Ahoi Ashtami 2023 Pujan Muhurat: इस वर्ष अहोई अष्टमी पूजन मुहूर्त और आप का व्रत रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा सफल
👉अहोई अष्टमी पर पूजन का समय
अहोई अष्टमी पर पूजन का समय शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा यानी पूजन के लिए आपको सिर्फ 1 घंटा 19 मिनट का ही समय मिलेगा. साथ ही आज तारे दिखने का समय शाम 5 बजकर 58 मिनट रहेगा, इस समय व्रत का पारण किया जा सकता है.
👉अहोई अष्टमी वाले दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग
साथ ही अहोई अष्टमी वाले दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी होने जा रहा है, जिसमें अहोई माता का पूजन किया जा सकता है. इस शुभ योग में व्रत करने से महिलाओं को व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है और उनके बच्चे सदैव सुखी, संपन्न और दीर्घायु होते हैं। बच्चों की सभी इच्छाएं अहोई माता पूर्ण करती हैं और उन्हें एक सफल करियर की प्राप्ति होती है।
👉अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास की कृष्ण अष्टमी का आरंभ 4 नवंबर को आधी रात के बाद 12 बजकर 59 मिनट पर होगा। यानी कि 5 नवंबर की तिथि का आरंभ हो जाएगा और इसका समापन 5 नवंबर को आधी रात के बाद 3 बजकर 18 मिनट पर होगा। इस तरह उदया तिथि के नियमों के अनुसार महिलाओं को अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर को मिलेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दिन महिलाएं शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ पाएंगी।
👉अहोई अष्टमी पर व्रती महिलाएं भूलकर भी न करें ये कार्य
#.अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं तांबे के लोटे से भूलकर भी अर्घ्य न दें। अर्घ्य देने के लिए स्टील या फिर चांदी के लोटे का प्रयोग करें।
#.अहोई अष्टमी के दिन व्रती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए और रात के समय भी जागकर भजन कीर्तन करना चाहिए।
#.अहोई अष्टमी के दिन व्रती महिलाओं को सुई, चाकू और अन्य नुकीली चीजों का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
#.अहोई अष्टमी पर रविवार होने के कारण तुलसी के पत्तों को भूलकर भी न तोड़ें।
अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं भूलकर भी मिट्टी को न छुएं। इस दिन मिट्टी से जुड़ा कोई भी काम करने की मनाही होती है। ऐसा करने से बच्चों को नुकसान हो सकता है।
#.अहोई अष्टमी के दिन भूलकर भी किसी से झगड़ा न करें और न ही किसी प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग करें।
#.अहोई अष्टमी के दिन पति-पत्नी मिलकर अहोई माता को सफेद फूल अर्पित करें। फिर शाम के समय तारों को अर्घ्य दें और फिर पूजा करें। ऐसा करने से अहोई माता प्रसन्न होती हैं और संतान को सुखी जीवन का आशीर्वाद देती हैं।
अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय -
घर में तुलसी का पौधा लगाएं
अहोई अष्टमी के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं (रविवार को छोड़कर) l रोजाना इसकी विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशहाली आती है।
🚩ज्योतिष, वास्तु एवं अंकशास्त्र से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमसे जुड़ें l नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 🚩👇 👉Whatsapp Link
👉Telegram Link
और अधिक पढ़ने के लिए लिंक पर click करे 👇
👉INSTAGRAM Link
👉Whatsapp Channel Link:
☎️👇
9837376839
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें