Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

सोमवार, 14 मार्च 2022

Vastu Tips for Bed Room के 5 वास्तु टिप्स से बनाएं अपनी लाइफ खुशहाल

बेडरूम के इन 5 वास्तु टिप्स से बनाएं अपनी लाइफ खुशहाल

हर इंसान अपने जीवन में कभी न कभी संघर्ष से गुजरता है और ऐसी स्तिथि में उस इंसान को कुछ भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे वक़्त में वह न ही अपने करियर और न ही रिश्तों पर ठीक से ध्यान दे पता है। इन सब से उसके दांपत्य जीवन में समस्याएं आने लगती हैं क्योंकि एक रिश्ते को चलाने के लिए समय और प्यार दोनों की आवश्यकता होती है, जो कि संघर्ष कर रहा इंसान नहीं दे पाता है। ऐसे में सब कुछ ठीक करने के लिए वह इंसान दिन रात भगवान से प्रार्थना करता रहता है।

लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे अगर हम आपको बताएं कि आपकी समस्याओं के सभी समाधान आपके घर के भीतर ही मौजूद हैं?

जी हां, जवाब है वास्तु शास्त्र । इसका मतलब होता है “वास्तुकला का विज्ञान”। वास्तु शास्त्र वास्तव में हिंदू धर्म के ग्रंथ हैं जो डिजाइन, लेआउट, और दिशाओं के विभिन्न सिद्धांतों का वर्णन करते हैं। ये शास्त्र प्रकृति को वास्तुकला के साथ जोड़ती हैं।

इन 5 वास्तु ज्ञान का पालन करके अपने जीवन में खुशहाली लाएं और एक खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुरुवात करें।

VASTU TIPS
VASTU TIPShttps://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/03/vastu-tips-for-bed-room-5.html

1.आपके बैडरूम का दरवाजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके बैडरूम का दरवाजा आपके जीवन में आने वाले अवसरों का प्रतीक माना जाता है, और इसलिए इस दरवाजे को बिना किसी बाधा के कम से कम 90 डिग्री तक खुलना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक अवसर आपके जीवन में प्रवेश करती है। यदि आपका दरवाजा इतना नहीं खुल पाता है तो यह इन संभावनाओं को आपके जीवन में आने से रोक सकता है।

VASTU  TIPS
VASTU TIPShttps://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/03/vastu-tips-for-bed-room-5.html

2. आपके बैडरूम का स्थान

आपके घर का दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे प्रभावशाली जगह है जहां घर के मालिक को ही रहना चाहिए। किसी बुजुर्ग के न होने पर, इस कमरे में केवल विवाहित जोड़े को ही अपना बैडरूम बनाना चाहिए, लेकिन घर में बड़े जोड़े के होने पर, विवाहित जोड़ा घर के उत्तर-पश्चिम भाग वाला कमरा भी ले सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दिशा दोनों के बीच अच्छी समझदारी को बनाए रखने में मदद करता है। दो इंसान के बिच अच्छी समझदारी से शादीशुदा जीवन काफी सुखमयी हो जाता है।

VASTU TIPS
VASTU TIPShttps://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/03/vastu-tips-for-bed-room-5.html

3. बिस्तर लगाने की जगह

अपने बिस्तर को लगाने की सबसे आदर्श जगह आपके बैडरूम का दक्षिण-पश्चिम साइड है। वास्तु के अनुसार बेड के पीछे खुली खिड़की नहीं होनी चाहिए बल्कि उस ओर केवल दीवार होना चाहिए । पीछेदीवार होने से सुरक्षा की भावना रहती है और इससे नींद भी शांति भरी आती है। बिस्तर को कभी दरवाजे के सामने नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह सोते समय बेचैनी लाता है।

VASTU TIPS
VASTU TIPShttps://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/03/vastu-tips-for-bed-room-5.html

4. बेडरूम की सजावट

अच्छी तरह से प्रकाशित कमरा आपके मनोदशा को प्रभावित करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे आपके विवाहित जीवन में भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए जरूरी है आँखों को ठंडक पहुंचने वाली रोशनीI कमरे में ज्यादा चमकदार रोशनी का उपयोग नहीं करना चाहिए। कमरों की दीवारों पर नीले रंग या बैंगनी रंग का उपयोग अच्छा माना जाता है। नीले रंग को भावनात्मक माना जाता है। नीले रंग शुक्र का रंग होता है जिसे प्यार, विवाह और सौंदर्य का प्रतिक माना जाता है। बेडरूम में काले और ग्रे रंग के प्रयोग से दूर रहें।

VASTU TIPS
VASTU TIPShttps://jyotishwithakshayji.blogspot.com/2022/03/vastu-tips-for-bed-room-5.html

5. आईने को रखने की स्थिति

आईने को सजावटी उद्देश्य के लिए रखें या उपयोगिता के उद्देश्य से, बस इसे बिस्तर के विपरीत दिशा में कभी न रखें, खासकर सोते समय। यह ऊर्जा के विभाजन को दर्शाता है जो तनाव और यहां तक ​​कि विश्वासघात की भावना को बढ़ा सकता है। लेकिन यदि आपके पास आईने को रखने के लिए कोई अन्य जगह न हो तो उपाय स्वरुप सोने से पहले आईने को पर्दे के ढक दें।

नोट – घर के दक्षिण-पूर्वी दिशा में जोड़ों को बैडरूम लगाने से पूरी तरह से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार इससे उनके बीच व्यर्थ के झगडे होंगे, उसमे आक्रामक प्रवित्ति आ जाती है और यहां तक की बांझपन भी होता है । उत्तर-पूर्व एक उच्च ऊर्जा दिशा है, जिसकी वजह से यह पूजा- पाठ और धार्मिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थान बन जाती है। यह भागवान के रहने की जगह होती है इसलिए इस दिशा के कमरे में विवाहित जीवन आगे बढ़ाना एक अपराध माना जाता है।




🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें