द बना रह सकता है। ऐसे में आपके लिए ज़रूरी होगा कि अपने खानपान पर ध्यान दें तथा योग, व्यायाम आदि करें।
उपाय : ग़रीब व ज़रूरतमंद बच्चों में किताबों का दान करें।
धनु RASHI
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके दूसरे भाव में मार्गी होंगे। इसके कारण आपको इस दौरान आर्थिक समस्याओं से गुज़रना पड़ सकता है।
करियर की बात करें तो इस अवधि में आपको अपने पेशेवर कार्यों की सही ढंग से योजना बनाने की आवश्यकता होगी ताकि आप अपने कार्यों को समय पर पूरा सकें अन्यथा आपके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
यदि आप स्वयं का व्यवसाय चला रहे हैं तो औसत रूप से धन लाभ होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं एवं रणनीतियों को सही ढंग से व्यवस्थित करने की ज़रूरत होगी।
स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान आंखों से जुड़ी कोई समस्या होने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए बेहतर होगा कि अपनी आंखों की देखभाल करें एवं उनकी जांच कराएं।
उपाय : प्रतिदिन सुबह 108 बार "ॐ नमो नारायण" का जाप करें।
मकर RASHI
मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके प्रथम यानी कि लग्न भाव में मार्गी होंगे।
इस दौरान करियर के लिहाज से आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल, वरिष्ठों एवं सहकर्मियों का पूरा सहयोग, प्रशंसा तथा प्रोत्साहन आदि इस समय संभव हो सकता है। ऐसे में नौकरी के सिलसिले से विदेश जाने के भी योग बनेंगे।
यदि आप किसी व्यवसाय के स्वामी हैं तो इस अवधि में आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। साथ ही आपको नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने के अवसर भी मिल सकते हैं।
आर्थिक रूप से देखा जाए तो धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। ऐसे में धन की बचत भी संभव होगी।
व्यक्तिगत जीवन के नज़रिए से यह अवधि आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगी। इस दौरान आपके परिवार में कुछ ऐसे कार्यक्रम हो सकते हैं, जो यादगार होंगे। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय : नारायणीयम् का पाठ करें।
कुम्भ RASHI
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके बारहवें भाव में मार्गी होंगे।
करियर के लिहाज से यह अवधि आपके लिए औसत रूप से फलदायी सिद्ध हो सकती है। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो इस दौरान औसत रूप से धन लाभ होने की संभावना है और यदि आप बेहतर लाभ अर्जित करते हैं तो इस बात की संभावना अधिक है कि धन की बचत संभव नहीं हो सकेगी।
आर्थिक रूप से धन के प्रवाह में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर विरासत तथा अन्य अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ प्राप्त होने की संभावना अधिक है।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में शांति एवं धैर्य का परिचय देते हुए उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें तथा चीज़ों को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी किसी समस्या से गुज़रना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से उचित सलाह एवं उपचार लें।
उपाय : प्रत्येक बुधवार को भगवान श्री विष्णु के समक्ष तेल का दीपक/दीया जलाएं।
मीन RASHI
मीन राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे।
पेशेवर रूप से देखें तो इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होगी। आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाबी हासिल करेंगे। आपके वरिष्ठों द्वारा आपके प्रदर्शन की सराहना की जाएगी। ऐसे में आपको प्रोत्साहन तथा अन्य लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छा मनाफ़ा होगा। साथ ही आप नए विचारों के साथ किसी नए उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं।
व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे, जिससे आपके बीच घनिष्ठता बढ़ेगी तथा आपसी समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अनुकूल सिद्ध होगा अर्थात इस समय आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय : बुधवार के दिन विकलांग व ज़रूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें