Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

बुध का वृषभ में गोचर 25 अप्रैल २०२२ को जानिए किन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली

बुध का वृषभ में गोचर 25 अप्रैल 2022 को जानिए किन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली


बुध का वृषभ में गोचर 25 अप्रैल 2022 को जानिए किन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली


ज्योतिष में बुध ग्रह को ज्ञान, संचार, और प्रभावी विश्लेषणात्मक, शक्ति आदि का कारक माना गया है। बुध ग्रह के आशीर्वाद के बिना व्यक्ति अपने जीवन में कौशल प्राप्त ही नहीं कर सकता और जीवन में सफल भी नहीं हो सकता है।

बुध का वृषभ राशि में गोचर: 25 अप्रैल, 2022

सबसे पहले समय की बात करें तो बुध ग्रह 25 अप्रैल, 2022 को सुबह 00:05 बजे वृषभ राशि में गोचर कर जाएगा। आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध की इस चाल का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।


यदि किसी व्यक्ति को वाद विवाद में सफल होना है तो बेहद आवश्यक है कि उसकी कुंडली में बुध ग्रह शुभ या मजबूत स्थिति में हो। बुध ग्रह की मजबूत स्थिति के बिना व्यक्ति अपने करियर और अधिकार में शुभ परिणाम देखने में विफल रहता है। इसके अलावा यदि किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह अच्छी स्थिति में हो तो उसे जीवन में विशेष रूप से व्यापार में शुभ और बेहद आश्चर्यजनक परिणाम मिलते हैं।

जल्द ही यानी 25 अप्रैल को बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने जा रहा है। अपने इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से आज हम जानेंगे कि बुध ग्रह के वृषभ राशि में गोचर का समय क्या रहने वाला है, साथ ही जानेंगे इस गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों को थोड़ा अधिक सावधान या सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ सकती है।

बुध का वृषभ राशि में गोचर: क्या पड़ेगा प्रभाव?

वृषभ राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है और ऐसे में बुध का यह गोचर दर्शाता है कि इस दौरान यानी बुध की यह चाल व्यक्ति की इच्छाओं को पूरा करने के पर्याप्त मौके प्रदान करेगी। बुध ग्रह का यह विशेष गोचर इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस दौरान व्यक्ति अपने ज्ञान को बढ़ाने, धन प्राप्त करने, परिवार के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने, और बच्चों में वृद्धि जैसे कुछ शुभ परिणामों का खुलकर आनंद उठा सकते हैं। बुध की वृषभ राशि में यह चाल दर्शाती है कि एक बेहद शुभ स्थिति रहने वाली है जिससे व्यक्ति की इच्छाओं को पूरा करने की ताकत प्राप्त होगी।

भारत और विश्व पर बुध के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव

पूरे देश और विश्व में व्यापार के संबंध में समग्र रूप से अच्छा विकास देखने को मिलेगा।
अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और स्थिरता बनी रहेगी।
विश्व स्तर पर समग्र सकारात्मक जागरूकता होगी।
सरकार नई विशेष नीतियाँ लेकर आएगी जिससे पूरे परिदृश्य को फायदा होगा और यह नीतियां व्यवसाय विकास के संबंध में हो सकती है।
सरकार की तरफ से आर्थिक स्थिरता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा शेयर कीमतों (निफ्टी और सेंसेक्स) में स्थिरता के शुभ संकेत मिल रहे हैं।
जातकों पर क्या पड़ेगा बुध गोचर का प्रभाव
जो लोग नए व्यवसाय में हैं उन्हें अपने उद्यम में अच्छी तरह से शुभ फल प्राप्त करनें का मौका मिलेगा।
इस गोचर के कारण धन प्रवाह में वृद्धि होगी और जातक बचत करने की मजबूत स्थिति में भी नजर आएंगे।
इसके अलावा जो जातक शेयर बाजार या शेयर से संबंधित व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा।
जो लोग धन के संबंध में कोई बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं वह इस दौरान मजबूत स्थिति में नजर आएंगे।

बुध गोचर किन के लिए शुभ-किन राशियों के लिए अशुभ

इन राशियों को मिलेंगे अनुकूल परिणाम
वृषभ राशि: इस राशि के जातक आर्थिक लाभ प्राप्त करने और अच्छी स्थिति में नजर आएंगे। साथ ही इस दौरान आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक विकास होगा और आपको खुशियों के ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा यह जातक अपनी बुद्धि को बढ़ाने की स्थिति में भी रहने वाले हैं। इस समय अवधि में आपको पैतृक संपत्ति या शेयर आदि से अप्रत्याशित लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।

कर्क राशि: इन जातकों के लिए स्वयं के प्रयासों से लाभ संभव होगा जिसे आप आगे भी बनाएंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको यात्रा से भी लाभ प्राप्त होगा। भाई बहनों का उचित समर्थन प्राप्त होगा। आप अपने प्रभावी संचार के माध्यम से अपने व्यवसाय में सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक अपने शानदार प्रदर्शन से अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त करने की स्थिति में नजर आएंगे। यह आपके विश्लेषणात्मक कौशल के चलते मुमकिन हो सकेगा। इसके अलावा इस दौरान आपके प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। सिंह राशि के जातकों के जीवन में धन का प्रवाह शानदार रहने वाला है।

इन जातकों को मिलेंगे प्रतिकूल परिणाम

मिथुन राशि: बुध के गोचर के प्रभाव स्वरूप मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे गले में दर्द, आंखों से संबंधित परेशानियां आदि के संदर्भ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपके परिवार में घरेलू समस्याएं और लोगों के बीच रिश्ते भी कुछ खास अनुकूल नहीं रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अवांछित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जिससे आपका तनाव बढ़ने की आशंका है। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य पर ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि: बुध के इस गोचर के प्रभाव स्वरूप तुला राशि के जातकों को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके जीवन में इस दौरान खर्च ज्यादा रहने वाले हैं। सलाह दी जाती है कि अपनी आंखों की जांच कराते रहें। इसके अलावा कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधित नहीं होने वाली है। इस दौरान जहां एक तरफ आपका लाभ शानदार होने वाला है वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चे हद से ज्यादा बढ़ने वाले हैं। ऐसे में धन के प्रति आपको ज्यादा सजग रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि: बुध के इस गोचर के प्रभाव स्वरूप वृश्चिक राशि के जातकों को धन करियर में वृद्धि और रिश्ते आदि के संबंध में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और रिश्ते में मुद्दों को समझना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा और मुमकिन है कि ऐसा संचार की कमी के चलते उत्पन्न हो। इसके अलावा इन जातकों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जैसे नर्वस इशू आदि होने की आशंका है। सलाह दी जाती है कि अपने जीवन में ध्यान शामिल करें ऐसा करना आपके लिए उचित रहेगा।
बुध गोचर के दौरान बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के उपाय
प्रतिदिन 41 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।
बुधवार के दिन बुध का यज्ञ करें।
बुधवार के दिन विकलांग व्यक्तियों को भोजन दान करें।
प्रतिदिन ‘ॐ ब्रं ब्रीं ब्रौं सह बुधाय नमः’ का जाप करें
Thanks For Visiting

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें