Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

बुधवार, 16 नवंबर 2022

24 November 2022 को मीन राशि में गुरु मार्गी होकर बना रहे है हंस पंच महापुरुष योग

24 November 2022 को मीन राशि में गुरु मार्गी होकर बना रहे है हंस पंच महापुरुष योग

24 November 2022 को मीन राशि में गुरु मार्गी होकर बना रहे है हंस पंच महापुरुष योग
24 November 2022 को मीन राशि में गुरु मार्गी होकर बना रहे है हंस पंच महापुरुष योग


Guru Margi 2022: 

ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों और 12 राशियों के आधार पर गणना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। सभी ग्रहों में बृहस्पति को सबसे शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को मान सम्मान, विवाह, भाग्य, अध्यात्म, संतान का कारक माना गया है। इसके साथ ही ग्रह को पुत्र, पत्नी, धन, शिक्षा और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। सामान्य रूप से देखा जाए तो गुरु की कृपा के बिना हमें आसानी से सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति नहीं हो सकती है। अब गुरु स्वराशि मीन में मार्गी होंगे, जिसका प्रभाव देश और दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। 

बृहस्पति की यह मार्गी अवस्था का फल 

बृहस्पति ग्रह, जो कि आध्यात्मिकता, धर्म और अच्छी चीज़ों के लिए जाना जाता है। इसकी मार्गी अवस्था जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेगी। जो जातक विवाह करने और नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि का लाभ मिलेगा। गुरु की मार्गी अवस्था नए निवेश करने के लिहाज से भी अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा जातकों को उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलेगा। वैदिक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, बृहस्पति की यह मार्गी अवस्था वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी।

गुरु मीन राशि में मार्गी: तिथि और समय

ज्योतिष शास्त्र के गणनाओं के आधार पर 29 जुलाई दिन शुक्रवार को गुरु बृहस्पति मीन राशि में वक्री हुए थे, अब 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। 29 जुलाई को देवगुरु के मीन राशि में वक्री होने के बाद से कई राशियों के लोगों के जीवन में बदलाव हुए थे। अभी मार्गी होने में बृहस्पति को 119 दिन लगे यानी 24 नवंबर को शाम 4:29 बजे गुरु मार्गी हो जाएंगे।

इन राशियों के लिए गुरु बृहस्पति होंगे शुभ फलदायी

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति को सबसे अधिक लाभकारी ग्रह माना जाता है। गुरु अपनी राशि में स्थित होने पर जातकों को शुभ फल देता है। बृहस्पति मार्गी होने के बाद वृषभ राशि, कर्क राशि, कन्या राशि के साथ वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभफलदायी साबित होंगे। इस दौरान गुरु बृहस्पति जातकों को करियर में तरक्की के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। कुछ जातकों को सैलरी में बढ़ोतरी के साथ पदोन्नति का लाभ भी मिल सकता है।

गुरु मीन राशि में मार्गी का प्रभाव

मीन राशि

मीन राशि का स्वामित्व बृहस्पति ग्रह को प्राप्त है। मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति पहले और दसवें भाव का स्वामी है और यह उनके पहले भाव में मार्गी होगा। बृहस्पति पर शनि की दृष्टि पड़ रही है। इसके परिणामस्वरूप मीन राशि के जातक अपने करियर और प्रगति पर ज़्यादा ध्यान देते दिखाई देंगे। कार्यस्थल पर आप मन लगाकर काम करेंगे। हालांकि बृहस्पति पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण आपको थोड़ी देरी से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

इस दौरान आप अच्छी चीज़ों और शुभ कार्यों की ओर भी ज़्यादा ध्यान देते नज़र आएंगे क्योंकि बृहस्पति की मार्गी अवस्था आध्यात्मिकता की ओर आपकी रुचि विकसित कर सकती है। साथ ही यदि आप किसी चीज़ का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं या कोई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो भी यह अवस्था आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी। इस दौरान आपकी आय का प्रवाह भी अच्छा रहेगा यानी कि आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है।

भारत और विश्व पर मार्गी गुरु का प्रभाव

1.मीन राशि में मार्गी गुरु के दौरान एजुकेशन सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य उद्योग आदि से संबंधित व्यापारों के फलने-फूलने की संभावना अधिक है।

2.भारत और दुनिया भर के देश अच्छी स्थिति में होंगे और लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे।

3.भारत और विश्व में सामान के आयात-निर्यात में वृद्धि हो सकती है।

3.धर्म और दान-पुण्य से जुड़े सेक्टर्स में बेहतरीन प्रगति देखने को मिल सकती है।

4.इस दौरान भारत को चीन और रूस जैसे पड़ोसी देशों से बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भारत को अधिक सावधान रहने की ज़रूरत होगी।

5.बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी देशों के बीच संबंध और कम्युनिकेशन बेहतर और उत्पादक होने की संभावना है।

6.राजनीतिक और अवैधानिक गतिविधियों में गिरावट आ सकती है।

7.दुनिया की बात करें तो गुरु की मार्गी अवस्था का प्रभाव अमेरिका, यूके और जर्मनी जैसे देशों पर प्रतिकूल रूप से पड़ सकता है।

8.इस दौरान विभिन्न देशों में द्विपक्षीय संबंधों या समझौतों को लेकर कोई भी निर्णय लेना अनुकूल साबित होगा।

9.स्वास्थ्य के नज़रिए से देखें तो वज़न बढ़ना, लीवर की बीमारी और बुखार आदि समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

10.वैश्विक स्तर पर महिलाएं मोटापे का शिकार हो सकती है और साथ ही उन्हें पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

11.फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े सेक्टर अच्छे मुनाफ़े के साथ तरक़्क़ी कर सकते हैं।

12.दुनिया की नज़र शिक्षा, कृषि और नेटवर्किंग आदि क्षेत्रों के बदलते ट्रेंड्स के प्रति नकारात्मक या सकारात्मक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।

13.वैश्विक स्तर पर लोगों का विश्वास धर्म और आस्था के प्रति मज़बूत होगा।

14.जो जातक करियर के नए मौके तलाश रहे हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

15.जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, वे अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम होंगे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।

16.जो लोग खाद्य तेलों और वसायुक्त वस्तुओं से जुड़ा व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।

17.सेहत के लिहाज से देखा जाए तो जातकों को मोटापा, पाचन संबंधी दिक्कत और ज़्यादा भूख लगना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

18.जो जातक मंदिर की गतिविधियों में शामिल हैं, वकील हैं और मजिस्ट्रेट जैसे पद पर हैं, उनके इस दौरान सफलता के मार्ग खुलते नज़र आएंगे क्योंकि वे अपने अद्वितीय कौशल से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।

मीन राशि में मार्गी गुरु का आर्थिक प्रभाव

इकोनॉमी पर बृहस्पति की मार्गी अवस्था का प्रभाव अनुकूल रहेगा। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियां बनाना ज़्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि बढ़त की गुंज़ाइश अधिक है। व्यापार जगत में भी सकारात्मक वृद्धि संभव होगी। इसके अलावा सट्टा गतिविधियों जैसे कि शेयर/स्टॉक मार्केट आदि में निवेश आदि को गति मिलेगी और इससे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना प्रबल है। इस दौरान भारत को सबसे ज़्यादा लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है क्योंकि जो परियोजनाएं भारत में शुरू की जा रही हैं, उनकी प्रगति संभव होगी। ऐसे में धन की बचत होने की गुंज़ाइश अधिक रहेगी।

मीन राशि में मार्गी गुरु का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो तुला, सिंह और मकर राशि के जातकों पर मीन राशि में मार्गी गुरु का प्रभाव ज़्यादा पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रहने की आवश्यकता होगी। तुला और सिंह राशि के जातक फ्लू, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। वहीं मकर राशि के जातकों को मोटापा, पैरों और जांघों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान के प्रति सावधानी बरतें। समय पर भोजन करें और नियमित रूप से योग, व्यायाम आदि करें।

मार्गी गुरु के दौरान ख़ुशख़बरी सुनने की मिल सकती है

मीन राशि में मार्गी गुरु की अवधि आर्थिक मामलों में अनुकूल प्रतीत हो रही है। ऐसे में धन से जुड़े फ़ैसले जैसे कि नए निवेश करना और उससे लाभ अर्जित करना, फलदायी साबित होंगे। जो महिलाएं नौकरीपेशा हैं, वे कार्यस्थल पर अपनी क्षमता, योग्यता और कौशल साबित करने में सक्षम होंगी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जो महिलाएं शादी होने के इंतज़ार कर रही हैं, उन्हें इस दौरान देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिल सकता है अर्थात उन्हें शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जो महिलाएं संतान सुख प्राप्ति के लिए गर्भधारण की प्रतीक्षा कर रही हैं, उन्हें भी इस दौरान ख़ुशख़बरी सुनने की मिल सकती है।

गुरु की मार्गी अवस्था जातकों का झुकाव धर्म, रहस्य विज्ञान, गुप्त प्रथा और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ाएगी। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो छठे भाव पर मार्गी गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने के कारण, आपका स्वास्थ्य काफ़ी अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। यह अवधि नया घर ख़रीदने या प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिहाज से भी अनुकूल रहेगी। कुल मिलाकर इस दौरान कोई भी उठाया गया महत्वपूर्ण कदम समृद्धि लेकर आ सकता है।

मीन राशि में मार्गी गुरु के दौरान बनेगा यह विशेष योग

गुरु स्वराशि मीन में मार्गी होकर हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण करेंगे, जो धन और करियर के मामले में समृद्धि प्रदान करता है। वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, यह योग जातकों को अपने कार्यों के प्रति ज़िम्मेदार बनाता है तथा बुद्धि का विकास करता है। साथ ही जातकों में अद्वितीय गुणों को जन्म देता है। ऐसे में नौकरीपेशा जातक प्रमोशन व अन्य लाभ प्राप्त करते हुए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं।

यह योग व्यवसायी जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसे में इस दौरान नए बिज़नेस आउटलेट की शुरुआत करना फलदायी साबित हो सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उन्हें भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी।

Download


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें