नींबू छोटा बड़े फायदे - आपकी 11 बीमारियां जड से उखाड देगा छोटा सा नींबू
![]() |
| नींबू छोटा बड़े फायदे आपकी 11 बीमारियां जड से उखाड देगा छोटा सा नींबू |
हालांकि इस मौसम में लू से बचने के लिए नींबू के 11 उपयोग पता होने जरूरी हैं.
छोटे से नींबू के ये 11 बड़े फायदे कर देंगे हैरान, कई बीमारियों की रामबाण औषधि हममें से ज्यादातर लोगों को नींबू पानी पीना पसंद होता है. गर्मी में ठंडक पाने के लिए ये आसान, सस्ता और बहुत प्रभावी उपाय है. हालांकि इस मौसम में लू से बचने के लिए नींबू के 11 उपयोग पता होने जरूरी हैं.
नींबू के फायदे और उपयोग विधि
गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए और धूप की जलन को शांत करने के लिए आपको गर्मी के मौसम में हर दिन कम से कम एक गिलास नींबू पानी जरूर पीना चाहिए. यह शरीर में सॉल्ट्स और न्यूट्रिऐंट्स की कमी को पूरा करता है. आपको जब भी औषधि के रूप में नींबू उपयोग करने की सलाह दी जाए तो आपको यह बात एकदम साफ होनी चाहिए कि आपको कागजी नींबू का उपयोग करना है. यह सामान्य आकार का नींबू होता है, जिसका छिलका पतला होता है. नींबू पानी पीने के लिए आप कोई भी नींबू उपयोग कर सकते हैं.
नींबू के 11 खास उपयोग
1. अधिक प्यास लगने पर: एक गिलास पानी में आधा या एक नींबू निचोड़कर 3 चम्मच चीनी और एक चौथाई चम्मच नमक मिलाकर पी लें. इस पानी को घूंट-घूंट करके पिएं, एक सांस में ना गटकें. ऐसा करने से अत्यधिक प्यास की समस्या कंट्रोल होती है.
2. डिहाइड्रेशन होने पर: एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें, एक चौथाई चम्मच नमक मिलाएं और थोड़ा-सा भुना हुआ जीरा पाउडर डाल लें. इसे दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं. यह शरीर में पानी और न्यूट्रिऐंट्स की कमी को दूर करता है.
3. फैट घटाने के लिए: एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और 1 चम्मच शहद. इन्हें मिक्स करके पी लें. यह विधि सुबह खाली पेट अपनानी है. इससे मोटापा कम करने में सहायता मिलती है.
4. भूख बढ़ाने के लिए: आधा नींबू लेकर इसे काला नमक लगाकर चाटने से हाजमा ठीक होता है और भूख बढ़ाने में सहायता मिलती है.
5. पेट दर्द ठीक करने के लिए: नींबू का रस निकाल लें और इसके छीलके को पीसकर गुनगुने पानी से इसका सेवन करें. पेट दर्द ठीक करने में सहायता मिलती है.
6. उल्टी की समस्या में: खाना खाने के बाद यदि जी मिचलाने और उल्टी की समस्या होती है तो ताजे नींबू के रस का सेवन करें. एक से दो चम्मच रस पीना पर्याप्त है, यह तुरंत असर दिखाता है.
7. पेट के कीडे़ दूर करे: नींबू के पत्तों को पीसकर इनका रस निकाल लें और इसका सेवन करें. एक बार में 1 से 2 चम्मच रस पर्याप्त होता है. ऐसा करने से पेट के कीड़े पूरी तरह साफ हो जाते हैं.
8. दस्त ठीक करने के लिए: नींबू विशेषतौर पर कागजी नींबू के रस का एक-एक चम्मच करके दिन में 3 से 4 बार सेवन करें. दस्त ठीक करने में राहत मिलेगी.
9. हैजा की समस्या: हैजा यानी उल्टी और दस्त की समस्या एक साथ होने पर आप कुछ भी खाने से पहले एक से दो चम्मच नींबू के रस में मिश्री मिलाकर लें. आपको लाभ होगा.
10. पेशाब में जलन: नींबू के रस को खीरे के रस में मिलाकर पीने से पेशाब में होने वाली जलन से राहत मिलती है. आप कटे हुए खीरे पर काला नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें, इससे भी आपको लाभ होगा.
11. त्वचा के रोग ठीक करने में: नींबू के रस को शहद या बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे, कील-मुहांसे और खुजली या रैशेज की समस्या को ठीक करने में सहायता मिलती है.
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें