आप भी रोजाना 7 घंटे से ज्यादा सोने से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार
![]() |
| आप भी रोजाना 7 घंटे से ज्यादा सोने से हो सकते हैं |
इससे दिमाग से खराब तत्व हटाने में मदद मिलती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नींद कम होती जाती है. इससे ब्रेन के वेस्ट प्रॉडक्ट को हटाने में दिक्कतें होने लगती है. जिससे चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट, गुस्सा और दूसरी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.
क्या आप भी रोजाना 7 घंटे से ज्यादा सोते हैं? हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार
यह बात तो सब जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद (Sleep) लेना जरूरी है. लेकिन यह पर्याप्त नींद कितनी होनी चाहिए. खासकर 35 साल से ऊपर वाले लोगों को फिट रहने के लिए कितने घंटे सोना ठीक रहता है. इस बारे में अब खुलासा हो गया है.
रोजाना 7 घंटे की नींद होती है पर्याप्त
हाल में सामने आई स्टडी में सामने आया है कि 35 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को रोजाना 7 घंटे की नींद पर्याप्त रहती है. इस उम्र के लोगों को न तो इससे ज्यादा सोना चाहिए और न ही कम. ऐसा करने से उन्हें शारीरिक और मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.
ब्रेन के वेस्ट प्रॉडक्ट हो जाते हैं रिलीज
कैंब्रिज और फूडान यूनिवर्सिटी की ओर से संयुक्त रूप से की गई स्टडी में कहा गया है कि अच्छी नींद (Good Sleep) लेना शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए जरूरी होता है. इससे दिमाग से खराब तत्व हटाने में मदद मिलती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नींद कम होती जाती है. इससे ब्रेन के वेस्ट प्रॉडक्ट को हटाने में दिक्कतें होने लगती है. जिससे चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट, गुस्सा और दूसरी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.
5 लाख लोगों पर की गई स्टडी
Nature Aging में पब्लिश रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और ब्रिटेन में 35 साल से 73 साल के 5 लाख लोगों पर यह स्टडी की गई. उनसे उनके सोने के समय, मानसिक सेहत और स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया. इसके अलावा 40 हजार लोगों के ब्रेन इमेजिंग डेटा का भी विश्लेषण किया गया.
7 घंटे से कम-ज्यादा सोना खतरनाक
सभी डेटा के विश्लेषण के बाद स्पष्ट हुआ कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए कम और ज्यादा सोना, दोनों ही खतरनाक है. इससे शरीर फिट होने के बजाय बीमार होने लगता है. स्टडी में पता चला कि मिडिल एज यानी कि 40 साल से ऊपर के व्यक्ति के लिए रोजाना 7 घंटे की नींद पर्याप्त होती है.
बिना रुकावट के होनी चाहिए नींद
रिसर्च रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 7 घंटे की यह नींद बिना किसी रुकावट के होनी चाहिए. यानी कि यह गहरी नींद होनी चाहिए. जिससे दिमाग से टॉक्सिक मैटीरियल रिलीज हो सकें और तन-मन दोनों फिट रहें. थोड़ी-थोड़ी देर की नींद से शरीर में थकावट और झुंझलाहट बन जाती है. जिसका असर पूरे दिन के शेड्यूल पर पड़ता है.
अलजाइमर और अनिद्रा के हो सकते हैं शिकार
स्टडी में यह भी पता चला कि अगर आप रोजाना 7 घंटे से कम या ज्यादा सोते हैं तो आप पर जल्दी बुढ़ापा आ सकता है. साथ ही आप अलजाइमर और अनिद्रा की बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं. रिसर्च में शामिल कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर बारबरा सहाकियन कहती हैं कि वैसे तो रात में अच्छी नींद (Good Sleep) सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन मिडिल एज के लिए ऐसा करना अनिवार्य हो जाता है. इस स्टडी से पता चल गया है कि मिडिल एज के लिए रोजाना कितने घंटे सोना सही रहता है.
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें