Diwali 2023: दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिए होंगे पूरे दिन और रात के शुभ मुहूर्त बरसेगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा
![]() |
| Diwali 2023 Auspicious time to worship Lakshmi on Diwali |
Diwali 2023 लक्ष्मी पूजन के लिए होंगे पूरे दिन और रात के शुभ मुहूर्त बरसेगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा
Diwali 2023 Puja Time:
देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी। दिवाली पर 5 तरह के राजयोगों का निर्माण होगा इसलिए इस बार की दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है। दिवाली पर घरों में दीये जलाने और रोशनी करने करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा दिवाली की शाम और रात के प्रहर में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा। जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए कौन सा और कितने बजे का पूजा का मुहूर्त रहेगा।
![]() |
| Diwali 2023 Auspicious time to worship Lakshmi on Diwali |
इस साल 12 नवंबर को दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त रहेंगे. पहला शुभ मुहुर्त शाम को यानी प्रदोष काल में मिलेगा जबकि दूसरा शुभ मुहुर्त निशीथ काल में मिलेगा. इस दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहा है. वैदिक ज्योतिष में सौभाग्य योग को बहुत ही शुभ एवं मंगलकारी योग माना जाता है. इस योग में दिवाली पूजन और शुभ कार्य करने से भाग्य में वृद्धि और सुख-समृद्धि आती है.
Diwali 2023: दीपावली के दिन शुभ अभिजीत मुहूर्त
दीपावली के दिन शुभ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44.23 से दोपहर 12.32.23 तक है.
Diwali 2023: दीपावली के दिन शुभ प्रदोष वेला
दीपावली के दिन शुभ प्रदोष वेला शाम 5.37.49 से 07.48.06 तक है.
Diwali 2023: दीपावली के दिनशुभ महानिशीथ काल
दीपावली के दिन महानिशीथ काल रात्रि 11.44.41 से 12.32.41 तक है.
सौभाग्य योग- 12 नवंबर को शाम 04:25 बजे से 13 नवंबर को शाम 03:23 बजे तक.
आयुष्मान योग- 12 नवंबर सुबह से शाम 04 बजकर 25 मिनट तक.
![]() |
| Diwali 2023 Auspicious time to worship Lakshmi on Diwali |
Diwali 2023: चौघड़िया से दीपावली शुभ मुहूर्त
चौघड़िया से दीपावली शुभ मुहूर्त सातों चौघडियों में सभी चौघड़िया का एक अपना ही महत्व होता है. इसी वजह से चौघड़िया को ध्यान में रखकर शुभ कार्य किये जाते हैं जिनमें अमृत, शुभ और लाभ काफी शुभ माने गए हैं.
#1.सुबह 8.01.18 से 09.23.40 तक चर है, जो अच्छा मुहूर्त माना गया है.
#2.सुबह 9.23.41 से 10.46.01 तक लाभ है, जो अति शुभ माना गया है.
#3.सुबह 10.46.02 से दोप. 12.08.23 तक अमृत है, जो अति शुभ माना गया है.
#4.दोपहर 1.30.44 से 02.53.06 तक शुभ है, जो अति शुभ माना गया है.
#5.शाम 5.37.49 से 07.15.32 तक शुभ है, जो अति शुभ माना गया है.
#6.शाम 7.15.33 से रात्रि 08.53.15 तक अमृत है, जो अति शुभ माना गया है.
#7.रात्रि 8.53.16 से 10.30.58 तक चर है, जो अच्छा मुहूर्त माना गया है.
#8.रात्रि 1.46.24 से 03.24.07 तक लाभ है, जो अति शुभ माना गया है.
शुभ स्थिर लग्न से दीपावली शुभ मुहूर्त
![]() |
| Diwali 2023 Auspicious time to worship Lakshmi on Diwali |
A.वृश्चिक: सुबह 07.02.45 से 09.18.32 तक है.(नवांश- सुबह 08.03.30 से 08.18.38 तक है.)
B.कुम्भ: दोपहर 01.10.39 से 02.43.57 तक है. (नवांश – दोपहर 01.53.11 से 02.03.29 तक है.)
C.वृषभ: शाम 05.55.25 से 07.53.43 तक है. (नवांश – शाम 06.45.37 से 06.58.46 तक है.)
D.सिंह: रात्रि 12.22.51 से 02.34.16 तक है.(नवांश – रात्रि 01.21.47 से 01.36.21 तक है.)
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा की खास बातें
![]() |
| Diwali 2023 Auspicious time to worship Lakshmi on Diwali |
1- दिवाली पर हमेशा ही प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त होता है, इसके बाद का मुहूर्त का प्रदोष काल का मुहूर्त कहलाता है।
2- दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं करनी चाहिए बल्कि भगवान गणेश के साथ करना चाहिए। मां लक्ष्मी की अकेले पूजा करने पर पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं। मां लक्ष्मी से भगवान गणेश की एक वरदान प्राप्त है कि जहां पर गणेश जी पूजा होगी है वहां पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से विराजमान होंगी।
3- दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा अवश्य करें। भगवान कुबेर को धन के भंडार यानी कोषाध्यक्ष होते हैं।
4- हर साल दीवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए।
5- पूजा घर और मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ रोली से स्वास्तिक का निर्माण करना भी शुभ माना जाता है।
दिवाली उपाय (Diwali 2023 Upay)
दिवाली की रात पूजा के दौरान मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग अर्पित करें।
लक्ष्मी जी को खीर या फिर दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और उनको मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाएं।
वहीं कुबेर देवता को साबुत धनिया चढ़ाएं।
मान्यता है कि दिवाली पर ऐसा करने से लक्ष्मी-गणेश और कुबेर प्रसन्न होंगे और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
दिवाली पूजा मंत्र (Diwali Puja Mnatra)
मां लक्ष्मी मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥
श्री गणेश मंत्र
गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।
उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।
कुबेर मंत्र (Kuber Mantra)
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये। धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।
Diwali 2023 Auspicious time to worship Lakshmi on Diwali
5 types of Rajyoga will be created on Diwali, hence this time Diwali is going to be very special. Lighting lamps and lights in homes on Diwali have special significance. Apart from this, there is a tradition of worshiping Goddess Lakshmi in the evening and night hours of Diwali
2 auspicious times to worship Lakshmi-Ganesh on Diwali
Ayushman and Saubhagya Yoga are also being formed on this Diwali. In Vedic astrology, Saubhagya Yoga is considered a very auspicious and auspicious yoga. In this yoga, worshiping Diwali and doing auspicious work brings an increase in luck and happiness, and prosperity.
Diwali 2023 Diwali auspicious time for Choghadiya
Auspicious time for Diwali from Choghadiya: Among the seven Choghadiyas, each Choghadiya has its own significance. For this reason, auspicious works are done keeping Choghadiya in mind, in which Amrit, Shubh, and Labh are considered quite auspicious.





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें