Rashifal 20 Nov 2023: आज इन राशि के लोगों पर बरसेगा पैसा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
6 नवंबर 2023 को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के सलिसलि में यात्रा पर जाना सकता है।
वृष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नयिमति कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। तनाव रह सकता है।
मिथुन राशि- कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। दैनिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।
कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता से चतिं बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानयिं अभी बनी रहने के आसार हैं। मत्रिं से भेंट होगी।
सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में सफलता के योग हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता से धन मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार में परिश्रम भी अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर अधिक खर्च होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। चिकित्सीय खर्च बढेंगे।
वृश्चिक राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च अधिक होंगे।
धनु राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में अवरोध आ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। यात्रा के योग हैं।
मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। आपसी संबंधों में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है।
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें