April month में सभी 12 राशियों का कुछ खास राशिफल
![]() |
| April month में सभी 12 राशियों का कुछ खास राशिफल |
मेष राशि: अप्रैल 2022 मेष राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में सफलता वहीं कुछ में कठिनाई लेकर आएगा। दसवें भाव में शनि की मौजूदगी के चलते आप अपने करियर में कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि इसके बावजूद नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय मुश्किलों भरा साबित होगा। इस राशि के छात्र जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति, शुक्र और मंगल सभी एकादश भाव में मौजूद होंगे।
हालांकि राहु इस दौरान आपके दूसरे भाव में है और शनि दशम भाव में है इसलिए मुमकिन है कि अपने पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है या असहमति की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा बात करें आर्थिक पक्ष की तो बृहस्पति और राहु के अपने-अपने भावों में प्रभाव के चलते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको छोटी-मोटी बीमारियों से राहत मिलेगी।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना आपके जीवन के सभी पहलुओं में शुभ साबित होगा। दशम भाव में बृहस्पति, मंगल और शुक्र की मौजूदगी के चलते आपको भाग्य का पूरा समर्थन प्राप्त होगा और जिसके प्रभाव स्वरूप आपको नौकरी और व्यवसाय में ध्यान देने में मदद मिलेगी। मुमकिन है कि आपके कार्यक्षेत्र में चीज़ें इस समय आगे बढेंगी। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है क्योंकि देव गुरु इस दौरान आपकी कुंडली में मौजूद हैं।
बृहस्पति, शुक्र, और मंगल की युति होगी जिससे उन्हें चौथे घर का पूरा नजारा मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ परिवार में तनाव की स्थिति बनती नजर आ सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते इस दौरान मजबूत हो सकते हैं।
मिथुन राशि: अप्रैल 2022 में मिथुन राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में समृद्धि प्राप्त होगी। इस दौरान राशि स्वामी बुध दशम भाव में स्थित होंगे जिससे नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारिक जातक भी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। क्योंकि देव गुरु बृहस्पति नवम भाव में स्थित है इसलिए छात्रों के लिए यह समय शानदार रहेगा और वे खुद को पढ़ाई में ज्यादा समर्पित पाएंगे।
महीने की शुरुआत में शनि की दृष्टि द्वितीय भाव में होने के चलते पारिवारिक कलह की आशंका बन रही है। इस दौरान मामूली मुद्दे भी भावुक तर्क वितर्क की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ आपका प्रेम जीवन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए नए आमदनी के रास्ते खुलेंगे। यदि आप किसी बीमारी या फिर रोग से पीड़ित हैं तो इस समय मुमकिन है कि आपको उसका इलाज मिल जाए।
कर्क राशि: कर्क राशि के तहत जन्मे लोगों के लिए अप्रैल का महीना विभिन्न क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा। विदेशी संस्थानों में काम करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी क्योंकि दशम भाव का स्वामी मंगल आठवें भाव में बृहस्पति के साथ मौजूद है। इस दौरान आपको नए रोजगार के मौके भी प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो छात्र जातक किसी भी विदेशी विश्वविद्यालय में या कॉलेज में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह समय शानदार समय होगा।
Laughing Buddha दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम facing व्यापारिक स्थल के लिए सर्वोत्तम है
मुमकिन है कि आप दूसरे देश में पढ़ाई करने जा सकते हैं। हालांकि प्रेम जीवन इस समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा और प्रेमियों के बीच दूरियां बढ़ने की आशंका है। नौकरी पेशा जातकों के प्रमोशन से उनकी आमदनी के रास्ते खुलेंगे। राहु के ग्यारहवें भाव में होने से आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना खुशहाली भरा रहने वाला है। राहु के दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। इस राशि के व्यवसाई जातकों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। महीने के दूसरे भाग में विदेश व्यापार में सक्रिय लोगों को अनुकूल ग्रहों की स्थिति से भरपूर सहायता प्राप्त होगी। आपके प्रयासों के परिणाम स्वरुप छात्रों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। गुरु के सप्तम भाव में शुक्र के साथ होने से आपके प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी।
पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में प्यार और मजबूती बढ़ेगी। इस दौरान मानसिक और शारीरिक दूरियों में कमी देखी जाएगी। इसके अलावा आर्थिक स्थिति की बात करें तो यह स्थिर रहने वाली है और बुध की स्थिति में होने से आपको लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां अवश्य जीवन में बनी रहेंगी। ग्रहों का योग इस समय के दौरान गंभीर रोगों को दूर करने में सहायक साबित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना विशिष्ट रहने वाला है। हालांकि सबसे ज्यादा परेशानी आपको इसी महीने में झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान दशम भाव का स्वामी बुध अष्टम भाव में रहेगा जिससे करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को काम से जुड़े तनाव से जूझना पड़ सकता है। हालांकि इस राशि के व्यवसाई जातकों और विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में शामिल लोगों को लाभ होगा।
इस अवधि में पारिवारिक जीवन भी कठिन होने की प्रबल आशंका है क्योंकि इस दौरान शुक्र छठे भाव में स्थित होगा जिसके प्रभाव स्वरूप भाइयों के बीच झगड़ा हो सकता है। पंचम भाव में शनि के साथ मंगल की युति भी प्रेम संबंध और वैवाहिक समस्याओं में तनाव और परेशानी की वजह बनेगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका धन्य यदि काफी समय से कहीं अटका हुआ था तो इस दौरान वह वापस मिल जाएगा। सरल शब्दों में कहें तो इस महीने की कन्या जातकों को वित्तीय परेशानियों और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ राहत अवश्य प्राप्त होगी।
तुला राशि: अप्रैल 2022 का यह महीना आपके जीवन के कई क्षेत्र में सफलता लेकर आएगा। आपके दशम भाव में मंगल और शनि की पूर्ण दृष्टि से कार्यक्षेत्र में आप को प्रगति मिलेगी। इसके अलावा आप अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए नए तरीके खोजने का भी प्रयास इस दौरान कर सकते हैं। इस राशि के छात्र जातकों को शुक्र और मंगल के साथ बृहस्पति के पंचम भाव में होने से शिक्षा के संदर्भ में मदद प्राप्त होगी।
इसके अलावा प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और कुछ जातक विवाह के बंधन में भी बन सकते हैं। शनि के पंचम भाव में गोचर और सूर्य के सप्तम भाव में गोचर के फल स्वरुप इस दौरान आप आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को इस दौरान लाभ मिलेगा और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान छठे भाव में सूर्य की स्थिति आपके स्वास्थ्य में सुधार की वजह बनेगी। यदि आपको यौन रोगों की समस्या है इस दौरान आपको उनसे छुटकारा भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2022 का महीना कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आने वाला है। आपको इस चरण में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे क्योंकि इस दौरान सूर्य आपके पंचम भाव में स्थित होगा। रोजगार में मंगल और बृहस्पति की संपूर्ण दृष्टि के चलते पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। इस राशि के छात्र जातकों को भी इस दौरान लाभ मिलेगा। पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति चतुर्थ भाव में स्थित है जिससे इस दौरान इस राशि के छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है।
वहीं दूसरी तरफ आपकी आर्थिक स्थिति भी स्थिर रहेगी। बृहस्पति, शुक्र और मंगल सभी चतुर्थ भाव में हैं जिससे आप अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त करने के मौके भी प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होंगी। चतुर्थ भाव में मंगल शुक्र और बृहस्पति की युति बाधाओं को दूर करने में आपकी सहायता करेगी।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना औसत रहेगा। इस दौरान जीवन के कुछ हिस्सों में आपको सफलता मिल सकती है वहीं कुछ मोर्चे आपके लिए परेशानी की वजह भी बन सकते हैं। दशम भाव का स्वामी बुध इस दौरान आपके पंचम भाव में स्थित होगा जो आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा। इस समय कुछ जातकों को नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफल होने की संभावना अधिक बन रही है।
धनु राशि के कुछ छात्र जातक विदेश जाकर पढ़ाई करने के विकल्प को भी चुन सकते हैं। आप और आपके परिवार के सदस्य पूरी तरह से सामंजस्य के साथ काम करेंगे। पंचम भाव में बुध की उपस्थिति आपके प्रेम जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और आप अपने साथी में विश्वास की भावना बनती देख सकेंगे। व्यापार में आपको ढेर सारा लाभ मिलेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें धन कमाने के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती है।
मकर राशि: अप्रैल 2022 का महीना मकर राशि के जातकों के लिए उन्नति और सफलता लेकर आएगा। इस दौरान दशम भाव का स्वामी शुक्र, बृहस्पति के साथ दूसरे भाव में है। जिसके फलस्वरूप पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करने में यह आपकी सहायता करेगा। परिवार में मान सम्मान मिलेगा। इस दौरान आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाकर खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे, साथ ही खुश नजर आएंगे।
दूसरे भाव में शुक्र की उपस्थिति आपको सच्चे प्रेम की प्रबल भावना प्रदान करेगी। पार्टनर के साथ आप क्वालिटी पल व्यतीत करेंगे। यह समय आपके लिए तनावपूर्ण भी हो सकता है। हालांकि आप अपने शब्दों से इसकी भरपाई करने में कामयाब होंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से परिस्थितियां काफी स्थिर रहेंगी लेकिन बुध की चतुर्थ भाव में केतु के साथ युति महीने के दूसरे भाग में आपके जीवन में छोटी मोटी परेशानी की वजह बन सकती है। ऐसे में सावधान रहें।
कुंभ राशि: अप्रैल 2022 में आर्थिक और करियर पक्ष के लिहाज से कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। हालाँकि पारिवारिक जीवन में पहले से चल रहे विवादों की वजह से तनाव हो सकता है। हालांकि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ में बेहतरी देखने को मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं में कुंभ राशि के जातकों का बोलबाला रहने वाला है। इस दौरान आपका रोमांटिक जीवन में शानदार रहेगा।
बुध तीसरे भाव में स्थित होगा जो किसी भी संदेह के समाधान में आपकी मदद करेगा। पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए यह शानदार मौका साबित हो सकता है। मुमकिन है कि कुछ जातक रोमांटिक रिश्ते बनाएंगे। आप की वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी और आपके पास आय का स्थित स्त्रोत रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य मोर्चे पर बात करें तो छोटी-छोटी बीमारियों से पीड़ित होने की आशंका है। लेकिन बड़ी कोई भी बीमारी इस दौरान आपके जीवन में नहीं आएगी।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2022 का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पेशेवर जीवन के मामले में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और इनसे आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। हालाँकि वहीं छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पंचम भाव में शनि की पूर्ण दृष्टि के चलते आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। हालांकि परिणाम आपको शुभ मिलेंगे।
पंचम भाव में मंगल और शनि की पूर्ण दृष्टि के चलते प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती है। प्रेमियों के बीच मनमुटाव होने की आशंका है। आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए उपयुक्त रहेगा। सेहत के लिहाज से आपको राहत की सांस मिल सकती है। छठे भाव में मंगल और शुक्र की पूर्ण दृष्टि आप को रोगों से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होगी। शनि के बारहवें भाव में गोचर करने से आपको बड़े रोगों और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें