VastuTips भूलकर भी न लगाएं घड़ी घर की दीवार पर इस दिशा में वरना रुक जात्ती है तरक्की
![]() |
| VastuTips भूलकर भी न लगाएं घड़ी घर की दीवार पर इस दिशा में वरना रुक जात्ती है तरक्की |
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है.
VastuTips घर की दीवार पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना रुक जाएगी तरक्की
VastuTips वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के कुछ नियम और कायदे होते हैं. अगर इन बातों का ध्यान रखकर चीजों का इस्तेमाल किया जाए, तो ये शुभ फलदायी होती हैं. हर चीज को सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मकता आती है. इसी प्रकार घर की दीवारों पर लगी घड़ी को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं.
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है. आइए जानते हैं घड़ी को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में.
VastuTips वास्तु के अनुसार घड़ी को लेकर रखें इन बातों का ध्यान
बंद घड़ी देती है अशुभ संकेत
वास्तु जानकारों के अनुसार बंद घड़ी अशुभता का सूचक है. जिस घर में घड़ी बंद पड़ी रहती हैं वहां पर बीमारियां वास करने लगती हैं. धन की कमी का सामना करना पड़ता है. साथ ही घर में नकारात्मकता का विकास होता है. इसलिए घर में कभी भी बंद घड़ी न रखें. अगर घड़ी से जुड़ी कुछ खास बातों को ध्यान रखा जाए, तो आपका बुरा समय भी अच्छे में बदल सकता है.
दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा ठहराव की दिशा होती है. इस दिशा में घड़ी लगाने के आपके प्रगति के अवसर पर रोक लग सकती है. साथ ही, ऐसा भी माना जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से घर के मुखिया का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है.साथ ही, फिजूलखर्ची भी बढ़ने लगती है. इससे घर में समस्याएं बढ़ने लगती हैं और नकारात्मक माहौल बनता है. घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा जाता है इसलिए इस कोने में घड़ी लगाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है.
दरवाजे के ऊपर न लगाएं घड़ी
मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति घर में दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाता है तो उसका तनाव बढ़ सकता है. इस वजह से उसे कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं वास्तु के अनुसार ऐसी जगह भी घड़ी लगाने से परहेज करें कि घुसते साथ ही लोगों की नजर घड़ी पर पड़े. ये अशुभ माना जाता है.
हमारी पिछली रोचक post पढने के लिए हमारे नए URL -- https://www.jyotishwithakshayg.com/ -- पर click करे |
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें