Breaking

✨ "विपरीत परिस्थितियां कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, और कुछ लोगों को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार करती हैं" — अक्षय जमदग्नि ... 🌟 "आपका भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर करता है, ग्रहों की चाल को अपने पुरुषार्थ से बदलें" ... 🚀 "वास्तु सुधारेगा परिवेश, और विचार बदलेंगे आपका भविष्य" ... 💎 "Astro Vastu Kosh: जहाँ ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा मिलते हैं" ...

🕉️ Astro Vastu Kosh 🔱

ज्योतिष | वास्तु | अंक ज्योतिष

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

27+ वर्षों का अनुभव | वैदिक ज्योतिष | वास्तु परामर्श | अंक ज्योतिष

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

दशहरे पर्व पर धन लाभ और करियर में उन्नति के लिए पर कीजिए ये अचूक उपाय

दशहरे पर्व पर धन लाभ और करियर में उन्नति के लिए पर कीजिए ये अचूक उपाय:-

Surefire solution for financial gain and career advancement on Dussehra festival
Surefire solution for financial gain and career advancement on Dussehra festival


यह पर्व संकटों से मुक्ति के लिए बहुत अच्छा माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं।

24 अक्टूबर दिन मंगलवार को दशहरा और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक माना जाता है और यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था और भगवान राम ने लंका के राजा रावण का अंत किया था, इसी उपलक्ष्य में विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व संकटों से मुक्ति के लिए बहुत अच्छा माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से धन लाभ होता है और करियर में तरक्की के शुभ संयोग बनते हैं। दशहरे के दिन किए जाने वाले ये उपाय .

#1. दशहरे के इस उपाय से जीवन में होगी तरक्की:-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन जया और विजया देवी को पूजा अर्चना करें। शाम के समय तारा उदय होने पर अपने मोहल्ले और कॉलोनी की सीमा से बाहर घूमकर आएं और देवी माता के मंदिर के सामने जय जयकार लाएंगे। इससे जया और विजया देवी प्रसन्न होती हैं और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में तरक्की के शुभ संयोग भी बनते हैं।

#2.दशहरे के इस उपाय से आर्थिक संकट होगा दूर:-

दशहरे और विजयादशमी के दिन अगर नीलकंठ के दर्शन हो जाएं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही रावण दहन के बाद गुप्त दान करना और लक्ष्मी माता का ध्यान कर झाड़ू दान करना बहुत लाभदायी माना गया है। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और जीवन में शुभता बढ़ती है।

#3.दशहरे के इस उपाय से कर्ज से मिलेगी मुक्ति:-

विजयादशमी या दशहरे के दिन देवी माता के सामने जौ जो बोया जाता है, उसकी जयंती को माथे पर रखें और उसको धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है। वहीं छात्र अगर इस जयंती के पुस्तक में रखते हैं तो उनकी बुद्धि व एकाग्रता में विकास होता है और पढ़ाई लिखाई में मन लगता है।

#4.दशहरे के इस उपाय से होगी उन्नति:-

नौकरी व व्यापार में उन्नति के लिए दशहरे के दिन एक नारियल लें और उसको पीले कपड़े में लपेट दें। उसके साथ एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान के साथ पास के किसी राम मंदिर में रख दें। ऐसा करने से करियर में तरक्की के शुभ संयोग बनते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

#5.दशहरे के इस उपाय से होंगे विजय:-

दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ फलदायी माना गया है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा कर दीपक जलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में सफलता प्राप्त होती है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी आपको विजय प्राप्त होती है।

#6.दशहरे के इस उपाय से सेहत रहेगी अच्छी:-

अगर किसी बीमारी से परेशान हैं या संकट खत्म नहीं हो रहा है तो एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसको अपने ऊपर से 21 बार वार लें। फिर उस नारियल को जहां रावण दहन हो रहा हो, उसको आग में डाल दें। नारियल को आप घर के सभी सदस्यों के ऊपर भी वार सकते हैं। ऐसा करने से परिवार पर जो भी संकट आता है, वह दूर हो जाएगा और बीमारियों से मुक्ति भी मिलेगी।  

WhatsApp Group Join Now

🔮 Astro Vastu Kosh

Strategic Clarity by Akshay Jamdagni

📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom

💥 👨‍👩‍👧‍👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥

🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।

🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:

• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें

• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें

• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें

⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)

दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।

📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:

✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter

👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें


क्या आप अपनी कुंडली या घर का वास्तु दिखाना चाहते हैं?
हमारे Facebook Page से जुड़ें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

फेसबुक Page Join करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें