Saral Vastu Tips होना चाहते है मालामाल तो अपनाएं मनी प्लांट और दूध के बेहद चमत्कारी उपाय
![]() |
| Saral Vastu Tips होना चाहते है मालामाल तो अपनाएं मनी प्लांट और दूध के बेहद चमत्कारी उपाय |
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा कुबेर और बुध ग्रह से संबंधित होता है. इसी वजह से इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है
मनी प्लांट और दूध का ये उपाय है बेहद चमत्कारी, हो जाएंगे मालामाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. लेकिन इसकी पहली शर्त ये है कि इसे सही दिशा में लगाना चाहिए. मनी प्लांट को सही दिशा में रखने पर परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. इससे नौकरी और बिजनेस में तो लाभ होता ही है. साथ ही, आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा कुबेर और बुध ग्रह से संबंधित होता है. इसी वजह से इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है. वास्तु में मनी प्लांट के कई नियमों के बारे में बताया गया है. इनका पालन करने से घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी का वास होता है. आइए जानते हैं वास्तु से संबंधी इन नियमों के बारे में.
मनी प्लांट लगाने के वास्तु नियम
वास्तु जानकारों का मानना है कि मनी प्लांट और दूध का ये उपाय किसी भी व्यक्ति को मालामाल कर सकता है. मनी प्लांट में दूध डालने का ये उपाय बहुत शुभ माना गया है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को दूध या फिर सफेद चीज अति प्रिय है. इसलिए मनी प्लांट में अगर दूध अर्पित किया जाए, तो इसकी ग्रोथ के साथ-साथ व्यक्ति की आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है. इसके साथ ही, ये उपाय करने से घर के हर सदस्य की तकदीर चमक उठेगी.
कैसे करें ये उपाय
मनी प्लांट में जब पानी डालते हैं तो उसमें कुछ बूंदे कच्चे दूध की मिला लें और उसे पौधे में डालें. ऐसे में जैसे-जैसे मनी प्लांट ऊपर की ओर बढ़ेगा. घर परिवार के सदस्य भी ऊपर की ओर तरक्की करते जाएंगे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती जाएगी.
इस दिशा में रखें मनी प्लांट
वास्तु जानकारों का मानना है कि मनी प्लांट अपना असर तभी दिखाता है, जब इसे सही दिशा में रखा जाए. ऐसे में बता दें कि मनी प्लांट की सही दिशा दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण है. इसे इस दिशा में रखना शुभ होता है. अगर इसे इस दिशा में रखा जाए, तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सही रहती है.
मन प्लांट के पौधे को घर में धन की वृद्धि के लिए लगाया जाता है. इसलिए घर के बाहर मनी प्लांट कभी न लगाएं. अगर इसे बुरी नजर लग जाती है, तो जल्दी सूख जाता है. मनी प्लांट की शाखाएं तेजी से बढ़ती हैं. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ये जमीन की तरफ नीचे की ओर न फैले. बल्कि इसकी शाखाएं ऊपर की ओर बढ़ें. जमीन में इसकी बेल फैलने से अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं.
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें