Mangal or Guru ki yuti 2022 से होगा इन राशियों का भाग्योदय अपनाये ये सरल उपाय

Mangal or Guru ki yuti से होगा इन राशियों का भाग्योदय अपनाये ये सरल उपाय
17 मई 2022, मंगलवार के दिन लाल ग्रह मंगल अपना गोचर करते हुए कुंभ से निकलकर अपने मित्र ग्रह गुरु बृहस्पति की मीन राशि में विराजमान हुए हैं। जो अब इस स्थिति में 27 जून, सोमवार की सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे।
गुरु के साथ युति करेंगे मंगल
मंगल के मीन में राशि परिवर्तन से उनका मिलन वहां पहले से मौजूद गुरु के साथ होगा। जिसके चलते मीन राशि में मंगल-गुरु शुभ युति का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में गुरु-मंगल की युति को शुभ योगों की श्रेणी में रखा गया है।
कुंभ से निकलकर मीन में मंगल का गोचर होने से कुंभ में शनि-मंगल की युति से बनने वाला अशुभ योग भी खत्म होगा।
मंगल के गोचर से इन राशियों का होगा भाग्योदय
इस गोचर के परिणामस्वरूप इन चारों ही राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र पर फिर चाहे वे नौकरीपेशा हो या व्यापार से जुड़े हो अच्छा प्रदर्शन देते हुए सफलता अर्जित करने के कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं।
प्रमोशन या व्यापार में विस्तार का सोच रहे जातकों को भी भाग्य का साथ मिलेगा।
यदि घर के किसी सदस्य या किसी करीबी मित्र व परिजन से कोई विवाद चल रहा था तो, वो भी खत्म होने की संभावना अधिक रहने वाली है।
धन पक्ष के लिहाज़ से भी स्थिति पहले से बेहतर होती प्रतीत होगी।
स्वास्थ्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आप अच्छी सेहत का खुलकर आनंद लेते दिखाई देंगे।
इन राशियों का फल
मंगल का ये गोचर मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए औसत परिणाम लेकर आने वाला है।
इसके परिणामस्वरूप ये चारों ही राशि के जातकों को इस दौरान अपनी मेहनत के अनुसार ही फल मिलने वाले हैं।
इसलिए इन्हें इधर-उधर की बातों में अपना समय बर्बाद न करते हुए, खुद को अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रखने की सलाह दी जाती है।
हालांकि गुरु-मंगल की शुभ युति व दृष्टि कुछ क्षेत्रों में आपको सामान्य से बेहतर फल देने के योग भी बनाएगी।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
मीन राशि में मंगल के गोचर करते ही खासतौर से मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
क्योंकि ये गोचर सबसे अधिक इन चार राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ प्रतिकूल परिणाम दे सकता है।
इससे मानिसक व शारीरिक तनाव में वृद्धि के साथ-साथ इन जातकों को बेचैनी से भी दो-चार होना पड़ेगा।
साथ ही इन्हें आर्थिक तंगी से जुड़ी भी भी परेशानी संभव है।
अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कारगर व सरल उपाय
अब बात करते हैं उन कारगर उपायों को जिन्हें अपनाकर जातक अपनी कुंडली में मंगल के अशुभ प्रभाव या मंगल दोष से काफी हद तक बच सकते हैं:-
नियमित रूप से किसी ज़रूरी कार्य के लिए निकलते समय घर से शहद खाकर ही जाएं।
अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक करें।
हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें लाल सिंदूर लगाएं व प्रसाद भेट करें।
मंगलवार के दिन किसी भी तांबे के बर्तन में अपनी श्रद्धानुसार अनाज डालकर किसी भी हनुमान मंदिर में दान करें।
घर की छत पर मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए दाना व पानी रखें।
गरीब व ज़रूरतमंदों में लाल दाल व बूंदी का दान करें।
इसके अलावा रुई, लकड़ी, गुड़, कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतों में भी अच्छा-खासा इजाफ़ा देखने को मिलेगा।
मंगल देव शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव के बाद तेजी लाने के योग बनाएंगे।
दुनियाभर में मशीनरी व उद्योग जगत में भी महंगाई दिखाई देगी।
हालांकि मंगल देव का प्रभाव भारत के साथ-साथ कुछ अन्य देशों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट करते हुए, वहां की जनता को कुछ राहत भी देगा।
लाल ग्रह के कारण दुनियाभर में किसी प्रकार की हवाई, पानी या अस्त्र शस्त्र से जुड़ी कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका अधिक रहने वाली है।
भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा व बारिश संभव है।
इस दौरान दुनिया में भूकंप या अन्य कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा भी देखी जाएगी।
किसी देश में सरकार में फेरबदल भी संभव है।
सेना और पुलिस विभाग की कार्यवाही से जुड़े मामले सामने आएंगे।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें