Dhanteras 2023 : धनतेरस पर ये उपाय आप को कर देंगे मालामाल इस पर्व पर करे ये 5 उपाय
![]() |
| These measures will make you rich on Dhanteras. Do these 5 measures on this festival |
Dhanteras 2023 : धनतेरस पर ये उपाय आप को कर देंगे मालामाल इस पर्व पर करे ये 5 उपाय
Dhanteras 2023 : समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसी दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पर कुबेर देव, मां लक्ष्मी, आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा कर धन-समृद्धि की कामना की जाती है. इस दिन से दिवाली का 5 दिन का त्योहार शुरू हो जाता है. इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है. इस दिन 13 अंक का विशेष महत्व है, जानें धनतरेस पर कौन से काम 13 बार की संख्या में करने चाहिए, इससे क्या लाभ मिलता है.
धनतेरस पर 13 संख्या का महत्व (Dhanteras Significance)
धन अर्थात समृद्धि और तेरस मतलब तेरह दिन. धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ से जुड़ा है. इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने पर, खरीदारी करने से धन और उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है. वहीं भगवान धनवंतरी की उपासना से स्वास्थ में तेरह गुना लाभ मिलता है. इसलिए इस दिन 13 की संख्या शुभ मानी जाती है.
धनतेरस पर 13 की संख्या में करें ये उपाय (Dhanteras Upay)
#1.13 कौड़ियां - धन लाभ के लिए धनतेरस पर प्रदोष काम में 13 कौड़ियां हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता को पूजा में चढ़ाएं और फिर रात्रि में इन कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोने में गाड़ दें. मान्यता है इससे घर में बरकत का वास होता. लक्ष्मी आकर्षित होती है. धन की कमी नहीं होती.
#2.13 दीपक - धनतेरस से दीपोत्सव शुरू हो जाता है. इस दिन शाम के समय 13 की संख्या में दीप जलाएं और इन्हें घर और बाहर आंगन में रख दें. ये उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है. इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है. घर में मौजूद नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है.
#4.13 सिक्के - धनतेरस पर आमतौर पर लोग सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदते हैं. ऐसे में इस दिन एक नया चांदी का सिक्का और जो पुराने कुछ सामान्य सिक्के हल्दी से रंगें और फिर उन्हें देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. कहते हैं इससे घर में लक्ष्मी जी ठहर जाती हैं. आर्थिक तंगी और कर्ज से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है.
#5.13 चीजों का दान - धनतेरस के दिन अन्न, वस्त्र, दीप, लोहा, नारियल, मिठाई आदि चीजों का दान करना अति शुभ होता है. इससे धन-संपदा में वृद्धि होती है. कहते हैं धनतेरस पर अगर इन चीजों को 13 की संख्या में दान किया जाए तो दुर्भाग्य कभी पास नहीं आता.
#6.13 बार मंत्र जाप -
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।
ये कुबेर देव का मंत्र है. मान्यता है धनतेरस के दिन 13 बार कुबेर मंत्र का जाप करने से अपार धन प्राप्त होता है.
#akshayjamdagni #hindu #hinduism #hindi #dhanteras #dipawali #vedicastrology #astrology #hind #hindusm #astrologypost
🔮 Astro Vastu Kosh
Strategic Clarity by Akshay Jamdagni
📌 Daily Panchang | Vedic Astrology | Vastu Guidance | Spiritual Wisdom
💥 👨👩👧👦 आपके एक गलत फैसले का असर केवल आप पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ सकता है। 💥
🛑 सही समय, सही दिशा और सही निर्णय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कई बार जल्दबाज़ी, भ्रम या प्रतिकूल समय में लिया गया निर्णय आर्थिक, व्यावसायिक, पारिवारिक और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दैनिक कॉस्मिक एनर्जी (Cosmic Energy), ग्रहों के गोचर, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय को समझना अत्यंत आवश्यक है।
🔮 २७+ वर्षों के अनुभव से तैयार सटीक वैदिक पंचांग, दैनिक राशिफल, गोचर विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रतिदिन सबसे पहले प्राप्त करने के लिए अभी जुड़ें:
• 🟢 WhatsApp Channel: रोज सुबह सटीक पंचांग, राशिफल और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अपडेट प्राप्त करें।
👉 यहाँ क्लिक करके Follow करें
• 👥 Facebook Page: दैनिक वैदिक ज्ञान, ज्योतिषीय विश्लेषण, राशिफल और विशेष आध्यात्मिक सामग्री के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Like करें
• 💼 LinkedIn: व्यावसायिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शन, करियर काउंसिलिंग और कॉरपोरेट वास्तु विश्लेषण के लिए जुड़ें।
👉 यहाँ क्लिक करके Connect करें
⚠️ व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श (Paid Consultation)
दैनिक राशिफल और गोचर केवल सामान्य संकेत प्रदान करते हैं, लेकिन आपके जीवन, करियर, व्यापार, धन, विवाह, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए व्यक्तिगत जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
📿 २७+ वर्षों के अनुभव के साथ गहन, प्रामाणिक और व्यक्तिगत वैदिक ज्योतिषीय परामर्श हेतु:
✍️ Astro Vastu Kosh Newsletter
👉 अपनी ईमेल दर्ज करें और विशेष वैदिक ज्योतिषीय विश्लेषण, गहन लेख तथा परामर्श संबंधी अपडेट प्राप्त करें:
👉 परामर्श प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए यहाँ क्लिक करें
.png)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें