Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

जाने कौन है फलों का राजा और क्यों ज्योतिषीय विश्लेषण

Mango
jaane kaun hai phalon ka raaja aur kyon

भारत का राष्ट्रीय फल और फलों का राजा आम:-

क्‍या आप जानते हैं कि आम केवल खाने के काम नहीं आता बल्कि यह फल ज्‍योतिष और धार्मिक दृष्टि से भी बहुत उपयोगी है। आम का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है| जिसमे सूर्य ग्रहों के राजा है , और यह राहु और केतु के बुरे प्रभाव को भी दूर करता है। हमारे धर्म शास्‍त्रों में भी पेड़ और पौधों के माध्‍यम से बुरी शक्तियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया गया है। यहां तक पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष जैसे बड़े-बड़े दोष भी दूर हो जाते हैं। अतः इस कारण इसको फलो का राजा कहते है |

फलों के राजा से 14 पीढ़ियों का उद्धार:-

ऐसी मान्‍यता है कि जो व्‍यक्ति आम के 5 पौधों का रोपण करता है, उसकी अगली 14 पीढ़ियों को इसका लाभ मिलता है और सभी के पाप धुल जाते हैं। हालांकि वास्‍तु में यह बताया गया है कि कभी भी घर के आंगन में आम का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ के होने से घर के सदस्‍य अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और कई बार उनके बीच कलह तक हो जाती है।

आम के इन भागों का प्रयोग करने से प्राप्‍त होगी विजय:-

अगर आप किसी जरूरी कार्य से बाहर जा रहे हैं तो आम के पत्‍ते को कलावे के साथ वस्‍त्रों के अंदर अपनी बांह पर बांध लें। ऐसा करने से आपकी कभी हार नहीं होगी और आपके कार्य निर्विघ्‍न रूप से पूर्ण होंगे। इसके अलावा आप आम के पेड़ की जड़ को सदैव जेब में रखें तो बाहर जाने पर सभी प्रकार की नकारात्‍मक शक्तियों से दूर रहेंगे।

Mango
jaane kaun hai phalon ka raaja aur kyon

आम के पेड़ से करें ये उपाय:-

अगर आपका चंद्रमा शनि और राहु से प्रभावित है तो आप काले तिल के दाने लें और एक चम्‍मच दूध लेकर आम के पेड़ की जड़ में डालें। इस उपाय को हर शनिवार को 11 शनिवार पूर्ण होने तक करें। आपकी ग्रहदशा सुधरेगी और आपको फिर से सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होने लगेगी।

वास्‍तुशास्‍त्र में आम को प्रयोग करने का नियम:-

वास्‍तुशास्‍त्र में बताया गया है कि कभी भी घर की चौखट को बनवाने में आम की लकड़ी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दरअसल आम को दैवीय और चमत्‍कारिक वृक्ष माना जाता है। इसलिए चौखट पर चूंकि पांव भी पड़ते हैं, इसलिए चौखट को बनवाने में आम की लकड़ी के स्‍थान पर शीशम की लकड़ी का प्रयोग कर सकते हैं। आम की लकड़ी से फर्नीचर नहीं बनाने की सलाह दी जाती है। 

सफलता पाने हेतु करे ये उपाय :-

अगर आप मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं और उसके बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो रोज नहाने के पानी में आम का पत्‍ता, एक पीपल का पत्‍ता, दूर्वा के 11 टुकड़े, तुलसी का एक पत्‍ता और एक बिल्‍व पत्र डालकर स्‍नान करें। स्‍नान करते वक्‍त महामृत्‍युंजय मंत्र का जप करते रहें। तो आपको सभी प्रकार की ग्रह पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और आपको आपकी मेहनत का फल भी मिलने लगेगा।

दान का सर्वोत्तम फल आम:-

गुरुवार को व्रत रखें और पीले कपडे़ पहनें। इस दिन बिना नमक खाएं और व्रत पूर्ण होने के बाद अगले दिन दान पुण्‍य के कार्यों में आम के फल को भी शामिल करें।

Kalash
jaane kaun hai phalon ka raaja aur kyon

जाने क्यों है आम का पेड़ शुभता का प्रतीक:- 

आम के पेड़ को दैवीय पेड़ कहा जाता है। कहते हैं कि हिंदू धर्म में पूजा पाठ में आम के पत्तों को तोरण और बंदनवार बहुत शुभ माने जाते हैं। घर में तीज त्योहार हो या कोई पूजा पाठ। शादी हो या मुंडन संस्कार, जब तक घर की चौखट पर आम की बंदनवार ना लगे, आम के पत्तों को पूजा के कलश पर ना रखा जाए, पूजा पूरी नहीं लगती। जी हां आम के पत्ते बहुत ही सात्विक माने गए हैं।

ज्योतिष में आम के पेड़ को मंगल का कारक बताया गया है। यह मेष राशि का पेड़ माना जाता है|

आम के पत्तों को कलश पर रखने का महत्व:- 

ज्योतिष शास्त्र में कलश स्थापना औऱ घट स्थापना किसी भी पूजा और मांगलिक काम का सबसे बड़ा काम माना जाता है। जल से भरे कलश पर जब आम के पत्ते लगाए जाते हैं औऱ उस पर नारियल रखा जाता है तो वो देव स्वरूप हो जाता है। कहा जाता है कि ये कलश पूजा पाठ में देवों की उपस्थिति का कारक होता है। आम के पत्तों को भगवान के अंग और नारियल को सिर के तौर पर देखा जाता है। 


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें