Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

Astro Vastu Kosh - ज्योतिष एवं वास्तु

सोमवार, 14 नवंबर 2022

12 साल बाद बन रहा गुरु और शुक का नवपंचक राजयोग ये राशि वाले होंगे मालामाल

12 साल बाद बन रहा गुरु और शुक का नवपंचक राजयोग ये राशि वाले होंगे मालामाल 

12 साल बाद बन रहा गुरु और शुक का नवपंचक राजयोग ये राशि वाले होंगे मालामाल
12 साल बाद बन रहा गुरु और शुक का नवपंचक राजयोग ये राशि वाले होंगे मालामाल 


11 नवंबर 2022 को शुक्र गोचर के बाद नवपंचम राजयोग बना है जो 3 दिसंबर 2022 तक रहेगा. यह 5 राशि वालों को बहुत धन लाभ कराएगा.

जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, उसका असर सभी 12 राशियों पर होता है. नवंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत अहम है. इस महीने की 11 तारीख से एक अहम ग्रह स्थिति बनी हुई है जो बेहद शुभ माना गया नवपंचम राजयोग बना रही है. नवपंचम राजयोग गुरु और शुक मिलकर बना रहे हैं. 11 नवंबर 2022 को शुक्र गोचर के बाद नवपंचम राजयोग बना है जो 3 दिसंबर 2022 तक रहेगा. यह 5 राशि वालों को बहुत धन लाभ कराएगा.

#वृष राशि

वृष राशि: नवपंचम राजयोग वृष राशि वालों को करियर में बहुत लाभ देगा. नौकरी करने वालों को नई जॉब का ऑफर आ सकता है. प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी होने के योग हैं. निवेश से लाभ हो सकता है. खासतौर पर विदेश से जुड़ा कामकाज करने वालों का बड़ा लाभ हो सकता है. राजनेताओं को पद मिल सकता है.

#मिथुन राशि

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए भी नवपंचम राजयोग लाभकारी साबित होगा. कोर्ट में कोई मामला है तो उसमें सफलता मिलेगी. नई जॉब का ऑफर आ सकता है. व्‍यापार में धन लाभ होगा. बीमारी से राहत मिल सकती है.

#कर्क राशि

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को यह समय किस्‍मत का सहयोग दिलाएगा. इससे कामों में सफलता मिलेगी. रुके हुए काम तेजी से बनेंगे. यात्रा कर सकते हैं. निवेश से लाभ होगा. नया काम शुरू करने के लिए अच्‍छा समय है.

#तुला राशि

तुला राशि: तुला राशि वालों को यह राजयोग धन लाभ कराएगा. वाणी की दम पर काम बनेंगे. अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. कारोबार में निवेश के लिए अच्‍छा समय है.

#कुंभ राशि

कुंभ राशि: नौकरी और व्‍यापार दोनों के लिए समय अच्‍छा है. कोई बदलाव हो सकता है, जो आपको लाभ देगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. रुके हुए काम बनेंगे.

Download


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें