Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

सोमवार, 6 मार्च 2023

शनि देव 6 march को कुंभ राशि में उदय होंगे पलटने वाले है आप के दिन मिलने वाली है तरक्की

Shanidev ka Kumbh Rashi me Uday
Shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din

शनि महाराज कुंभ राशि में उदय होंगे:-

6 मार्च, 2023 को 11.36 बजे, शनि महाराज कुंभ में उदय होंगे । इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें कि प्रत्येक राशि चक्र इस ज्योतिषीय घटना का अनुभव कैसे करेगा। कुंभ में शनि का उदय (6 मार्च 2023) 6 मार्च, 2023 की शाम को 11.36 बजे, शनि कुंभ राशि में वृद्धि होगी। कुंभ राशि में, शनि देव अपने अनिर्दिष्ट राज्य और आरोही से उभर रहे हैं। परिणामस्वरूप लोगों का जीवन काफी बदल जाएगा। शनि की आश्वासन में कुछ राशि के लिए उबरने के लिए लाभ होंगे |

मेष राशि और जन्म लग्न

Aries zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din

शनि का कुंभ राशि में उदय होने से मेष राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में छिपे हुए शत्रुओं या अनिश्चितताओं के कारण जो समस्याएं रही थीं, वे अब समाप्त होने लगेंगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार संभव होगा और प्रमोशन या वेतन वृद्धि होने के योग बनेंगे। जो लोग फ्रेशर हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय शानदार साबित होगा।

वृषभ राशि और जन्म लग्न

Taurus zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


शनि का कुंभ राशि में उदय होने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निजी जीवन और पेशेवर जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप एक अलग पहचान बनाएंगे। जिन लोगों का अपना बिजनेस है, उनके व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे और साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप कंपनी बदलने या स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए बेहतर साबित होगी।

मिथुन राशि और जन्म लग्न

shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din

मिथुन राशि के लिए धर्म, पिता, लंबी यात्रा, तीर्थ यात्रा और भाग्य का भाव है। जो लोग फाइनेंस, बैंकिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, मेंटर्स आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं और शनि के अस्त होने के दौरान अपने कार्यों में बाधाओं का सामना कर रहे थे, उनके लिए शनि का कुंभ राशि में उदय होना फलदायी साबित होगा। उन्हें इस दौरान सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पिता के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी और आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उनके स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। शनि देव के उदय होने के परिणामस्वरूप भाग्य भी आपका साथ देगा।

कर्क राशि और जन्म लग्न

Cancer zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


शनि कर्क राशि वालो के लिए दीर्घायु, अचानक से मिलने वाली ख़ुशी और गोपनीयता के भाव में उदय होने जा रहे हैं। यदि आप वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इस दौरान आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि शनि कर्क राशि के लिए शुभ ग्रह नहीं माने जाते हैं। ऐसे में शनि का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। यदि कुंडली में शनि की स्थिति और दशा अनुकूल नहीं है तो आपको इस अवधि सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि और जन्म लग्न

Leo zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


सिंह राशि के जातकों के विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल महीने के बाद आपके लिए विवाह के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अगर आप वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इस दौरान सभी समस्याओं से निजात पाएंगे और आपको अपने दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। नकारात्मक पक्ष की बात करें तो शनि आपके छठे भाव के स्वामी हैं और लग्न भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा भी खराब कर सकते हैं इसलिए इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि और जन्म लग्न

Virgo zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din

शनि देव शत्रु, रोग, प्रतिस्पर्धा और चाचा का भाव है। ऐसे में जो लोग बच्चों के खराब स्वास्थ्य, शिक्षा में समस्या, कानूनी विवाद, कार्यस्थल पर छिपे शत्रुओं के कारण संघर्षों का सामना कर रहे थे, उनको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें इस संदर्भ में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान चाचा और उनके परिवार के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यह समय अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए बेहतर साबित होगा।

तुला राशि और जन्म लग्न

Libra zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


तुला राशि के जातकों के लिए शिक्षा, प्रेम संबंध और संतान आदि का भाव है। इसे पूर्व पुण्य का भाव भी माना जाता है। शनि का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जो आपको खुशी प्रदान करेगा। अगर आप परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए शुभ है। शिक्षा के लिहाज से देखें तो पढ़ाई कर रहे छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि और जन्म लग्न

Scorpio zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


वृश्चिक राशि के लिए शनि माता, घरेलू जीवन, घर, वाहन और संपत्ति का भाव माना गया है। इस दौरान पारिवारिक और पेशेवर जीवन में रही समस्याओं का समाधान होगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपका अपने छोटे भाई-बहनों के साथ किसी संपत्ति को लेकर कोई विवाद चला रहा है तो प्रबल संभावना है कि इस अवधि में वह हल हो जाएगा।

धनु राशि और जन्म लग्न

Sagittarius zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din

धनु राशि वालों के लिए शनि भाई-बहन, रुचि, लघु यात्रा और बातचीत का भाव माना गया है। शनि का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप हर किसी से अच्छे से बातचीत करने में सक्षम होंगे। साथ ही आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे और बचत करने में भी सफल होंगे, जिससे आपकी वित्तीय/आर्थिक स्थिति में सुधार संभव होगा। इसके अलावा इस अवधि में आपके संबंध छोटे भाई-बहनों के साथ भी बेहतर होंगे।

मकर राशि और जन्म लग्न

Capricorn zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


शनि देव आपको अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना अधिक है। परिवार के सदस्यों के साथ अगर आपका कोई विवाद चल रहा था तो संभव है कि वह सुलझ जाएगा। इस दौरान आपकी बचत में भी वृद्धि होगी और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा। पेशेवर रूप से यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। उच्च पद प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको सलाह दी जाती है कि दिनचर्या में योग को शामिल करें। स्वस्थ आहार लें और शराब अन्य नशीली चीजों से दूर रहें।

कुंभ राशि और जन्म लग्न

Aquarius zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


कुंभ राशि वालो को अपने शरीर और व्यक्तित्व पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आलस्य करें बल्कि अपनी दिनचर्या में योग, मेडिटेशन, व्यायाम जुंबा डांस आदि को शामिल करें, जो आपके मन और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार साबित होगा। निजी और पेशेवर जीवन में आप अहंकार के कारण जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, इस अवधि में उनका अंत होगा। इसके अलावा शनि देव के लग्न भाव में उदय होने से आपको जीवन के हर पहलू में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, बस आपको अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखना है।

मीन राशि और जन्म लग्न

Pisces zodiac sign
shani dev kumbh rashi mein uday honge se palatane wale hai aap ke din


मीन राशि वालो को शनि खर्चों में वृद्धि होने के कारण आप अभी तक जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, उनसे निजात मिलने के योग बनेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और पैसा खर्च करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। अगर आप किसी तीर्थ स्थल या फिर विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल साबित होगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से ध्यान, योग आदि ज़रूर करें।


🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें